विज्ञानं news

विज्ञानं के बारे सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

  • Home
  • Business
    • Internet
    • Market
    • Stock
  • Parent Category
    • Child Category 1
      • Sub Child Category 1
      • Sub Child Category 2
      • Sub Child Category 3
    • Child Category 2
    • Child Category 3
    • Child Category 4
  • Featured
  • Health
    • Childcare
    • Doctors
  • Home
  • Business
    • Internet
    • Market
    • Stock
  • Downloads
    • Dvd
    • Games
    • Software
      • Office
  • Parent Category
    • Child Category 1
      • Sub Child Category 1
      • Sub Child Category 2
      • Sub Child Category 3
    • Child Category 2
    • Child Category 3
    • Child Category 4
  • Featured
  • Health
    • Childcare
    • Doctors
  • Uncategorized
भौतिक विज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भौतिक विज्ञान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 सितंबर 2016

ब्लैक होल के बारे में रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी -Interesting and important information about the black hole -

 Irfan point     अन्तरिक्ष विज्ञानं, भौतिक विज्ञान, यूनिवर्स रहस्य, रोचक जानकारी   

ब्लैक होल ब्रह्माण्ड (UNIVERSE) की सबसे बड़ी रहस्यमयी चीज़ हैं. विज्ञान (SCIENCE) और भौतिकी (PHYSICS) में ब्लैक होल थ्योरी (black hole theory) के बारे में अभी कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब आज तक नहीं मिल पाए हैं. तो आईए देखते हैं इन ब्लैक होल के बारे में अनकहे तथ्य. Amazing Black Hole Facts in hindi.
ब्लैक होल के बारे में रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी -Interesting and important information about the black hole -


  • ब्लैक होल्स समय को प्रभावित करते हैंब्लैक होल्स के नजदीक गुरुत्वाकर्षण बल सबसे ज्यादा होता हैं जिसकी वजह से उसके आसपास के कुछ हिस्से में समय की गति धीमी हो जाती हैं. जितने ब्लैक होल्स के नजदीक आप जायेंगे समय की गति उतनी ही धीमी होती जायेगी.
  • पृथ्वी के सबसे नजदीकी ब्लैक होल 1,600 प्रकाश वर्ष दूर हैपृथ्वी पर किसी भी तरह की असर पहुंचा सकनेवाले या नुकसान पहुंचाने वाले ब्लैक होल्स हमारे सौर मंडल से बहुत दूर हैं.
  • Event Horizon से दूर रहिये भोतिक विज्ञान में event horizon को ब्लैक होल्स की सीमा कहा जाता हैं. इस बिन्दु से पहले आपके पास अभी भी वापस जा पाने का मौका होगा. लेकिन एक बार इसे पार कर लेने के बाद वापस जाने का कोई भी रास्ता नहीं.
  • हमारी मिल्की वे आकाशगंगा के केंद्र में भी एक विशाल ब्लैक होल है यह ब्लैक होल हमारे सौर मंडल से 30,000 प्रकाशवर्ष की दूरी पर हैं और हमारे सूरज से 30 लाख गुना बड़ा हैं.
  •  ब्लैक होल्स रेडिएशन (विकिरण) बाहर फेंकते हैं.सामान्य रूप से कहा जाता हैं की कोई भी चीज़ ब्लैक होल्स से बच नहीं सकती, लेकिन एक चीज़ बाहर निकल सकती हैं…रेडिएशन (विकिरण). कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक जैसे जैसे ब्लैक होल रेडिएशन बाहर फेंकता हैं वैसे वैसे अपना मास भी खो देता हैं. यह प्रक्रिया आखिर में ब्लैक होल को मारने की क्षमता रखती है.
  • ब्लैक होल्स funnel के आकार के नहीं होते, वे एक क्षेत्र होते हैं
  • पुस्तकों में ज्यादातर ब्लैक होल्स को आप ने फनल की तरह ही देखा होगा. क्योंकि उन्हें गुरुत्वीय कुओं के नजरिये से सचित्र किया गया होता हैं. हकीकत में वे एक क्षेत्र की तरह ज्यादा लगते हैं.
  • ब्लैक होल्स घूमते हैं
  • जब एक तारा अपने ही अन्दर ढहने लगता हैं तब वह तेजी से घुमने लगता हैं और छोटे से छोटा होता जाता हैं. उसी तरह ब्लैक होल भी घूमते हैं. जब ब्लैक होल अपनी Planck length तक सिकुड़ जाता हैं तब वह घूमना जारी रखता हैं.
  • चीजे डरावनी हो जाती हैं जब हम ब्लैक होल्स के नजदीक पहुँचते हैं
  • ब्लैक होल्स में अंतरिक्ष को विकृत करने की क्षमता होती हैं, और जैसे जैसे वह घूमना जारी रखता हैं अंतरिक्ष की विकृति और भी विकृत होती जाती हैं. यह विकृतियों का एक अनंत प्रतिगमन है.
  • ब्लैक होल्स के करीब जाने से आपकी भयानक तरीके से मौत हो सकती हैं 
  • ब्लैक होल्स के बारे में ज्यादातर लोग सोचते हैं की उसके अन्दर जाने से वे कुचले जायेंगे. लेकिन ऐसा जरुरी नहीं हैं. जैसे जैसे आप event horizon के नजदीक जायेंगे तब आपका शरीर भयानक गुरुत्वाकर्षण से असामान्य रूप से खींच जायेंगा और आपकी मौत हो जाएगी.
  • ब्लैक होल्स हमेशां काले नहीं होते हैं
  • ब्लैक होल्स अपने कालेपन के लिए जाने जाते हैं. वे वास्तव में विद्युत चुम्बकीय विकिरण का उत्सर्जन करते हैं.
  • ब्लैक होल्स केवल विनाश नहीं करते हैं 
  • विज्ञान की शोधो के मुताबिक ब्लैक होल्स का उर्जा पाने के लिए और समय यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता हैं.
  • ब्लैक होल्स बहुत बड़े भी हो सकते हैं
  • ब्लैक होल्स दूसरें ब्लैक होल्स के साथ की टक्कर के साथ साथ बड़े से बड़े आकार के हो सकते हैं.
  • ब्लैक होल्स विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं
  • आधुनिक खगोलविदों के मुताबिक अलग अलग आकर के हों सकते हैं : spinning black holes, electrical black holes, and spinning electrical black holes. उसके प्रकार ज्यादातर अंतरिक्ष को विकृती के वक्त बाहर निकलती उर्जा पर निर्भर करता हैं.
  • आल्बर्ट आइंस्टीन ने ब्लैक होल्स की खोज नहीं की थी
  • 1916 में आल्बर्ट आइंस्टीन ने ब्लैक होल के सिद्धांत को पुनर्जीवित किया था. 1783 में जॉन मिशेल नामक वैज्ञानिक ने वास्तव में इस सिद्धांत को विकसित किया था. उन्होंने खोजा था की गुरुत्वाकर्षण बल इतना ज्यादा प्रबल हो सकता हैं की कोई भी चीज़ उससे बच नहीं सकती हैं.
  • ब्लैक होल्स बहुत dense (घने) हो सकते हैं
  • ब्लैक होल्स अपने गुरुत्वाकर्षण बल से प्रकाश को भी अपने अन्दर खिंच लेते हैं. ब्लैक होल्स के एक अन्यंत छोटे से हिस्से में अविश्वसनीय रूप से द्रव्यमान शामिल होता हैं. ऐसे ब्लैक होल का द्रव्यमान सूरज से 10 से 30 गुना ज्यादा होता हैं.
  • ब्लैक होल्स शोर करते हैं
  • जब ब्लैक होल्स किसी चीज़ को आने अन्दर खींचता हैं तब event horizon सुपर चार्ज हो जाता हैं और उसके कणों की रफ़्तार प्रकाश की रफ़्तार तक पहुँच जाती हैं. जिसकी वजह से शोर उत्पन होता हैं.
  • ब्लैक होल्स जीवन को संभव बनानेवाले तत्वों को पैदा कर सकते हैं
  • शोधकर्ताओं का मानना हैं की ब्लैक होल्स तत्वों के कणों को तोड़कर उनके subatomic कण बनाते है. इन subatomic कणों में कार्बन और हीलियम से भी ज्यादा भारी तत्वों को बनाने की क्षमता होती हैं. ऐसे तत्व शायद जीवन के गठन के लायक हो सकते हैं.
  • Any matter भी ब्लैक होल बन सकता हैं
  • तकनिकी तौर पर सिर्फ तारे ही ब्लैक होल्स नहीं बन सकते हैं. किसी भी चीज़ को बहुत ही ज्यादा सिकुड़ा जाए तो वह भी ब्लैक होल बन सकती हैं.
  • ब्लैक होल्स के केंद्र में भौतिकी के सारे नियम टूट जाते हैं
  • ब्लैक होल्स के अन्दर के तत्वों को उसका अनंत घनत्व कुचल देता हैं. जिससे समय और अन्तरिक्ष का अस्तित्व मिट जाता हैं.
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

डार्क मैटर,डार्क एनर्जी को समझें आसानी से -Dark Matter, Dark Energy, understand easily -

 Irfan point     अन्तरिक्ष विज्ञानं, भौतिक विज्ञान, यूनिवर्स रहस्य   

पदार्थ…हम पदार्थ को परमाणु, सितारे, आकाशगंगाए, ग्रह, पेड़, चट्टाने और खुद हमारे शरीर के रूप में जानते हैं. समग्र ब्रह्माण्ड में केवल 5% जितना ही पदार्थ मौजूद हैं. बाकि 25% काला पदार्थ (Dark Matter) और 70% काली ऊर्जा (Dark Energy) है. यह दोनों ही अद्रश्य हैं. यह अजीब बात हैं क्योंकि जो ब्रह्माण्ड हम देखते और महसूस करते हैं वह वास्तव में वास्तविकता का केवल छोटा सा अंश भर हैं. तो चलिए आज की इस पोस्ट में जानते हैं डार्क मेटर और डार्क एनर्जी के बारे में.
डार्क मैटर,डार्क एनर्जी को समझें आसानी से -Dark Matter, Dark Energy, understand easily -

Dark Matter and Dark Energy डार्क मेटर - श्याम पदार्थ

वास्तव में हमारे पास ऐसा कोई भी सुराग नहीं हैं की जिससे हम जान सके की डार्क मेटर और डार्क एनर्जी आखिर हैं क्या? और वह काम कैसे करते हैं? श्याम पदार्थ एक ऐसी सामग्री हैं जो ब्रह्माण्ड में आकाशगंगाओं का अस्तित्व बनाए रखता हैं. जब हम इस बात की गणना करते हैं की ब्रह्माण्ड आखिर ऐसा क्यों हैं जैसा वह वास्तव में हैं, तब यह जल्दी से स्पष्ट हो जाता हैं की ब्रह्माण्ड में पर्याप्त मात्रा में पदार्थ नहीं हैं. यहाँ पर प्रत्यक्ष पदार्थ का गुरुत्वाकर्षण आकाशगंगाए और अन्य जटिल संरचनाए बनाने के लिए पर्याप्त मजबूत नहीं है. अगर वह मजबूत होता आकाशगंगाओं की जगह सारे ब्रह्माण्ड में सभी जगह पर तारे बिखरे होते, उनके जुंड नहीं. ब्रह्माण्ड में कुछ ऐसा हैं जो प्रकाश को उत्सर्जित या प्रतिबिंबित नहीं करता हैं. कुछ अंधकार मय. लेकिन श्याम पदार्थ के अस्तित्व की गणना करने में सक्षम होने के अलावा हम उसे एक प्रकार से देख सकते हैं. उच्च सकेन्द्रण वाले स्थानों पर श्याम पदार्थ उसके पास से गुजर रहे प्रकाश को मोड़ देता हैं. इसका मतलब वहां पर कुछ मौजूद हैं जो गुरुत्वाकर्षण के साथ क्रिया-प्रतिक्रिया करता हैं.

हम जानते हैं की श्याम पदार्थ केवल बिना सितारों वाला एक बादल नहीं हैं, क्योंकि वह किसी प्रकार के कणों का उत्सर्जन करता हैं जिनके बारे में हम पता लगा सकते हैं. श्याम पदार्थ एंटीमेटर भी नहीं हैं, क्योंकि एंटीमेटर सामान्य पदार्थ के साथ प्रतिक्रिया कर के अनूठे प्रकार के गामा किरणों का उत्पादन करता हैं. डार्क मेटर ब्लैक होल से भी नहीं बना हैं, क्योंकि यह श्याम पदार्थ हर जगह पर बिखरा हुआ होता हैं.

अधिकांश, हम तिन बातें निश्चित तौर पर जानते हैं,

1). वहां पर कुछ तो हैं.
2). वह गुरुत्वाकर्षण के साथ क्रिया-प्रतिक्रिया करता हैं.
3). वह बहुत सारा हैं.

डार्क मेटर शायद एक जटिल और अनोखे कण से बना है, जो किसी भी तरह के पदार्थ और प्रकाश के साथ प्रतिक्रिया नहीं करता हैं. लेकिन इसके बारे में हम अभी पक्के तौर पर नहीं जानते हैं.

डार्क एनर्जी (श्याम ऊर्जा) और भी अजीब और रहस्यमयी है. हम ना ही इसका पता लगा सकते हैं, ना ही इसको माप सकते हैं और ना ही इसको टेस्ट कर सकते हैं. लेकिन हम बहुत ही स्पष्ट रूप से इसके प्रभाव देख सकते हैं. 1929 में, एडवर्ड हबल ने जांच की कि कैसे दूर की आकाशगंगाओं के द्वारा उत्सर्जित किए गए प्रकाश की तरंग दैर्ध्य (वेवलेंथ) अंतरिक्ष में यात्रा करते समय विद्युत-चुम्बकीय वर्णक्रम (electromagnetic spectrum) के लाल रंग के अंत की दिशा की तरफ शिफ्ट हो जाती है. हबल ने यह निर्धारित किया की ऐसा इस वजह से होता हैं क्योंकि ब्रह्माण्ड का विस्तार हो रहा हैं. अभी हाल की खोजो से यह पता लगा हैं की ब्रह्माण्ड के फैलने की गति accelerate हो रही हैं.

डार्क एनर्जी – श्याम उर्जा

इसके पहले ऐसा सोचा गया था की गुरुत्वाकर्षण का खिंचाव या तो ब्रह्माण्ड के विस्तार को धीमा कर देंगा या फिर पूरा ब्रह्माण्ड वापस खुद के ही अन्दर किसी एक बिन्दु में ढह जाएंगा. अंतरिक्ष फैलने के साथ कभी अपने गुण नहीं बदलता हैं. नयी space लगातार बनती जा रही हैं. आकाशगंगाए गुरुत्वाकर्षण के द्वारा समूहों में कस ली गई हैं, इसलिए हम हमारे दैनिक जीवन में इस होनेवाले विस्तार का अनुभव नहीं कर पाते. लेकिन हम हमारे आसपास हर जगह इसे देखते हैं. ब्रह्माण्ड में जहाँ जहाँ खाली जगह हैं, वहां हर सेकंड अन्य रचनाए हो रही हैं. ऐसा प्रतीत हो रहा है की श्याम उर्जा कुछ इस तरह की उर्जा हैं जो खाली जगह के अंतर्भूत हो सकती हैं.

खाली जगह के पास संयुक्त ब्रह्माण्ड में मौजूद सभी चीज़ों की तुलना में ज्यादा अधिक ऊर्जा है. हमारे पास श्याम ऊर्जा क्या हो सकती है इसके बारे में कई विचार हैं. एक विचार ऐसा हैं की श्याम उर्जा कोई वस्तु नहीं हैं बल्कि वह अंतरिक्ष की एक संपत्ति हैं. खाली जगह nothing (कुछ नहीं) नहीं हैं, उसके पास अपनी खुद की उर्जा हैं. यह अधिक space उत्पन्न करती हैं और काफी सक्रिय है. तो जैसे जैसे ब्रह्माण्ड का विस्तार होता हैं तब दो आकाशगंगाओं के बिच अधिक और अधिक खाली जगह उत्पन्न होती रहती हैं. उनके बिच का अंतर बढ़ता ही जाता हैं और जो ब्रह्माण्ड के विस्तार को तेजी की तरफ ले जाता हैं. यह विचार, आइंस्टीन के द्वारा 1917 में दीये गए सिद्धांत “ब्रह्माण्ड विज्ञान के स्थिरांक की अवधारणा (concept of a cosmologyical constant)” से काफी मेल खाता हैं. एक बल जो गुरुत्वाकर्षण बल के साथ प्रतिक्रिया करता हैं या उसे थाम लेता हैं.
समस्या केवल यह है की, जब हमने इस ऊर्जा की राशि की गणना करने की कोशिश की तब इसका परिणाम एकदम गलत और अजीब था. इसलिए इस विचार से केवल कंफ्यूजन ही पैदा होता हैं.

एक विचार यह हैं की, यह खाली जगह वास्तव में अस्थायी और आभासी कणों से भरी हुई हैं. यह कण स्वतः और लगातार nothing (कुछ नहीं) से उत्पन्न होते हैं और वापस nothing में गायब हो जाते हैं. इन कणों में स्थित उर्जा श्याम उर्जा या डार्क एनर्जी हो सकती हैं. या फिर हो सकता हैं, यह श्याम उर्जा एक अज्ञात प्रकार का गतिशील ऊर्जा तरल हो या फिर एक ऐसा क्षेत्र जो पुरे ब्रह्माण्ड में व्याप्त हैं.

लेकिन अगर यह ब्रह्माण्ड में मौजूद हैं तो हम नहीं जानते की इसका पता कैसे और कहा लगाया जाए. मतलब की हमारे पास अभी बहुत सारे ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब मिलना अभी बाकी हैं. डार्क मेटर और डार्क एनर्जी के बारे में हमारे पास जितने भी सिद्धांत हैं वे सभी अभी तक सिद्धांत ही हैं.

Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

शनिवार, 17 सितंबर 2016

E = mc2 सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत को समझे आसानी से-E = mc2 General theory of relativity, understand easily

 Irfan point     भौतिक विज्ञान, विज्ञानं, सामान्य विज्ञानं   

E = mc2 सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत को समझे आसानी से-General theory of relativity, understand easily
उनके के सापेक्षता के सिद्धांत की मदद से आइंस्टीन ने यह अनुमान लगाया था की ब्रह्माण्ड का कोई निश्चित दर नहीं हैं. ब्रह्माण्ड की सभी चीज़े एकदूसरे के सापेक्ष बढ़ रही हैं मतलब की एकदूसरे से सापेक्ष मात्र में दूर जा रही हैं. इसलिए इसे सामान्य सापेक्षता का सिध्धांत कहाँ जाता हैं.

E = mc2सामान्य सापेक्षता के सिद्धांत को समझे आसानी से-E = mc2 General theory of relativity, understand easily
समय हर किसी के लिए एक ही दर पर नहीं चलता (बीतता) हैं. तेजी से चल रहा (तेजी से मूवमेंट कर रहा) एक पर्यवेक्षक किसी स्थिर पर्यवेक्षक के मुकाबले समय को थोडा धीरे से बीतता हुआ महसूस करेंगा. इस घटना को समय का फैलाव (time dilation) कहा जाता है. उदहारण के लिए आप अपने हाथ की घडी को हिलाएँगे तो देखेंगे की तब उसका सेकंड कांटा एक सेकंड बिताने में थोडा ज्यादा वक़्त लेता हैं. इससे हम कह सकते हैं की मूवमेंट करती हुई घडी स्थिर घड़ी के मुकाबले अधिक धीरे से चलती हैं.
एक तेजी से चल रही वस्तु उसकी गति की दिशा में किसी धीरे से चल रही वस्तु के सापेक्ष में थोड़ी छोटी दिखाई देती हैं. वैसे यह असर काफी सूक्ष्म होता हैं. जब तक वस्तु गति प्रकाश की गति के करीब नहीं पहुंचती तब तक यह घटना दिखाई नहीं देती.

द्रव्यमान और ऊर्जा एक ही चीज़ के विभिन्न अभिव्यक्तियाँ हैं. आइंस्टीन के प्रसिद्ध समीकरण E = mc2, का मतलब कुछ इस तरह हैं, जहाँ E = ऊर्जा, m = द्रव्यमान और c = प्रकाश की गति. यहीं चीज़ ही एक परमाणु विस्फोट से निकलती हुई ऊर्जा की एक बड़ी राशि की रिहाई के लिए खुद को सक्षम बनाती है.

E = mc2 के एक परिणाम स्वरुप, एक तेजी से चलती हुई चीज़ का वजन धीमी गति से चलती हुई वस्तु के सापेक्ष में ज्यादा मालूम पड़ता हैं. यह इसलिए क्योंकि, वस्तु की गति बढ़ने के साथ ही उसकी गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है और इसलिए उसका वजन भी बढ़ जाता हैं (मास = ऊर्जा).

आइंस्टीन कहते थे की वजन में वृध्धि ही एक कारण हैं, की पदार्थ प्रकाश की गति से ज्यादा तेजी से गति नहीं कर सकता. अगर किसी चीज़ का वजन उसकी गति से साथ बढ़ता ही जाता हैं तो प्रकाश की गति तक पहोंचने पर वह अनंत हो जाएगा, और अनंत वजन को स्थानांतरित करने के लिए अनंत ऊर्जा की आवश्यकता होती है. इसलिए यह असंभव है.

अंतरिक्ष और समय, एक सत्य का हिस्सा हैं जिसे space-time कहाँ जाता हैं. आइंस्टीन के गणित के मुताबिक अंतरिक्ष के तीन आयाम है, और चौथा आयाम समय है. हाल के सिद्धांतों के अनुमान के मुताबिक अतिरिक्त आयाम हम अनुभव नहीं करते हैं. space-time को हम फैब्रिक के एक ग्रीड के स्वरुप में सोच सकते हैं. बड़े पैमाने पर मास की उपस्थिति space-time को विकृत करती हैं. इसलिए रबड़ शीट मॉडल एक लोकप्रिय उदहारण है.

यह सिध्धांत बताता हैं की गुरुत्वाकर्षण कहाँ से आता है? रबड़ शीट मॉडल से पता चलता हैं की गुरुत्वाकर्षण अंतरिक्ष में रही भरी चीजों की वजह से पैदा होता हैं, जो space-time को बेंड करती हैं या तान देती हैं (warping). और ऐसे ताने (warp) को गुरुत्वीय कुंवा (gravity well) कहा जाता हैं. परिक्रमा करती चीज़े कम से कम और ऊर्जा की कम से कम राशि की आवश्यकता हो ऐसे मार्ग का अनुसरण करती हैं. जैसे की हमारे सूरज के आसपास घूमते हुए ग्रह.

गुरुत्वाकर्षण प्रकाश को मोड़ता या झुकता है. इस घटना को गुरुत्वाकर्षण लेंसिंग कहा जाता है. जब हम एक दूर की आकाशगंगा का निरीक्षण करते हैं, तब पृथ्वी और आकाशगंगा के बीच की चीजों का गुरुत्वाकर्षण प्रकाश की किरणों को अलग अलग रास्तो में मोड़ देता हैं. जब प्रकाश दूरबीन तक पहुँचता है, तब हमें एक ही आकाशगंगा की अनेक छवि दिखाई देती हैं.
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

क्या प्रकाश गति के जेसे अँधेरे की गति भी होती है -What speed of light, is the speed of dark -

 Irfan point     भौतिक विज्ञान, ये भी जाने, रोचक जानकारी   

पूरी दुनिया में ज्यादातर लोगो को अँधेरे से डर लगता हैं। अँधेरे के इस डर को Nyctophobia कहतें हैं। लेकिन एक और डर हैं जो उससें भी डरावना हैं और वह हैं अँधेरा दूर होने का। Optophobia अपनी आँखे खोलने पर लगनेवाला डर हैं। प्रकाश(Light) एक भौतिक वस्तु के लिए सबसे तेज गति से संभव यात्रा करता है। अंधकार मिट जाता हैं जब प्रकाश दिखाई देता हैं या वापस आता हैं। जब प्रकाश अंधेरे की गति को छोड़ देता है तब वह प्रकाश की गति हैं। लेकिन दुनियाभर के कई जिज्ञासु लोगो का सवाल होता हैं की अंधकार की गति क्या है? पूरे ब्रह्माण्ड में ऐसी कोई भी चीज़ नहीं हैं जो प्रकाश की गति से भी तेज हो। हम जानते हैं की प्रकाश की गति 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड हैं तो फिर अंधकार की गति कितनी? 
क्या प्रकाश गति के जेसे अँधेरे की गति भी होती है -What speed of light, is the speed of dark -

What is the Speed Of Dark-अंधकार की गति क्या हैं

अँधेरे का भौतिक रूप से कोई अस्तित्व नहीं हैं। अँधेरे का सीधा सा मतलब हैं प्रकाश की मौजूदगी ना होना। “प्रकाश की गति क्या है?” इस सवाल के जवाब ने हमारी ब्रह्माण्ड की प्रकृति की समज को ही बदल दिया। जब भी आप प्रकाश को किसी भी तरह से ब्लॉक करते हैं तो आप को अँधेरा मिलता हैं जिसे परछाईं भी कहते हैं। अगर हम गति के सन्दर्भ में बात करे अंधकार वह हैं जो प्रकाश आना बंद हो जाने पर मिलता हैं।

अगर सूरज ने अचानक चमकना बंद कर दिया तो पृथ्वी पर उसका प्रकाश आना बंद हो जायेगा और पृथ्वी पर अंधकार छा जायेगा। लेकिन पृथ्वी तक पहुंचने के लिए सूर्य के प्रकाश को आठ मिनट और 19 सेकंड जितना समय लगता हैं। यानी की सूरज के प्रकाश के छोटे से भी छोटे हिस्से को उसके गायब हो जाने के पहले भी आठ मिनट और 19 सेकंड लगेंगे। इसके बाद प्रकाश के छोटे से भी छोटे हिस्से के जाने के बाद आने वाले अंधकार को भी पृथ्वी तक पहूंचने में आठ मिनट और 19 सेकंड ही लगते हैं। हम पृथ्वी पर सूरज को आठ मिनट और 19 सेकंड तक गायब होता हुआ नहीं देख सकते।

ज्यादातर वैज्ञानिक और भौतिक्षश्त्री मानते हैं की अँधेरा गति कर ही नहीं सकता। वह ना ही हिल सकता हैं और ना ही स्थानांतरण कर सकता हैं। अगर हम प्रकाश को अँधेरे का अभाव समजे और प्रकाश के साथ ही उसका पीछा करे तो वह उतनी ही गति से गायब हो जाएगा जितनी गति से प्रकाश आता हैं। लेकिन इसका अर्थ तो यह हुआ की अंधकार भी प्रकाश की तेजी से ही गति करता हैं। आप अंधकार को प्रकाश के छोटे से भी छोटे हिस्से के आ जाने के बाद वाली चीज के रूप में सोच सकते हैं।

सच्चाई यह हैं की पूरे ब्रह्माण्ड में केवल अँधेरा ही हैं। लेकिन कुछ जगहों पर चीजो या पिंडो से निकलती रोशनी से उस अँधेरे की जगह प्रकाश ले लेता हैं। इन चीजो से निकलनेवाले PHOTONS खुद का प्रकाश उत्पन्न करते हैं और अँधेरे के खालीपन को रोशनी से भर देते हैं और अँधेरा दूर हो जाता हैं। रही बात अँधेरे की गति की तो हम जानते हैं की प्रकाश अँधेरे का अभाव हैं। केवल प्रकाश का आना ही अँधेरे का जाना तय कर सकता हैं। तो जितनी गति से प्रकाश जाएगा उतनी ही गति से अंधकार आएगा। प्रकाश अँधेरे की गति के बारे में भ्रम पैदा करता हैं।
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Dimensions आयाम कितने होते है, कैसे होते है हम कौनसे आयाम में रहते है -Dimensions Dimensions are many, how do we live in what is the dimension -

 Irfan point     भौतिक विज्ञान, यूनिवर्स रहस्य, ये भी जाने, रोचक जानकारी, समय यात्रा   

यूनिवर्स कुल ज्ञात  11 Dimensions से बना होता है. लेकिन हम अभी तक 6 आयामों के बारे ही जानते है  -आज हम आपको बतायेंगे की वो कोण कोण से है और हम किस आयाम में रहते है -तो तेयार हो जाईये इस सफर के लिए --
Dimensions आयाम कितने होते है, कैसे होते है हम कौनसे आयाम में रहते है -Dimensions Dimensions are many, how do we live in what is the dimension

0th Dimension-0 आयाम

0th Dimension को समज ने के लिए आप एक बिन्दु को ले लीजिये. यहाँ पर लंबाई, चौड़ाई, और गहराई  जैसी कोई भी चीज़ नहीं होती. अगर आप यहाँ होते तो आप को केवल एक ही जगह पर रहना पड़ता क्योंकि यहाँ आपके लिए न ही कोई दाया-बाया होता और न ही उपर-नीचें. आप किसी भी दिशा में किसी भी तरह की मूवमेंट नहीं कर सकेंगे. आपका सारा जीवन एक ही बिन्दु पर समाप्त हो जाएगा.

1st Dimension-एक आयाम

जैसे की हमने 0th Dimension  में देखा की वहाँ का अस्तित्व एक बिन्दु में ही होता हैं. अगर हम ऐसे दो बिन्दुओं को ले और उनको जोड़े तो वह एक रेखा बनेगी. यह रेखा 1st Dimension को दर्शाती हैं. अगर आप यहाँ होते तो एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु की तरफ केवल एक ही दिशा में मूवमेंट कर सकते. अगर आप 1st Dimension के प्राणी होते आपके लिए केवल “आगे-पीछें” जैसी चीज़ होती. आप को यहाँ दाएं-बाएँ या उपर-नीचे जैसी चीजों के बारे में कोई भी आईडिया न होता.

2nd Dimension- दूसरा आयाम

1st Dimension एक रेखा जैसी रचना का ही अस्तित्व होता हैं. अगर हम ऐसी दूसरी रेखा को ले और दोनों रेखाओं को जोड़ दे तो हमे मिलेंगा 2nd Dimension. यहाँ पर हम लम्बाई और चौड़ाई होगी लेकिन गहराई नहीं होगी. दूसरी भाषा में कहे तो अगर आप 2nd Dimension में रहनेवाले प्राणी होते तो आप आगे-पीछें और दाएं-बाएँ, किसी भी दिशा में जा सकते थे. लेकिन यहाँ पर भी आप को उपर-नीचे जैसी चीज़ का कोई आईडिया न होता. महान वैज्ञानिक Carl Sagan ने 2nd Dimension के प्राणियों को Flatlanders नाम दिया था. वोह कुछ प्लेयिंग कार्ड्स में होते चित्रों की तरह दीखते हैं. उन्हें ऊपर दी गयी तस्वीरों में दिखाया गया हैं. आप इस वक़्त यह ब्लॉग अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर 2D में ही देख रहे हैं.

3rd Dimension-तीसरा आयाम 

आप अभी 3rd Dimension में हैं इसलिए आप ऊंचाई और गहराई को महसूस कर सकते हैं. यहाँ पर आप आगे-पीछें, दाएं-बाएँ और उपर-नीचे तीनो चीजों को समज सकते हैं और महसूस कर सकते हैं. आप इस वक्त जिस ब्रह्माण्ड को समज रहे हैं वह 3rd Dimension के हिसाब से समज रहे हैं. लेकिन यहाँ पर एक गौर करने लायक बात हैं जिसे समजना बहुत जरुरी हैं. आप 3rd Dimension में रह कर किसी चीज़ को देखते हैं वह हमेशां 2D में ही देखते हैं. आप वास्तव में 3D चीजें देख नहीं सकते, केवल उन्हें महसूस कर सकते हैं. हम 3rd Dimension में रहकर आगे के तीन Dimensions को तो आसानी से समज सकते हैं. लेकिन हमारे 3rd Dimension के आगे के Dimensions को हमारे लिए समजना बहुत ही मुश्किल हैं. इन Dimensions को न हम कभी देख सकते हैं और न ही महसूस कर सकते हैं. क्योंकि आप केवल अपने से निचे के Dimensions को ही देख और समज सकते हैं. इसलिए आगे के Dimensions के बारे में हम गणित और विज्ञान की मदद से कल्पना कर सकते हैं.


Fourth Dimensional-चोथा आयाम 

हम कह सकते हैं की हैं की 0th Dimension कुछ नहीं’ हैं, 1st Dimension लम्बाई हैं, 2nd Dimension चौड़ाई हैं और 3rd Dimension गहराई हैं. तो 4th  Dimension क्या हो सकता हैं? वैज्ञानिको का मानना हैं की 4th Dimension समय(TIME) हैं. यहाँ पर समय का मतलब हैं अवधि. अगर आप 4th Dimension में रहनेवाले प्राणी हैं तो आप समय में आगे और पीछे कहीं भी जा सकते हैं.

Fifth Dimensional-पाचवां आयाम 

अगर आप 5th Dimension के प्राणी हैं तो आप समय में आगे पीछे जाने के अलावा समय में किसी भी दिशा में जा सकते हैं. समय में किसी भी दिशा में जाना !! सुनकर दंग रह गए ना. इसे इमेजिन करना भी हमारे लिए नामुमकिन हैं क्योंकि हम अपने से ऊपर के Dimensions को कभी नहीं समज सकते. लेकिन मेरे ख्याल से यहाँ पर समय में किसी भी दिशा में जाने का मतलब हैं : संभावनाए. मतलब 5th Dimension के प्राणी समय में किसी भी संभावना को देख सकते हैं या महसूस कर सकते हैं.

मेरा सुजाव हैं की आप 5th Dimension को अच्छे से समजने के लिए Christopher Nolan की मूवी Interstellar जरुर देखिएगा. String Theory के मुताबिक कुदरत में 11 Dimensions हो सकते हैं. 6th से 11th Dimensions अनंत और सोच की सीमाओं के बहार की संभावनाओं से भरे हो सकते हैं. लेकिन उन्हें देखना हमारे लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हैं.

Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

धरती का अपनी धुरी पर घूमना क्यों जरूरी है -Earth to revolve on its axis. Why is this important -

 Irfan point     अन्तरिक्ष विज्ञानं, भौतिक विज्ञान, रोचक जानकारी   

 पृथ्वी अपनी धुरी पर घुमती हैं (Earth Rotation) यह तो हम सब जानते हैं. उसके घुमने से ही रात-दिन संभव होते हैं और हमारा हर रोज का जीवन चक्र चलता हैं. पृथ्वी के साथ साथ हम भी घूमते हैं. लेकिन क्या होगा अगर पृथ्वी अचानक ही घूमना बंद कर दे?What Would Happen If The Earth Stopped Spinning? पृथ्वी का घूमना बंद होने से सबसे पहले तो आपका वजन बढ़ जाएगा. हमारे ग्रह का घुमना बहुत ही जरुरी हैं क्योंकि वह आपको अपने जीवन को जीने के लिए समय दे रही हैं. पृथ्वी की सतह की भूमध्य रेखा (equator) पर सबकुछ प्रति सेकंड 465 मीटर की तेजी से घूमता हैं. लेकिन जैसे जैसे आप ध्रुव प्रदेशों की तरफ जाएगे तो आपको equator के जितना नहीं घूमना पड़ेगा. लेकिन निश्चित रूप से अगर आप हवा में सीधा ऊपर कूदते हैं तो पृथ्वी अपनी जगह से आगे नहीं खिसक जाएगी क्योंकि तब आप भी उसके साथ घुमना जारी रखेगे. इसलिए अगर पृथ्वी घुमना बंद कर दे तो निश्चित रूप से कुछ भी अच्छा नहीं होगा.
धरती का अपनी धुरी पर घूमना क्यों जरूरी है -Earth to revolve on its axis. Why is this important -


यह स्थिति बहुत ही भयानक होगी. सभी चीजें जो पृथ्वी नहीं हैं (जो पृथ्वी से मजबूती से जुडी नहीं हैं) और जो ध्रुव प्रदेशों पर सुरक्षित नहीं हैं वे सब पृथ्वी के स्थिर हो जाने के बाद भी उसी गति से अपना मोशन जारी रखेंगी. वह सभी चीजें एक हजार मिल प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा में पश्चिम दिशा की तरफ उड़ जाएगी. तब आपका शरीर अचानक ही एक 9.5 इंच की कैलिबर गोली बन जाएगा. जिसकी गति सुपर सोनिक गति से भी ज्यादा हैं. जो लोग विमान में होगें उनको पृथ्वी का मलबा तो नहीं लगेगा लेकिन वे अचानक से आते हवा के तेज जोंको से नहीं बच पाएगे.

जो लोग अंतरिक्ष में आंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में होंगे उनके लिए बचने की संभावनाए हो सकती हैं लेकिन पृथ्वी पर वापस आने के बाद उनके स्वागत के लिए कोई नहीं बचा होगा. पृथ्वी पर हर जगह तबाही मच जाएगी. चारो तरफ मलबा ही मलबा होगा. जो लोग ध्रुव प्रदेशों में होगे वह शायद बच जाएगे. लेकिन ज्यादा देर तक नहीं. हवा के जोंके इतने तेज होगे जितने परमाणु विस्फोट से पैदा होते हैं. दुनियाभर में एक बड़ा ही विशाल तूफ़ान पैदा होगा. यह तूफ़ान किसी भी मजबूत चीज़ को तबाह कर देगा.

सूरज एक जगह पर स्थिर दिखेगा. एक दिन 24 घंटे की जगह 365 दिन का हो जाएगा. घुमना बंद हो जाने के कारण पृथ्वी का सुरक्षात्मक चुंबकीय क्षेत्र गायब हो जाएगा और पृथ्वी पर घातक मात्रा में सूरज का रेडिएशन हमला कर देगा. पृथ्वी के महासागरों में कई किलोमीटर जितनी ऊँची सुनामी लहरे पैदा होगी और सारे सूखे इलाको को तबाह कर देगी. पृथ्वी का वातावरण धीरे धीरे स्थिर हो जाएगा और कोई किसी भी तरह का मौसम नहीं रहेगा.

अगर पृथ्वी बहुत ही तेजी से घुमती हैं तो हम उस गति को महसूस क्यों नहीं कर पाते? पृथ्वी के तेजी से घुमने से हमे चक्कर क्यों नहीं आते हैं? खैर, हमारे लिए यह एक भाग्यशाली तथ्य हैं की पृथ्वी के वेग में परिवर्तन बहुत ही क्रमिक है. यह कुछ इस तरह हैं की, हमे एक कार चलाते वक़्त 6,000 मिल के एक लेफ्ट टर्न को लेते समय 6 घंटे लगेंगे. इसलिए हमारे इस घुमते ग्रह पर आपकी गति हमेशां बदलती रहती हैं. अगर पृथ्वी अपनी रेग्युलर गति से 17 गुना ज्यादा तेजी से घुमने लगती हैं तो आप वजन रहित हो जाएगे.

यह सब तब होगा जब पृथ्वी घुमना बंद कर दे. पर ऐसा होने की संभावना ना के बराबर हैं. लेकिन पृथ्वी की घुमने की गति धीमी जरुर हो रही हैं. लेकिन यह गति बहुत ही ज्यादा धीमी हैं. 140 करोड़ वर्षों के बाद पृथ्वी पर एक दिन में 24 घंटे नहीं होगे बल्कि वे बढ़ कर 25 हो जाएगे
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

प्रकाश क्या होता है कहा से आता है -What is light. Where that comes from -

 Irfan point     भौतिक विज्ञान, यूनिवर्स रहस्य, सामान्य विज्ञानं   

प्रकाश (Light). जिसके बिना सबकुछ अंधकारमय हैं. केवल प्रकाश से ही हम सबकुछ देख सकते हैं. प्रकाश हमारे और ब्रह्माण्ड के बिच की संपर्क कड़ी हैं. प्रकाश के माध्यम से हम अन्तरिक्ष में दूर के सितारों को और ब्रह्माण्ड के अस्तित्व की शुरुआत को भी देख सकते हैं. लेकिन What is Light? प्रकाश क्या हैं?
प्रकाश क्या होता है कहा से आता है -What is light. Where that comes from -


प्रकाश उर्जा की एक छोटी से मात्रा हैं जिसका परिवहन किया जा सकता हैं. एक फोटोन, जो की एक प्राथमिक कण होता हैं और जिसका कोई वास्तविक आकार नहीं होता हैं. उसे कभी भी विभाजित नहीं किया जा सकता. केवल बनाया और नष्ट किया जा सकता हैं.

प्रकाश एक लहर-कण (Wave-Particle) द्वंद्व है. यह एक ही समय पर कण और लहर दोनों होता हैं. जब हम बोलते हैं प्रकाश, तब हमारा मतलब प्रत्यक्ष प्रकाश से होता हैं, जो की विद्युत-चुम्बकीय वर्णक्रम (Electromagnetic Spectrum) का एक छोटा सा भाग है. मतलब की वह विद्युत-चुम्बकीय विकिरण के रूप में ऊर्जा होती हैं. यह विद्युत-चुम्बकीय विकिरण तरंग-लंबाई और आवृत्तियो की एक विशाल रेंज से मिलकर बनता है. गामा रे केवल 10 पिकोमीटर निचे की ही होती हैं. जो कि अभी भी यह एक हाइड्रोजन परमाणु से कई गुना छोटी होंगी.
दृश्य प्रकाश स्पेक्ट्रम के बीच में लगभग 700 नैनोमीटर से 400 नैनोमीटर की रेंज में होता हैं, जो की एक बैक्टीरिया के आकार जितना हैं. स्पेक्ट्रम के दूसरे छोर पर रेडियो तरंगे व्यास में 100 किलोमीटर तक की भी हो सकती है. अबतक की मौजूदा सबसे बड़ी तरंग लंबाई हम जानते हैं वह 10,000 किलोमीटर से लेकर 100,000 किलोमीटर जितनी हैं, पृथ्वी से कई गुना बड़ी. भौतिकी के नजरिए से देखे तो यह सब तरंगे एक जैसी ही हैं. वे सभी लहर कण (Wave-Particle) द्वंद्व है और प्रकाश की गति ‘C’ से यात्रा करते हैं, लेकिन केवल अलग अलग आवृत्तियों पर. तो फिर ऐसा क्या हैं जो द्रश्य प्रकाश को खास बनता हैं?

खैर … जवाब हैं कुछ भी नहीं. हम इन्सान विकसित आँखों के साथ पैदा हुए हैं, जो की विद्युत-चुम्बकीय वर्णक्रम के बिलकुल मध्य हिस्से को रजिस्टर करने के लिए अच्छी कारीगर होती हैं. लेकिन फिर भी यह एक पूरा संयोग नहीं है. दृश्य प्रकाश विद्युत चुम्बकीय विकिरण का एक सेट होता है, जो की पानी में होने पर प्रसारित होता हैं. प्रकाश पदार्थ के साथ केवल ही इंटरैक्ट नहीं करता हैं बल्कि पदार्थ के द्वारा उसमे बदलाव भी होता हैं. इसका हमारे आसपास की दुनिया के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल होता हैं. जो की अस्तित्व के लिए यकीनन बहुत उपयोगी चीज़ है.

ठीक हैं, प्रकाश कहाँ से आता हैं? यह विद्युत चुम्बकीय तरंगों का एक विशाल रेंज होती हैं. परमाणु और अणु जब उर्जा की उच्च अवस्था से नीची अवस्था तक आते हैं तब अपनी उर्जा खो देते हैं और उस उर्जा को रेडिएशन के रूप में बाहर फेंकते हैं. अगर आप सूक्ष्म स्तर पर देखेंगे तो द्रश्य प्रकाश तब उत्पन होता हैं जब परमाणु के अन्दर का इलेक्ट्रान उत्तेजित अवस्था के दौरान उर्जा की ऊँची अवस्था से नीची अवस्था पर आता हैं और अतिरिक्त ऊर्जा खो देता है. इलेक्ट्रान का गतिशील चार्ज एक हिलता हुआ चुंबकीय क्षेत्र बनाता हैं. जो की उसके लंबरूप एक हिलता हुआ इलेक्ट्रिक क्षेत्र भी बनाता हैं. यह दो क्षेत्र अंतरिक्ष(space) के माध्यम से खुद को स्थानांतरित करते हैं और उर्जा को एक जगह से दूसरी जगह पर स्थानांतरित करते हैं. इसके साथ साथ वे जहाँ भी जाते हैं अपने साथ सृजन की अपनी जगह के बारे में जानकारी भी लेकर जाते हैं. मतलब की वे जहाँ होते हैं वह जगह अस्तित्व में आती हैं.

ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा गति प्रकाश की हैं. मतलब की “C”. जिसकी रफ़्तार लगभग 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकेंड हैं. विद्युत-चुम्बकीय विकिरण इस तेजी से स्थानांतरित होता हैं. कोई कण जिसका कोई वजन नहीं होता, वह प्रकाश की रफ़्तार “C” से बिना किसी तरह की वेगवृद्धि या त्वरण (acceleration) से यात्रा करता हैं. एक मोमबत्ती से निकला हुआ प्रकाश तब तक उसकी गति नहीं बाधा सकता जब तक वह प्रकाश की गति तक न पहुँच जाए.
तो फिर प्रकाश की गति सिमित क्यों हैं? खैर, कोई नहीं जानता. शायद हमारा ब्रह्माण्ड इसी तरह से बनाया गया है. हमारे पास अभी इसका कोई स्मार्ट जवाब नहीं है.
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

एक सिक्के जितना ब्लेक होल पूरी पर्थ्वी को निगल सकता है -The black hole of a coin. The earth could swallow

 Irfan point     अन्तरिक्ष विज्ञानं, भौतिक विज्ञान, यूनिवर्स रहस्य, ये भी जाने   

ब्लैक होल के अन्दर (INSIDE THE BLACKHOLE) का सफ़र कैसा होता हैं यह तो हम पहले देख चुके हैं. इस बार हम देखते हैं What if a Black Hole Formed on Earth in Hindi क्या होगा अगर पृथ्वी पर एक छोटा सा ब्लैक होल बन जाए?
एक सिक्के जितना ब्लेक होल पूरी पर्थ्वी को निगल सकता है -The black hole of a coin. The earth could swallow
इस सवाल का एक संक्षिप्त जवाब हैं की आप की मौत हो जाएगी. दूसरा बड़ा जवाब यह है की वह निर्भर करता हैं. यहाँ पर हमारे पास एक ऐसा ब्लैकहोल हैं जिसका वजन और आकार एक छोटे से सिक्के जितना हैं. सोच लीजिए की एक US निकल का 5 ग्राम का सिक्का अचानक ही ब्लैकहोल बन जाता हैं और अपने ही अन्दर ढहने लगता हैं. इस ब्लैकहोल की त्रिज्या 10 ^-30 मीटर जितनी होंगी. आम तौर पर एक हाइड्रोजन परमाणु की त्रिज्या 10 ^-11 जितनी होती हैं. इसका मतलब यह ब्लैकहोल एक परमाणु से भी बहुत ज्यादा छोटा होंगा. इतना छोटा की इस ब्लैकहोल को अगर हम एक हाइड्रोजन परमाणु के आकर का मान ले तो उस परमाणु का आकर हमारे सूरज जितना होंगा.
Mini Black hole
इस छोटे ब्लैकहोल का जीवनकाल भी हॉकिंग विकिरण द्वारा होनेवाले क्षय की वजह से बहुत कम होता हैं. यह 10 ^-23 सेकंड जितने समय के लिए ही विकीर्ण (radiate) होता हैं. इसका 5 ग्राम जितना वजन 450 टेराजूल जितनी उर्जा मैं परिवर्तित हो जाता हैं, यह उर्जा हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए हुए परमाणु बम से निकलनेवाली उर्जा से तिन गुना ज्यादा होंगी. इस केस मैं तो आपकी मौत हो जाएंगी और आप सिक्का भी खो देंगे.
अगर उस ब्लैकहोल का व्यास उस सिक्के के व्यास जितना होता तो यह बड़े पैमाने पर भारी होता. निकल के सिक्के के आकर का यह ब्लैकहोल वास्तव में हमारी पृथ्वी से भी ज्यादा भारी होता. उसकी सतह का गुरुत्वाकर्षण हमारे ग्रह की तुलना में एक अरबों गुना अधिक होता. आप कुछ जान पाए इसके पहले तो यह ब्लैकहोल आपको निगल चूका होंगा.
What if there was a black hole near you
What if there was a black hole in your pocket
इस वक़्त पृथ्वी पर, आपकी उंगलियाँ और आपके पैर पृथ्वी के केंद्र से एक ही दूरी पर हैं. लेकिन जैसी ही एक सिक्के के आकार का ब्लैकहोल आपके हाथ मैं आएगा, आपके पैर पृथ्वी के केंद्र से 100 गुना ज्यादा नजदीक हो जाएंगे. आप पर सामान्य रूप से पडनेवाले गुरुत्वाकर्षण बल से कई हज़ार गुना गुरुत्वाकर्षण बल आपके शरीर पर पड़ेगा, जिससे आपके शरीर के अरबों टुकड़े हो जाएंगे. लेकिन ब्लैकहोल केवल आपका खात्मा करने के बाद रुकनेवाला नहीं हैं.

यह ब्लैक होल अब पृथ्वी-चंद्रमा-ब्लैकहोल की मौत प्रणाली का एक सबसे ज्यादा गुरुत्वाकर्षण वाला पदार्थ होंगा. आप सोचेंगे की ब्लैकहोल पृथ्वी के केंद्र की और डूबने लगेगा और अन्दर की तरफ से उसको खाने लगेगा. लेकिन वास्तविकता केवल यहीं नहीं हैं. ब्लैकहोल के पृथ्वी के केंद्र तक पहुँचने पर, ब्लैकहोल के अन्दर होने के बावजूद पृथ्वी उसका चक्कर लगाना शुरू करेंगी. ब्लैकहोल के अन्दर होने पर जितनी बार पृथ्वी उसका चक्कर लगाएंगी उतनी बार सतह पर गुजरने पर वह ब्लैकहोल उसको खाता जाएंगा. यह काफी डरावना द्रश्य होंगा. आप उस द्रश्य की कल्पना कर सकते हैं.


जब पृथ्वी को उसकी अन्दर की तरफ से खाया जा रहा होगा, तब यह ब्लैकहोल के आसपास एक घनिष्ठ कक्षा में एक गरम पत्थर की बिखरी हुई डिस्क के रूप में ढह जाएगी. यह ब्लैकहोल जब पृथ्वी को पूरी तरह से खा लेंगा तब उसका वजन दो गुना हो जाएगा.

चंद्रमा की कक्षा इस वक़्त अत्यधिक अण्डाकार हो जाएंगी. ब्लैकहोल का ज्वारीय बल पृथ्वी के नजदीकी क्षुद्रग्रहों (asteroids) को बाधित करेगा, शायद ज्यादातर asteroid belt के क्षुद्रग्रहों को. एस वजह से हमारा सौरमंडल बमबारी और टक्कररों के लिए अगले कुछ लाख साल के लिए एक आम जगह बन सकता हैं. बाकी ग्रह थोड़े बाधित होंगे, लेकिन उनकी कक्षाएं लगभग वोहीं रहेंगी. ब्लैकहोल बन गई हमारी पृथ्वी अपनी जगह पर रहकर ही सूरज का चक्कर लगाना जारी रखेंगी.
लेकिन इस केस में भी आपकी मौत हो जाएगी.
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Golden Ratio.दुनिया की हर वास्तु में है ये अनुपात -Golden Ratio.This ratio is in all things

 Irfan point     भौतिक विज्ञान, ये भी जाने   

Golden Ratio in hindi

Fibonacci S1.6 Golden Ratio नंबर हैं.मतलब लम्बाई 6 के मुकाबले चोदाई 1होती है वो ही अच्छी होती है इसका जीवन में ध्यान रखना चाहिए 
equence बढ़ते जाते नंबरों का एक सेट हैं. यह कुछ इस तरह से शुरू होता हैं : 0, 1, 1, 2, 3, 5, 8, 13, 21, 34, 55,… हमेशां के लिए चलता ही रहता हैं. प्रत्येक नंबर जो पहले आता है दो नंबरों का योग है. यह एक सामान्य पैटर्न हैं,लेकिन यह ब्रह्मांड के लिए एक तरह का प्रणाली नंबर में निर्मित पैटर्न प्रतीत होता हैं. तीन से विभाजित पांच 1.666 है. पांच से विभाजित आठ 1.6 है. आठ से विभाजित तेरह 1.625 है. तेरह से विभाजित इक्कीस 1.615 है. यह श्रृंखला चलती ही रहती हैं. यानि की 1.6 Golden Ratio नंबर हैं.
Golden Ratio.दुनिया की हर वास्तु में है ये अनुपात -Golden Ratio.This ratio is in all things

यूनानियोंने इसे Golden Rectangle के निर्माण के लिए 1.618 अनुपात का इस्तेमाल किया। यह सबसे गणितीय सुंदर संरचना माना जाता है, और अक्सर वास्तुकला में इस्तेमाल किया जाता हैं. पिरामिडो का निर्माण भी इसके आधार पर ही किया गया था. Golden ratio के मुताबिक चहेरे वाले लोग सुन्दर होते हैं.इन्सान के DNA में भी Golden Ratio पाया गया हैं.
Golden ratio प्रकृति और विज्ञान के सभी रूपों में प्रकट होता है. यह हररोज हमारे आसपास के जीवन में दिखाई देता हैं. आइये देखते हैं :

इंसानी चहेरे में
आकाशगंगाएं
चक्रवात
shells में
पेड़ों की शाखाओं में
बीज के अन्दर
फूलों की पंखुड़ियों में



Golden Ratio.दुनिया की हर वास्तु में है ये अनुपात -Golden Ratio.This ratio is in all things
इन सब के अलावा और भी चीजों में यह पाया जाता हैं. तो क्या हम इसे भगवान का अस्तित्व होने का इशारा मान सकते हैं?  क्योंकि यह छोटी से छोटी चीज़ को लेकर बड़ी से बड़ी चीज़ में उपस्थित हैं. अगर यह एक संयोग हैं तो वह भी बहुत निराला कहा जाएगा. Golden Ratio हम ब्रह्मांडीय आंकड़ा (UNIVERSAL NUMBER) भी कह सकते है. यह पूरे ब्रह्माण्ड में बसा हैं. ज्यादातर चीज़े इसके मुताबिक ही बनी हैं. आप ने इस बारे में एक बार तो जरूर सोचा होंगा.
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

शुक्रवार, 16 सितंबर 2016

आखिर में एक सेकंड कितना बड़ा होता है-How big is the end of a second

 Irfan point     भौतिक विज्ञान   

हमारे हररोज के जीवन में हम समय के छोटे से छोटा माप सेकंड को मानते हैं. एक सेकंड जो कुछ पल का ही होता हैं जो यूँ चुटकी बजाते ही गुजर जाता हैं. ऐसे कई सेकंड्स हर पल बीतते ही रहते हैं. आप एक सेकंड में क्या कर सकते हैं? ज्यादातर कुछ नहीं.  हमारे जीवन में की कोई खास वैल्यू नहीं होती. लेकिन यह लंबा कितना होता हैं? How Long Is a Second? आइये जानते हैं.
आखिर में एक सेकंड कितना बड़ा होता है-How big is the end of a second

समय को मापने के दो मुख्य तरीके हैं : Dynamic Time(गतिशील समय) और Atomic time(परमाणु समय). सेकंड की पुरानी परिभाषा पृथ्वी के परिभ्रमण पर आधारित थी. सूरज के पूर्व दिशा में उघने से पश्चिम दिशा में ढलने तक और फिर से पूर्व दिशा में उघने तक के समय को एक दिन माना जाता था. आज के समय में एक दिन को 24 घंटों का माना जाता हैं, एक घंटें को 60 मिनिटों का माना जाता हैं और एक मिनिट को 60 सेकंड्स का माना जाता हैं. लेकिन पृथ्वी हमेशां समान रूप से परिभ्रमण नहीं करती हैं. पृथ्वी की गति प्रतिवर्ष एक सेकंड के 20 लाख वे हिस्से के दर से कम हो रहीं हैं. इंजिनियरों और वैज्ञानिको की भाषा में एक सेकंड के माप कुछ इस तरह हैं : एक सेकंड यानी 10 3  मिलीसेकेंड, 10 6 माइक्रोसेकंड, 10 9 नेनोसेकंड और 10 12 पिकोसेकंड.

 परमाणु समय किसी एक निश्चित तत्व के एक परमाणु के ऊर्जा संक्रमण(Transition) पर निर्भर करता है, सामान्यतः caesium (सीज़ियम). ( संक्रमण : जहाँ एक इलेक्ट्रॉन ऊर्जा की एक विशेष राशि को पाने या खोने के बाद परमाणु गोले के बिच क्वांटम जम्प लगाता हैं.) इसलिए परमाणु समय के तौर पर सेकंड की की परिभाषा होती हैं ” एक सीज़ियम परमाणु के भीतर होते 9,19,26,31,770 संक्रमण.”

लेकिन यह चीज़े भी एक सेकंड को पूरी तरह से परिभाषित नहीं कर सकती. एक सेकंड को हम जितना छोटा समजते हैं वास्तव में वह उतना छोटा हैं नहीं. एक सेकंड से लेकर दूसरे सेकंड के घटित होने तक जितना समय लगता हैं उतने समय के असंख्य छोटे छोटे पल बन सकते हैं. अगर आप किसी ब्लैक होल के नजदीक जाए तो वहाँ के एक सेकंड और पृथ्वी पर के एक सेकंड में बहुत ज्यादा फर्क पड़ सकता हैं. क्योंकि ब्लैक होल का प्रबल गुरुत्वाकर्षण बल समय की गति को धीमा कर देता हैं. वहाँ का एक सेकंड पृथ्वी के 1 महीने जितना भी हो सकता हैं. अगर हम ब्लैक होल के अन्दर जाए तो वहाँ समय स्टॉप हो जाता हैं. वहाँ का एक सेकंड पृथ्वी के करोडो सालों जितना भी हो सकता हैं.
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

Gravity – गुरुत्वाकर्षण क्या है,कैसे काम करता है - what is Gravity , how it works

 Irfan point     भौतिक विज्ञान   

ज्यादातर हम सभी के लिए Gurutvakarshan का मतलब हैं “किसी भी चीज़ का गिरना”. लेकिन यह उससे भी कही ज्यादा जटिल हैं. ब्रह्माण्ड में यह ज्यादातर जगह पर मौजूद होता हैं लेकिन हम इसे देख नहीं पाते हैं, केवल महसूस कर पाते हैं. हमारा ब्रह्माण्ड आज जैसा भी हैं गुरुत्वाकर्षण की वजह से ही हैं. लेकिन यह हैं क्या?

Gravity – गुरुत्वाकर्षण क्या है,कैसे काम करता है - what is Gravity , how it works

  What is Gravity? चलिए जानते हैं Gravity – गुरुत्वाकर्षण बारे में in Hindi.

गुरुत्वाकर्षण ब्रह्माण्ड में मौजूद चार मौलिक बलों में से एक बल हैं है. यह space में मौजूद मास(Mass) वाली सभी चीजों के बिच एक लंबी दूरी का आकर्षण बल है. इसकी वजह से ही चीजों को वजन प्राप्त होता हैं. पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण निरंतर प्रति सेकंड 9.8 वर्ग मीटर (9.8 m/s2) जितना होता है. यह हमें पृथ्वी के बाहर गिरने से बचाता हैं और पृथ्वी को अपनी सूर्य की आसपास की कक्षा में बनाए रखता हैं. गुरुत्वाकर्षण की वजह से ही साढ़े चार अरब साल पहले हमारी पृथ्वी और हमारे सूरज की उत्पति हुई थी.
https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=5331686091211901951#editor/target=post;postID=7856903583556002735

Gravity – गुरुत्वाकर्षण

यह बड़ी आश्चर्यजनक बात हैं की ब्रह्माण्ड में हर भारी वस्तु दूसरी चीजों को अपनी ओर आकर्षित करती है. इसका मतलब आपका घर, हमारी पृथ्वी, 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर एंड्रोमेडा आकाशगंगा में स्थित ब्लैकहोल, यह सभी आपसे गुरुत्वीय बल से आकर्षित हैं, और आप उनसे.

17 वीं सदी में, आइजैक न्यूटन ने पता लगाया कि दो वस्तुओं के बीच की दूरी के वर्ग जीतने अंतर पर गुरुत्वाकर्षण बल की ताकत घटती हैं. तो अगर आप किसी भी चीज़ से दोगुना अंतर पर होंगे तब गुरुत्वाकर्षण एक चौथाई जितना ही मजबूत होंगा. उन्होंने यह भी पता लगाया की गुरुत्वाकर्षण की शक्ति वस्तु के द्रव्यमान के अनुपात में होती हैं. मतलब की पदार्थ जितना बड़ा होंगा उसका गुरुत्वाकर्षण बल उतना ही मजबूत होंगा.

gravityहम सब पृथ्वी का खिंचाव महसूस कर सकते हैं लेकिन चन्द्रमा के खिंचाव को महसूस नहीं कर पाते हैं, क्योंकि चाँद छोटा हैं और हम से बहुत ही दूर हैं. लेकिन उसका गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी पर समंदर में ज्वार पैदा करने के लिए सक्षम है. जैसे की मैंने पहले कहा गुरुत्वाकर्षण मास(Mass) वाली सभी चीजों के बिच एक लंबी दूरी का आकर्षण बल है – मैंने जूठ कहा था. मेरा मतलब था उर्जा वाली चीजे. क्योंकि गुरुत्वाकर्षण बड़ी और मास युक्त वस्तुओं के अलावा प्रकाश और अन्य बिना मास वाले (लेकिन ऊर्जावान) कणों को भी आकर्षित करता है. प्रकाश के फोटोन जब सूरज के करीब से गुजरते हैं तब थोड़े मुड़ जाते हैं और जब किसी ब्लैकहोल के करीब से गुजरते हैं तब उसमे पूरी तरह से फ़स जाते हैं.

हम जानते हैं की गुरुत्वाकर्षण को देख नहीं सकते लेकिन उसे महसूस कर सकते हैं. तो यह आखिर चीज़ क्या हैं. यह किस चीज़ से बना हैं? वैज्ञानिको का मानना मानना हैं की गुरुत्वाकर्षण बल ग्रेवीटोन(Graviton) नाम के क्वांटम कणों से बना हैं. ब्रह्माण्ड में जहा कहीं भी गुरुत्वाकर्षण बल हैं वहाँ पर ग्रेवीटोन भी मौजूद है

चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी पर मौजूद गुरुत्वाकर्षण बल से 16 प्रतिशत जितना है, और मंगल ग्रह का पृथ्वी से 38 प्रतिशत जितना है. जबकि सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह गुरु का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल से 2.5 गुना हैं.

Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
मुख्यपृष्ठ
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
सदस्यता प्राप्त करे

हमारे नये पोस्ट ईमेल से प्राप्त करे ,यहाँ अपना ईमेल लिख कर


निचे

कुल पेज दृश्य

Sparkline

जो आपको चाहिए यहाँ खोज करे

Copyright © विज्ञानं news | Powered by Blogger
Design by Hardeep Asrani | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Distributed By Gooyaabi Templates