विज्ञानं news

विज्ञानं के बारे सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

  • Home
  • Business
    • Internet
    • Market
    • Stock
  • Parent Category
    • Child Category 1
      • Sub Child Category 1
      • Sub Child Category 2
      • Sub Child Category 3
    • Child Category 2
    • Child Category 3
    • Child Category 4
  • Featured
  • Health
    • Childcare
    • Doctors
  • Home
  • Business
    • Internet
    • Market
    • Stock
  • Downloads
    • Dvd
    • Games
    • Software
      • Office
  • Parent Category
    • Child Category 1
      • Sub Child Category 1
      • Sub Child Category 2
      • Sub Child Category 3
    • Child Category 2
    • Child Category 3
    • Child Category 4
  • Featured
  • Health
    • Childcare
    • Doctors
  • Uncategorized

सोमवार, 17 अक्टूबर 2016

पवित्र कुरआन में दर्ज है अंतरिक्ष विज्ञान जानकारी -Information is recorded in the Holy Qur'an in space science -

 Rahiskhan     धर्म विज्ञानं   

अंतरिक्ष - विज्ञान
astrology
सृष्टि की संरचना: ‘‘बिग बैंग ‘‘अंतरिक्ष विज्ञान के विशेषज्ञों ने सृष्टि की व्याख्या एयहां अरबी शब्द ‘‘दहाहा‘‘ प्रयुक्त है, जिसका आशय ‘‘शुतुरमुर्ग़‘‘ के अंडे के रूप, में धरती की वृत्ताकार बनावट की उपमा ही हो सकता है। इस प्रकार यह माणित हुआ कि पवित्र क़ुरआन में ज़मीन के बनावट की सटीक परिभाषा बता दी गई है, यद्यपि पवित्र कुरआन के अवतरण काल में आम विचार यही था कि ज़मीन चपटी है।
चांद का प्रकाश प्रतिबिंबित प्रकाश है
प्राचीन संस्कृतियों में यह माना जाता था कि चांद अपना प्रकाश स्वयं व्यक्त करता है। विज्ञान ने हमें बताया कि चांद का प्रकाश प्रतिबिंबित प्रकाश है फिर भी यह वास्तविकता आज से चौदह सौ वर्ष पहले पवित्र क़ुरआन की निम्नलिखित आयत में बता दी गई है।
,,बड़ा पवित्र है वह जिसने आसमान में बुर्ज ( दुर्ग ) बनाए और उसमें एक चिराग़
और चमकता हुआ चांद आलोकित किया ।( अल. क़ुरआन ,सूर: 25 आयत 61)
पवित्र क़ुरआन में सूरज के लिये अरबी शब्द ‘‘शम्स‘‘ प्रयुक्त हुआ है। अलबत्ता सूरज को ‘सिराज‘ भी कहा जाता है जिसका अर्थ है मशाल (torch) जबकि अन्य अवसरों
पर उसे ‘वहाज‘ अर्थात् जलता हुआ चिराग या प्रज्वलित दीपक कहा गया है। इसका अर्थ
‘‘प्रदीप्त‘ तेज और महानता‘‘ है। सूरज के लिये उपरोक्त तीनों स्पष्टीकरण उपयुक्त हैं क्योंकि उसके अंदर प्रज्वलन combustion का ज़बरदस्त कर्म निरंतर जारी रहने के कारण तीव्र ऊष्मा और रौशनी निकलती रहती है।
चांद के लिये पवित्र क़ुरआन में अरबी शब्द क़मर प्रयुक्त किया गया है और इसे बतौर‘ मुनीर प्रकाशमान बताया गया है ऐसा शरीर जो ‘नूर‘ (ज्योति) प्रदान करता हो। अर्थात, प्रतिबिंबित रौशनी देता हो। एक बार पुन: पवित्र क़ुरआन द्वारा चांद के बारे में बताए गये तथ्य पर नज़र डालते हैं, क्योंकि निसंदेह चंद्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं है बल्कि वह सूरज के प्रकाश से प्रतिबिंबित होता है और हमें जलता हुआ दिखाई देता है। पवित्र क़ुरआन में एक बार भी चांद के लिये‘, सिराज वहाज, या दीपक जैसें शब्दों का उपयोग नहीं हुआ है और न ही सूरज को , नूर या मुनीर‘,, कहा गया है। इस से स्पष्ट होता है कि पवित्र क़ुरआन में सूरज और चांद की रोशनी के बीच बहुत स्पष्ट अंतर रखा गया है, जो पवित्र क़ुरआन की आयत के अध्ययन से साफ़ समझ में आता है।
निम्नलिखित आयात में सूरज और चांद की रोशनी के बीच अंतर इस तरह स्पष्ट किया गया है:
वही है जिस ने सूरज को उजालेदार बनाया और चांद को चमक दी ।,,( अल-क़ुरआन: सूरः 10,, आयत 5 ,,)
क्या देखते नहीं हो कि अल्लाह ने किस प्रकार सात आसमान एक के ऊपर एक बनाए और उनमें चांद को नूर ( ज्योति ) और सूरज को चिराग़ (दीपक) बनाया ।( अल- क़ुरआन: सूर:71 आयत 15 से 16 )
इन पवित्र आयतों के अध्य्यन से प्रमाणित होता है कि महान पवित्र क़ुरआन और आधुनिक विज्ञान में धूप और चाँदनी की वास्तविकता के बारे में सम्पूर्ण सहमति है ।

सूरज घूमता है
एक लम्बी अवधि तक यूरोपीय दार्शिनिकों और वैज्ञानिकों का विश्वास रहा है कि धरती सृष्टि के केंद्र में चुप खड़ी है और सूरज सहित सृष्टि की प्रत्येक वस्तु उसकी परिक्रमा कर रही है। इसे धरती का केंद्रीय दृष्टिकोण‘ भूकेन्द्रीय सिद्धांत geo-centric-theory भी कहा जाता है जो बतलीमूस- काल, दूसरी सदी ईसा पूर्व से लेकर 16 वीं सदी ई. तक सर्वमान्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण रहा है, पुन:
1512 ई0 में निकोलस कॉपरनिकस ने ‘‘अंतरिक्ष में ग्रहों की गति के सौर-..केंद्रित ग्रह- गति सिद्धांत heliocentric theory of planetary motion का प्रतिपादन किया जिसमें कहा गया था कि सूरज सौरमण्डल के केंद्र में यथावत है और अन्य तमाम ग्रह उसकी परिक्रमा कर रहे है: 1609 ई0 में एक जर्मन वैज्ञानिक जोहानस कैप्लर ने astronomia nova (खगोलीय तंत्र) नामक एक किताब प्रकाशित कराई। जिसमें विद्वान लेखक ने, न केवल यह सिद्ध किया कि सौरमण्डल के ग्रह दीर्ध वृत्तीय:elliptical अण्डाकार धुरी पर सूरज की परिक्रमा करते हैं बल्कि उसमें यह प्रमाणिकता भी अविष्कृत है कि सारे ग्रह अपनी धुरियों (axis) पर अस्थाई गति से घूमते हैं। इस अविष्कृत ज्ञान के आधार पर यूरोपीय वैज्ञानिकों के लिये सौरमण्डल की अनेक व्यवस्थाओं की सटीक व्याख्या करना सम्भव हो गया। रात और दिन के परिवर्तन की निरंतरता के इन अविष्कारों के बाद यह समझा जाने लगा कि सूरज यथावत है और धरती की तरह अपनी धुरी पर परिक्रमा नहीं करता। मुझे याद है कि मेरे स्कूल के दिनों में भूगोल की कई किताबों में इसी ग़लतफ़हमी का प्रचार किया गया था। अब ज़रा पवित्र क़ुरआन की निम्न आयतों को ध्यान से देखें:
”और वह अल्लाह ही है, जिसने रात और दिन की रचना की और सूर्य और चांद को उत्पन्न किया,, सब एक. एक फ़लक (आकाश ) में तैर रहे हैं।“( अल-क़ुरआन: सूर: 21 आयत 33 क ऐसे सूचक (phenomenon) के माध्यम से करते हैं और जिसे व्यापक रूप ‘‘से बिग बैंग‘‘(big bang) के रूप में स्वीकार किया जाता है। बिग बैंग के प्रमाण में पिछले कई दशकों की अवधि में शोध एवं प्रयोगों के माध्यम से अंतरिक्ष विशेषज्ञों की इकटठा की हुई जानकारियां मौजूद है ‘बिग बैंग‘ दृष्टिकोण के अनुसार प्रारम्भ में यह सम्पूर्ण सृष्ठि प्राथमिक रसायन (primary nebula) के रूप में थी फिर एक महान विस्फ़ोट यानि बिग बैंग (secondry separation) हुआ जिस का नतीजा आकाशगंगा के रूप में उभरा, फिर वह आकाश गंगा विभाजित हुआ और उसके टुकड़े सितारों, ग्र्रहों, सूर्य, चंद्रमा आदि के अस्तित्व में परिवर्तित हो गए कायनात, प्रारम्भ में इतनी पृथक और अछूती थी कि संयोग (chance) के आधार पर उसके अस्तित्व में आने की ‘‘सम्भावना: (probability) शून्य थी । पवित्र क़ुरआन सृष्टि की संरचना के संदर्भ से निम्नलिखित आयतों में बताता है:
‘‘क्या वह लोग जिन्होंने ( नबी स.अ.व. की पुष्टि ) से इन्कार कर दिया है ध्यान नहीं करते कि यह सब आकाश और धरती परस्पर मिले हुए थे फिर हम ने उन्हें अलग किया‘‘(अल - क़ुरआन: सुर: 21, आयत 30 )
इस क़ुरआनी वचन और ‘‘बिग बैंग‘‘ के बीच आश्चर्यजनक समानता से इनकार सम्भव ही नहीं! यह कैसे सम्भव है कि एक किताब जो आज से 1400 वर्ष पहले अरब के रेगिस्तानों में व्यक्त हुई अपने अन्दर ऐसे असाधारण वैज्ञानिक यथार्थ समाए हुए है?
पवित्र कुरआन में दर्ज है अंतरिक्ष विज्ञान जानकारी -Information is recorded in the Holy Qur'an in space science -
आकाशगंगा की उत्पत्ति से पूर्व प्रारम्भिक वायुगत रसायन
वैज्ञानिक इस बात पर सहमत हैं कि सृष्टि में आकाशगंगाओं के निर्माण से पहले भी सृष्टि का सारा द्रव्य एक प्रारम्भिक वायुगत रसायन (gas) की अवस्था में था, संक्षिप्त यह कि आकाशगंगा निर्माण से पहले वायुगत रसायन अथवा व्यापक बादलों के रूप में मौजूद था जिसे आकाशगंगा के रूप में नीचे आना था. सृष्टि के इस प्रारम्भिक द्रव्य के विश्लेषण में गैस से अधिक उपयुक्त शब्द ‘‘धुंआ‘‘ है।
निम्नांकित आयतें क़ुरआन में सृष्टि की इस अवस्था को धुंआ शब्द से रेखांकित किया है।
‘‘फिर वे आसमान की ओर ध्यान आकर्षित हुए जो उस समय सिर्फ़ धुआं था उस (अल्लाह) ने आसमान और ज़मीन से कहा:अस्तित्व में आजाओ चाहे तुम चाहो या न चाहो‘‘ दोनों ने कहा: हम आ गये फ़र्मांबरदारों (आज्ञाकारी लोगों) की तरह‘‘(अल ..कु़रआन: सूर: 41 ,,आयत 11)
एक बार फिर, यह यथार्थ भी ‘‘बिग बैंग‘‘ के अनुकूल है जिसके बारे में हज़रत मुहम्मद मुस्तफा़ (स.अ.व. )की पैग़मबरी से पहले किसी को कुछ ज्ञान नहीं था (बिग बैंग दृष्टिकोण बीसवीं सदी यानी पैग़मबर काल के 1300 वर्ष बाद की पैदावार है )
अगर इस युग में कोई भी इसका जानकार नहीं था तो फिर इस ज्ञान का स्रोत क्या हो सकता है?
धरती की अवस्था: गोल या चपटी
प्राराम्भिक ज़मानों में लोग विश्वस्त थे कि ज़मीन चपटी है, यही कारण था कि सदियों तक मनुष्य केवल इसलिए सुदूर यात्रा करने से भयाक्रांति करता रहा कि कहीं वह ज़मीन के किनारों से किसी नीची खाई में न गिर पडे़! सर फ्रांस डेरिक वह पहला व्यक्ति था जिसने 1597 ई0 में धरती के गिर्द ( समुद्र मार्ग से ) चक्कर लगाया और व्यवहारिक रूप से यह सिद्ध किया कि ज़मीन गोल (वृत्ताकार ) है। यह बिंदु दिमाग़ में रखते हुए ज़रा निम्नलिखित क़ुरआनी आयत पर विचार करें जो दिन और रात के अवागमन से सम्बंधित है:
‘‘ क्या तुम देखते नहीं हो कि अल्लाह रात को दिन में पिरोता हुआ ले आता है और दिन को रात में ‘‘
(अल-.क़ुरआन: सूर: 31 आयत 29 )
यहां स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि अल्लाह ताला ने क्रमवार रात के दिन में ढलने और दिन के रात में ढलने (परिवर्तित होने )की चर्चा की है ,यह केवल तभी सम्भव हो सकता है जब धरती की संरचना गोल (वृत्ताकार ) हो। अगर धरती चपटी होती तो दिन का रात में या रात का दिन में बदलना बिल्कुल अचानक होता ।
निम्न में एक और आयत देखिये जिसमें धरती के गोल बनावट की ओर इशारा किया गया है:
उसने आसमानों और ज़मीन को बरहक़ (यथार्थ रूप से )उत्पन्न किया है ,, वही दिन पर रात और रात पर दिन को लपेटता है।,,(अल.-क़ुरआन: सूर:39 आयत 5)
यहां प्रयोग किये गये अरबी शब्द ‘‘कव्वर‘‘ का अर्थ है किसी एक वस्तु को दूसरे पर लपेटना या overlap करना या (एक वस्तु को दूसरी वस्तु पर) चक्कर देकर ( तार की तरह ) बांधना। दिन और रात को एक दूसरे पर लपेटना या एक दूसरे पर चक्कर देना तभी सम्भव है जब ज़मीन की बनावट गोल हो ।
ज़मीन किसी गेंद की भांति बिलकुल ही गोल नहीं बल्कि नारंगी की तरह (geo-spherical) है यानि ध्रुव (poles) पर से थोडी सी चपटी है। निम्न आयत में ज़मीन के बनावट की व्याख्या यूं की गई हैः ‘‘और फिर ज़मीन को उसने बिछाया ‘‘(अल क़ुरआन: सूर 79 आयत 30)
पवित्र कुरआन में दर्ज है अंतरिक्ष विज्ञान जानकारी -Information is recorded in the Holy Qur'an in space science -
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

बुधवार, 28 सितंबर 2016

हमे सपने दिखाई देने का क्या कारण है -This is what we dream of seeing -

 Irfan point     रोचक जानकारी, विचित्र दुनिया   

हमें सपने क्यों दिखाईं देते हैं? Why Do We Dream? हमारे दिमाग में ऐसा क्या चल रहा होता हैं की हमें सपने दिखाई देते हैं? वैज्ञानिक तौर पर सपनों पर होनेवाले अध्ययनों को Oneirology कहाँ जाता हैं. लेकिन हमारे ज्यादातर इतिहास में Oneirology का वजूद नहीं रहा हैं क्योंकि आप किसी सपनें को रोक नहीं सकते और ना ही उसे माप सकते हैं. ना हीं आप सपनों को चख सकते हैं और ना ही दूसरे लोगो के सपनों को देख सकते हैं.

हमे सपने दिखाई देने का क्या कारण है -This is what we dream of seeing -


अगर आप उन लोगों को पूछेंगे की उन्होंने कैसा सपना देखा तो परिणाम अधिकतर हमेशा अविश्वसनीय होंगे. यह अनुमान लगाया गया हैं की जो भी सपने हम देखते हैं उसमे से 95% सपने भूल जाते हैं और वो भी ज्यादातर उन्हें देखने के 10 मिनट के अन्दर ही. लेकिन सन 1952 में शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओंने इंसान के दिमाग में उसके सोने के दौरान एक अनूठे प्रकार की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी देखी. ऐसी अवस्था से उनको जगाया गया तब उन्होंने ज्यादातर यहीं कहा की वे सपना देख रहे थे. और इसी वक्त के दौरान लोगो की आँखे बंद होने के बावजूद इनके नीचें के नेत्रगोलक(Eyeballs) इधर-उधर हिल रहे थे. तो अगर सोने के दौरान आपके किसी दोस्त या किसी फॅमिली मेम्बर की आंखे भी इस तरह बंद होने के बावजूद हिल रही हैं तो समज लीजिए की वे अभी सपना देख रहे हैं.

sleep paralysis
REM (Rapid eye movement) नींद के दौरान कुछ विचित्र चीजे होती हैं. इस दौरान अगर दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटीओं पर नजर डालेंगे तो वो बिलकुल उसी तरह की होंगी जैसी वे इन्सान के जगने के दौरान होती हैं. मस्तिष्क के अंदर norepinephrine, सेरोटोनिन और हिस्टामिन जैसे रसायनों के उत्पादन पूरी तरह से ब्लॉक हो जाते हैं और वो ही मांसपेशीओं के ना हिल पाने का कारण बनते हैं. इस वजह से आप उड़ने का, दौड़ने का या फाइट करने का सपना देखते हैं लेकिन वास्तव में आपका शरीर हिल नहीं रहा होता हैं. जिन लोगो में REM-A-Topia को पूरी तरह से अचीव नहीं कर पाने का विकार होता हैं वो नींद के दौरान इधर-उधर हिलते हैं और अपने सपनें को वे खुद परफॉर्म करते हैं. कई बार तो अपने बिस्तर से निचे उतर कर चलने लगते हैं. कई बार हो सकता हैं की आप नींद से उठ गए हो लेकिन अपने शरीर को हिलाने के लिए सक्षम न हो पाए. आप जानते हैं की आप पूरी तरह से सजाग हैं लेकिन आपका शरीर हिलने के लिए तैयार नहीं हैं. क्योंकि अभी भी आप REM-A-Topia में होते हैं. कई बार आप सपने में होते हैं और जानते भी हैं की आप सपना देख रहे हैं. इस घटना को Lucid Dreaming कहते हैं. इस तरह की घटना के बारे में कमाल की बात यह हैं की आप अपने सपने के लिए कुछ भी सचेत निर्णय ले सकते हैं. में जहाँ चाहू वहाँ उड़ सकता हूँ या शाहरुख़ खान के साथ डिनर कर सकता हूँ. आप जो करना चाहे वो कर सकते हैं.


अगर एक व्यक्ति पूरे दिन के दौरान कोई मुश्किल नया काम सीखता है, जैसे की कोई नया उपकरण चलाना या कोई सवाल का जवाब, तब आप उनके दिमाग में चल रही इलेक्ट्रिकल एक्टिविटीओं को माप सकते हैं. जब उस रात को ऐसे लोग सो जाते हैं तब वे जाने या न जाने, उनका दिमाग उन इलेक्ट्रिकल एक्टिविटीओं का रीप्ले करता हैं. हम सपने क्यों देखते  हैं इसके बारे में सबसे लोकप्रिय सिध्धांत यह हैं की जब हम सोते हैं तब हमारे दिमाग का अचेतन हिस्सा हमारे दिमाग में स्टोर यादों का आयोजन करता हैं.


लेकिन सपनोँ के बारे में जानने से मजेदार हैं उन्हें देखना. सामने की तरफ तस्वीर में ईगल नेबुला हैं. यह बाह्य अंतरिक्ष की एक विशाल संरचना हैं. यह हमारे सौरमंडल से 6,500 प्रकाशवर्ष दूर हैं. हम जानते हैं की यह किस चीज़ से बना हैं और एक लाख अरब किलोमीटर लंबा हैं. हम यह भी जानते हैं की यह वहाँ पर किस कारण से हैं और 750 मिलियन सालों से वहाँ पर हैं. लेकिन पिछली रात यह मेरे सपने में आया. क्या स्पेशल इफ़ेक्ट था. मानों में खुद एक अवकाशयान हूँ और अंतरिक्ष में खुला लहरा रहा हूँ. इसके बाद ईगल नेबुला मेरे सामने था. कोई नहीं जानता क्यों? यहीं तो सपनों की खूबी हैं.
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

सोमवार, 19 सितंबर 2016

ये कीड़े मकोड़े की अजीब दुनिया, इस में समय भी धीमा हो जाता है --The strange world of insects, it also slows down the time -

 Irfan point     जीवन-विज्ञानं, ये भी जाने, रोचक जानकारी, विचित्र दुनिया   

मक्खी या छोटे जानवरों (Small Animals) की रफ़्तार को तो आप जानते ही होंगे. वे हमसे बहुत तेज होते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि मक्खियों की प्रक्रिया मनुष्य की तुलना में चार गुना अधिक दृश्य जानकारी के साथ होती हैं. मक्खियाँ अपने आसपास की दुनिया को प्रति सेकंड 250 फ्रेम में देखती हैं या Perceive करती हैं, जब की हम इन्सान केवल प्रति सेकंड 60 फ्रेम में देखते हैं. इसलिए ज्यादातर वह आप के हाथ में आने से बच जाती हैं. क्योंकि ऐसे छोटे जानवर दुनिया को स्लो-मोशन में देखते या महसूस करते हैं. Small Animals Live in a Slow-Motion World in hindi.
ये कीड़े मकोड़े की अजीब दुनिया, इस में समय भी धीमा हो जाता है --The strange world of insects, it also slows down the time -

एक इंसानी सेकंड अन्य जीवों की तुलना में
कुत्ते का एक साल इंसानों के सात सालों के बराबर होता हैं. तो क्या इसका मतलब यह हैं की हमारा एक साल कुत्ते को सात सालों जितना महसूस होता हैं? एक सबूत से यह पता चला हैं की, अलग अलग प्रजातियों के जानवरों को उनके जीवन का समय गुजरने का अनुभव अलग अलग पैमाने पर होता हैं. पशु व्यवहार से सम्बंधित एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि जानवरों के शरीर का द्रव्यमान और चयापचय का दर निर्धारित करता हैं की समय को वे कैसे महसूस करते हैं. समय की अनुभूति इस बात पर निर्भर करती हैं की कितनी तेजी से जानवर का तंत्रिका तंत्र संवेदी जानकारी को संसाधित करता है. इस क्षमता का परीक्षण करने के लिए, शोधकर्ताओंने कुछ लोगों को एक तेजी से चमकती रोशनी दिखाई. अगर रोशनी पर्याप्त तेजी से चमकती हैं तो उनको वह स्थिर दिखाई देंगी. वह फ़्लैश तो हो रही होती हैं लेकिन हम इंसानों को स्थिर दिखाई देती हैं. इसके बाद ऐसी रोशनी को अलग अलग जानवरों को दिखाया गया और उनके व्यवहार या उनके मस्तिष्क की गतिविधियों को इलेक्ट्रोड से मापा गया (इस इलेक्ट्रोड की मदद से सर्वोच्च आवृत्ति का पता चलता है). जो जानवर इस इन आवृत्तियों पर भी रोशनी को टिमटिमाती हुई देखते हैं, वे समय को एक स्पष्ट रेजोल्यूशन में देखते हैं. दूसरे शब्दों में कहे तो, हमारे द्वारा अनुभव कियें जानेवाले मूवमेंट और घटनाए ऐसे जानवरों को बहुत ही धीरे से होते दिखाई देते हैं. बिलकुल वैसे ही जैसे किसी फिल्म में बन्दूक की गोली स्लो-मोशन में निकलती हैं. आपने किसी छिपकली को तेजी से कीड़ों को खाते तो देखा ही होंगा.


समय की अनुभूति आपके लिए हमेशा एक जैसी नहीं होती हैं, जब तक की आप अपने शरीर को कोई मूवमेंट न दे. आप शरीर को जितनी तेज मूवमेंट कराएँगे उतना ही समय आपको धीरे धीरे बितता महसूस होंगा. उदहारण के लिए सोचिये की आप अपने हैडफ़ोन में कोई गाना सुन रहे हैं, फिर आप अचानक ही 5 मिनिट के लिए तेज दौड़कर आते हैं या जोगिंग कर के आते हैं, उसके बाद जब आप वह गाना सुनेंगे तब आपको वह गाना थोडा स्लो-मोशन में सुनाई देंगा. ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए की आपके तेज दौड़ने से आपके शरीर में खून के बहने की गति बढ़ जाती हैं और दिल तेज धड़क रहा होता हैं. समय की रफ़्तार आपके लिए धीमी नहीं होंगी लेकिन सामान्य इन्सान के मुकाबले आपका दिमाग थोडा तेज मूवमेंट कर रहा होता हैं. दिमाग रक्त बहाव तेज होने से आप दुनिया को कुछ पल के लिए स्लो-मोशन में महसूस करेंगे. लेकिन जब आप रात को अपने बिस्तर पर सोते वक़्त गाना सुनेंगे तो गाना ज्यादा तेज गति से फ़ास्ट-फॉरवर्ड में सुनाए देंगा. क्योंकि तब बिलकुल निष्क्रिय होंगे. आप मूवमेंट नहीं कर रहे होंगे और आपके शरीर और आपके दिमाग में रक्त प्रवाह कम होगा.

चीटी और मक्खी जैसे कई जानवर समय को एक स्पष्ट रेजोल्यूशन में देखते हैं. वे बहुत हलके होते हैं और उनकी चयापचय की क्रिया बहुत ही तेज होती हैं. इससे आप किसी चूहें और हाथी की समय को महसूस करने की क्षमता के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं. कुत्ते इन्सान की तुलना में कम से कम 25 प्रतिशत तेजी से दृश्य जानकारी लेते हैं. समय की अनुभूति, शरीर की संरचना, और शरीर विज्ञान के बीच की कड़ी से यह पता चलता हैं की अलग अलग नर्वस सिस्टम ऊर्जा संरक्षण के साथ प्राकृतिक वातावरण के दबाव को संतुलित करने के लिए विकसित हुई हैं.

मेरे ख्याल से कोई भी चीज़ जितनी भी छोटी होती हैं, समय की रफ़्तार उसके लिए कम होती जाती हैं. आप जैसे जैसे स्केल में निचे उतरते जाएंगे तब आपका एक सेकंड लंबा होता जाएगा. यह हम हमारी पोस्ट एक सेकंड कितना लंबा होता हैं? में देख चुके हैं. इंसानी सेकंड की परिभाषा होती हैं ” एक सीज़ियम परमाणु के भीतर होते 9,19,26,31,770 संक्रमण.” इन संक्रमणों की संख्या भले ही बहुत ज्यादा हैं लेकिन वहाँ उस परमाणु के भीतर वह एक सामान्य बात होंगी. भौतिकता के किसी एक बहुत ही छोटे स्तर पर एक पिकोसेकंड का मूल्य भी एक इंसानी सेकंड जितना हो सकता हैं. मान लीजिए आप अपने हाथ से चुटकी बजाते हैं. उस चुटकी के द्रश्य को अगर आप आपके शरीर के एक परमाणु या उससे भी छोटे कण के नजरिये से देखे तो वह शायद उसके समय के मुताबिक कुछ महीनों या सालों जितना लंबा होंगा.

उसी तरह चीज़ जितनी विशाल होती हैं उसको उससे छोटी चीज़े बहुत ही तेजी से मूवमेंट करती दिखाई देती हैं. यानी की भौतिकता के एक विशाल स्तर पर रही किसी विशाल चीज़ के मुताबिक हमारी पृथ्वी का एक साल उस स्तर के एक सेकंड जितना हो सकता हैं. यानी की उस लेवल का एक सेकंड हमारे एक साल के बराबर होंगा. इस अनंत संसार में हम इंसान किसी एक विशाल चीज़ के लिए एक परमाणु भर हो सकते हैं.

Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

रविवार, 18 सितंबर 2016

ब्लैक होल के बारे में रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी -Interesting and important information about the black hole -

 Irfan point     अन्तरिक्ष विज्ञानं, भौतिक विज्ञान, यूनिवर्स रहस्य, रोचक जानकारी   

ब्लैक होल ब्रह्माण्ड (UNIVERSE) की सबसे बड़ी रहस्यमयी चीज़ हैं. विज्ञान (SCIENCE) और भौतिकी (PHYSICS) में ब्लैक होल थ्योरी (black hole theory) के बारे में अभी कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब आज तक नहीं मिल पाए हैं. तो आईए देखते हैं इन ब्लैक होल के बारे में अनकहे तथ्य. Amazing Black Hole Facts in hindi.
ब्लैक होल के बारे में रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी -Interesting and important information about the black hole -


  • ब्लैक होल्स समय को प्रभावित करते हैंब्लैक होल्स के नजदीक गुरुत्वाकर्षण बल सबसे ज्यादा होता हैं जिसकी वजह से उसके आसपास के कुछ हिस्से में समय की गति धीमी हो जाती हैं. जितने ब्लैक होल्स के नजदीक आप जायेंगे समय की गति उतनी ही धीमी होती जायेगी.
  • पृथ्वी के सबसे नजदीकी ब्लैक होल 1,600 प्रकाश वर्ष दूर हैपृथ्वी पर किसी भी तरह की असर पहुंचा सकनेवाले या नुकसान पहुंचाने वाले ब्लैक होल्स हमारे सौर मंडल से बहुत दूर हैं.
  • Event Horizon से दूर रहिये भोतिक विज्ञान में event horizon को ब्लैक होल्स की सीमा कहा जाता हैं. इस बिन्दु से पहले आपके पास अभी भी वापस जा पाने का मौका होगा. लेकिन एक बार इसे पार कर लेने के बाद वापस जाने का कोई भी रास्ता नहीं.
  • हमारी मिल्की वे आकाशगंगा के केंद्र में भी एक विशाल ब्लैक होल है यह ब्लैक होल हमारे सौर मंडल से 30,000 प्रकाशवर्ष की दूरी पर हैं और हमारे सूरज से 30 लाख गुना बड़ा हैं.
  •  ब्लैक होल्स रेडिएशन (विकिरण) बाहर फेंकते हैं.सामान्य रूप से कहा जाता हैं की कोई भी चीज़ ब्लैक होल्स से बच नहीं सकती, लेकिन एक चीज़ बाहर निकल सकती हैं…रेडिएशन (विकिरण). कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक जैसे जैसे ब्लैक होल रेडिएशन बाहर फेंकता हैं वैसे वैसे अपना मास भी खो देता हैं. यह प्रक्रिया आखिर में ब्लैक होल को मारने की क्षमता रखती है.
  • ब्लैक होल्स funnel के आकार के नहीं होते, वे एक क्षेत्र होते हैं
  • पुस्तकों में ज्यादातर ब्लैक होल्स को आप ने फनल की तरह ही देखा होगा. क्योंकि उन्हें गुरुत्वीय कुओं के नजरिये से सचित्र किया गया होता हैं. हकीकत में वे एक क्षेत्र की तरह ज्यादा लगते हैं.
  • ब्लैक होल्स घूमते हैं
  • जब एक तारा अपने ही अन्दर ढहने लगता हैं तब वह तेजी से घुमने लगता हैं और छोटे से छोटा होता जाता हैं. उसी तरह ब्लैक होल भी घूमते हैं. जब ब्लैक होल अपनी Planck length तक सिकुड़ जाता हैं तब वह घूमना जारी रखता हैं.
  • चीजे डरावनी हो जाती हैं जब हम ब्लैक होल्स के नजदीक पहुँचते हैं
  • ब्लैक होल्स में अंतरिक्ष को विकृत करने की क्षमता होती हैं, और जैसे जैसे वह घूमना जारी रखता हैं अंतरिक्ष की विकृति और भी विकृत होती जाती हैं. यह विकृतियों का एक अनंत प्रतिगमन है.
  • ब्लैक होल्स के करीब जाने से आपकी भयानक तरीके से मौत हो सकती हैं 
  • ब्लैक होल्स के बारे में ज्यादातर लोग सोचते हैं की उसके अन्दर जाने से वे कुचले जायेंगे. लेकिन ऐसा जरुरी नहीं हैं. जैसे जैसे आप event horizon के नजदीक जायेंगे तब आपका शरीर भयानक गुरुत्वाकर्षण से असामान्य रूप से खींच जायेंगा और आपकी मौत हो जाएगी.
  • ब्लैक होल्स हमेशां काले नहीं होते हैं
  • ब्लैक होल्स अपने कालेपन के लिए जाने जाते हैं. वे वास्तव में विद्युत चुम्बकीय विकिरण का उत्सर्जन करते हैं.
  • ब्लैक होल्स केवल विनाश नहीं करते हैं 
  • विज्ञान की शोधो के मुताबिक ब्लैक होल्स का उर्जा पाने के लिए और समय यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता हैं.
  • ब्लैक होल्स बहुत बड़े भी हो सकते हैं
  • ब्लैक होल्स दूसरें ब्लैक होल्स के साथ की टक्कर के साथ साथ बड़े से बड़े आकार के हो सकते हैं.
  • ब्लैक होल्स विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं
  • आधुनिक खगोलविदों के मुताबिक अलग अलग आकर के हों सकते हैं : spinning black holes, electrical black holes, and spinning electrical black holes. उसके प्रकार ज्यादातर अंतरिक्ष को विकृती के वक्त बाहर निकलती उर्जा पर निर्भर करता हैं.
  • आल्बर्ट आइंस्टीन ने ब्लैक होल्स की खोज नहीं की थी
  • 1916 में आल्बर्ट आइंस्टीन ने ब्लैक होल के सिद्धांत को पुनर्जीवित किया था. 1783 में जॉन मिशेल नामक वैज्ञानिक ने वास्तव में इस सिद्धांत को विकसित किया था. उन्होंने खोजा था की गुरुत्वाकर्षण बल इतना ज्यादा प्रबल हो सकता हैं की कोई भी चीज़ उससे बच नहीं सकती हैं.
  • ब्लैक होल्स बहुत dense (घने) हो सकते हैं
  • ब्लैक होल्स अपने गुरुत्वाकर्षण बल से प्रकाश को भी अपने अन्दर खिंच लेते हैं. ब्लैक होल्स के एक अन्यंत छोटे से हिस्से में अविश्वसनीय रूप से द्रव्यमान शामिल होता हैं. ऐसे ब्लैक होल का द्रव्यमान सूरज से 10 से 30 गुना ज्यादा होता हैं.
  • ब्लैक होल्स शोर करते हैं
  • जब ब्लैक होल्स किसी चीज़ को आने अन्दर खींचता हैं तब event horizon सुपर चार्ज हो जाता हैं और उसके कणों की रफ़्तार प्रकाश की रफ़्तार तक पहुँच जाती हैं. जिसकी वजह से शोर उत्पन होता हैं.
  • ब्लैक होल्स जीवन को संभव बनानेवाले तत्वों को पैदा कर सकते हैं
  • शोधकर्ताओं का मानना हैं की ब्लैक होल्स तत्वों के कणों को तोड़कर उनके subatomic कण बनाते है. इन subatomic कणों में कार्बन और हीलियम से भी ज्यादा भारी तत्वों को बनाने की क्षमता होती हैं. ऐसे तत्व शायद जीवन के गठन के लायक हो सकते हैं.
  • Any matter भी ब्लैक होल बन सकता हैं
  • तकनिकी तौर पर सिर्फ तारे ही ब्लैक होल्स नहीं बन सकते हैं. किसी भी चीज़ को बहुत ही ज्यादा सिकुड़ा जाए तो वह भी ब्लैक होल बन सकती हैं.
  • ब्लैक होल्स के केंद्र में भौतिकी के सारे नियम टूट जाते हैं
  • ब्लैक होल्स के अन्दर के तत्वों को उसका अनंत घनत्व कुचल देता हैं. जिससे समय और अन्तरिक्ष का अस्तित्व मिट जाता हैं.
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

परछाई,छाया का भी वजन होता है-Reflection, shadow-the weight of

 Irfan point     ये भी जाने, रोचक जानकारी, विचित्र दुनिया   

WHAT IS A SHADOW?
पहली बार सुनने पर तो यह एक मूर्खतापूर्ण सवाल लग सकता है. मेरा मतलब परछाई को कभी किसी चीज़ के ऊपर रखकर उसका वजन नहीं मापा जा सकता हैं. लेकिन रौशनी जो हमारे शरीर पर पड़ती हैं, जिसकी वजह से हमारी परछाईं बनती हैं, उसे तोला जा सकता हैं. क्योंकि परछाई अंधकार नहीं हैं, वह रौशनी की कम मात्रा हैं,  हम सब जानते हैं की प्रकाश के अन्दर उर्जा होती हैं. जब प्रकाश किसी चीज़ से टकराता हैं तब वह चीज़ को हल्का सा धक्का भी देता हैं. पृथ्वी की सतह पर जब सूरज की रौशनी टकराती हैं तब हर वर्ग इंच पर एक पाउंड  के एक अरब वे हिस्से जितने बल से धक्का लगता हैं, जो सामान्य रूप से कुछ भी नहीं हैं.

परछाई,छाया का भी वजन होता है-Reflection, shadow-the weight of

शिकागो शहर में जिस दिन धुप निकली हो उस दिन उसका वजन 300 पाउंड ज्यादा होता हैं. इसलिए क्योंकी सूरज की रौशनी उस पर गिर रही हैं, उसे धकेल रही हैं. बाहरी अंतरिक्ष में जहाँ पर सौर हवाएं पृथ्वी के वायुमंडल या चुंबकीय क्षेत्र से फ़िल्टर नहीं होती, वहाँ इसकी मात्रा में बढौतरी मिल सकती हैं. एक अंतरिक्षयान जो पृथ्वी से मंगल की यात्रा कर रहा हैं, उसे वहाँ जाते हुए 1000 किमी तक के रस्ते पर प्रकाश का धक्का लगेगा. इसलिए इन चीजों का मंगल ग्रह की यात्रा करने में सकारात्मक असर होता है.

इसे मापना तो बहुत मुश्किल हैं पर हम कह सकते हैं की जिन क्षेत्रों पर परछाई होती हैं उन क्षेत्रो पर बिना परछाई वाले क्षेत्रों के मुकाबले प्रकाश द्वारा दिया गया धक्का कम होता हैं. इसलिए बिना परछाई वाले क्षेत्रों की तुलना में परछाई वाले क्षेत्रों का वजन कम होता हैं. 3 खगोलीय पिंड जो पृथ्वी की सतह पर छाया डाल सकते हैं जो मनुष्य के देखने के लिए पर्याप्त प्रकाशित होते हैं. एक स्पष्ट रूप से सूर्य है, और दूसरा चन्द्र हैं. लेकिन तीसरे क्या है? तीसरा हैं शुक्र. Pete Lawrence ने रात्रि के आकाश की जांच की और पता लगाया की रात के दौरान परछाईओं के लिए कुछ हिस्सा शुक्र का भी जिम्मेदार होता हैं.

किसी भी चीज़ को प्रकाश का धक्का लगने की गति तत्काल नहीं हैं और निश्चित रूप से वह प्रकाश की गति भी नहीं हैं. लेकिन प्रकाश आप को धक्का दे सकता हैं. यानी उसके पास किसी तरह का बल या वजन हैं. मतलब जब आप पर किसी भी चीज़ की रौशनी गिर रही हैं तो आपका वजन ज्यादा होगा और रौशनी नहीं गिर रही या आप अंधेरे में हैं तो आप का वजन कम हो जाएगा. लेकिन आप उसे मापने के लिए मत बैठ जाना.

Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

सपनो की विडियो बना सकता है ये अविष्कार -The video could make dreams These inventions -

 Irfan point     अविष्कार, ये भी जाने, रोचक जानकारी, सामान्य विज्ञानं   

सपनें एक अद्भुत घटना है. आप अपने जीवन के 6 साल सपनें देखने में खर्च कर देते हैं. लेकिन ज्यादातर सपनों को हम बहुत ही जल्दी भूल जाते हैं. हर रात को जब हम सो जाते हैं तब हमारा दिमाग अपना काम करना शुरू करता हैं, और कुछ बहुत ही अविश्वसनीय, कुछ डरावनी और अक्सर कुछ Random कल्पनाए और कहानियाँ दिखाता हैं. कई विज्ञानकथाओं या फिल्मों की तरह, क्या हम इन्हें कभी भी रिकॉर्ड कर सकते हैं? क्या हम कभी यह देख सकते हैं की हम सपने में क्या देख रहे थे? हमने पहले भी मेरी आगे की पोस्ट में ब्रेनवेव्स के बारे में पढ़ा था. लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा हैं की क्या यह वास्तव में वेव्स हैं? और क्या यह अपने साथ किसी तरह की जानकारी रखती हैं? क्या ब्रेनवेव्स रेडियोवेव्स की तरह होती हैं?क्या हम अपने सपनों को रिकॉर्ड कर सकते हैं? Can We Record Our Dreams

सपनो की विडियो बना सकता है ये अविष्कार -The video could make dreams These inventions -

इसका जवाब है……हाँ. ब्रेनवेव्स और रेडियोवेव्स दोनों ही इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन से बनी होती हैं. यह वेव्स प्रकाश की गति से सफ़र करती हैं. जब कभी भी आप कुछ सोचते हैं तब हजारों की संख्या में न्युरोंस एक ही फ्रीक्वेंसी पर फायर होते और वेव्स बनाते हैं. यह वेव्स लगभग 10-100 साइकल्स प्रति सेकंड जितनी गति से थरथराती हैं. जब की रेडियोवेव्स लगभग 50,000,000-1,00,00,00,000 साइकल्स प्रति सेकंड जितनी गति से थरथराती हैं. वैज्ञानिकों ने लंबे समय तक मस्तिष्क की गतिविधियों को मापने के लिए और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मस्तिष्क इंटरफेस करने के लिए इस घटना का इस्तेमाल किया है. यह हमें ये देखने की अनुमति देता है की मस्तिष्क के कौन से हिस्से विभिन्न गतिविधियों के लिए सक्रिय हैं, और मस्तिष्क का कौन सा हिस्सा सपने के दौरान सक्रीय रहता हैं. यह बड़ी अजीब बात हैं की हमे नींद क्यों आती हैं और उसके दौरान सपनें क्यों आते हैं, इसका जवाब आज भी राज़ बना हुआ हैं.इसके लिए बहुत सारे सिद्धांत मौजूद हैं, वास्तव में हम कभी यह माप या जान नहीं सकते हैं की कोई भी इन्सान किस चीज़ के बारे में सपना देख रहा हैं? जब तक की हम उनको जगाकर पूछ न ले. दुर्भाग्य से अबतक ऐसी कोई भी मशीन मौजूद नहीं हैं जो सपना देखनेवाले के दिमाग के अन्दर देख सके. या फिर मौजूद हैं?

आपको यह जानकार शायद विश्वास नहीं होंगा लेकिन वैज्ञानिकों ने ऐसा करने के लिए एक तकनीक बनाई है. दिमाग को पढने के लिए बनाई गई यह टेक्नोलॉजी फंक्शनल MRI स्कैनर से शुरू होती हैं. इसके अन्दर किसी भी चीज़ की ब्लैक और वाइट रंग के पिक्सेल्स की सामान्य तस्वीर दिखती हैं. इस सोफ्टवेर की मदद से दिमाग के अंदर होनेवाली गतिविधियों की पैटर्न्स तस्वीर के रूप में दिखती हैं.

उदाहरण के लिए, जब किसी व्यक्ति को “T” अक्षर दिखाया जाता हैं तब यह सॉफ्टवेर वोही रिकॉर्ड करेगा जैसा दिमाग उस वक़्त प्रतिक्रिया करेंगा. जब एक इन्सान को ‘neuron’ शब्द दिखाया गया तब सॉफ्टवेर ने दिमाग पढ़कर सामने की तरफ की तस्वीर को प्रोसेस किया. लेकिन इतना काफी नहीं हैं, आगे की खोज के लिए वैज्ञानिकोने अधिक जटिल दृश्यों का इस्तेमाल शुरू किया हैं और इन्सान की नींद में ही सपनों के विषय की निगरानी शुरू कर दी हैं. इस मामले में, जब कोई सोता हुआ इन्सान फंक्शनल MRI से कनेक्टेड होता हैं तब उनको सपनें के बिच में जगा सकते हैं और जल्दी से उनको पूछ सकते हैं की वे किस विषय में सपना देख रहे थे. इन्टरनेट पर ऐसी कई तस्वीरे मौजूद हैं जो ऐसे दिमाग द्वारा मशीन से प्रोसेस की गयी हैं. इससे भी ज्यादा चौका देनेवाली बात तो यह हैं वैज्ञानिक अब इस तरह की दिमाग में चलनेवाली प्रतिक्रियाओं की विडियो फुटेज भी बना रहे हैं
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

अगर सूरज की रोशनी खत्म हो जाये तो क्या होगा -If the sun is over what will happen -

 Irfan point     ये भी जाने, रोचक जानकारी, सामान्य विज्ञानं   

अगर सूरज न होता तो क्या होता-
सूर्य पिछले 4.5 अरब वर्षो से हमारे ग्रह पृथ्वी (Earth)को प्रकाश (Light) और उर्जा दे रहा हैं। सूर्य की उर्जा और प्रकाश के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव ही नहीं हैं यह हम सब जानते हैं। लेकिन हम सूर्य पर कितना निर्भर करते हैं? क्या होगा अगर सूर्य अपनी जगह से अचानक ही गायब हो जाए ? What Would Happen If Sun Disappeared? पृथ्वी और हमारे सूर्यमंडल पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा,आइये देखते हैं.

अगर सूरज की रोशनी खत्म हो जाये तो क्या होगा -If the sun is over what will happen -

अगर सूर्य अचानक गायब हो गया तो पृथ्वी पर उस वक्त किसी को पता नहीं चलेगा। सूर्य के गायब हो जाने के बाद 8 मिनिट और 19 सेकंड उसकी रोशनी और उर्जा पृथ्वी पर आती ही रहेगी। क्योंकि हम जानते हैं सूर्य की रोशनी को पृथ्वी पर पहुंचते पहुंचते 8 मिनिट और 19 सेकंड जितना वक्त लगता हैं। उसके बाद पृथ्वी पर अनंत काल की रात्री की शुरुआत हो जाएगीं।
8 मिनिट और 19 सेकंड के बाद पृथ्वी ना केवल सूर्य के प्रकाश और उर्जा को खो देंगी बल्कि उसका गुरुत्वाकर्षण प्रभाव भी खो देंगी। वह सूर्य की कक्षा से बाहर निकल जायेगी। पृथ्वी प्रति सेकंड 18 मील की गति से किसी एक सीधी रेखा में अपना INTERSTELLAR प्रवास शुरू कर देंगी।
पृथ्वी पर अँधेरा होने के 30 मिनिट बाद गुरु (JUPITER) सूर्य का प्रकाश और गुरुत्वाकर्षण बल खो देंगा। सूर्य गायब हो जाने के बाद और एक घंटे तक गुरु ग्रह पर उसकी रोशनी आती रहेगी। उसके बाद वहाँ पर भी अनंतकाल की रात्री की शुरुआत हो जायेगी।
सूर्य के चले जाने के बाद चाँद भी उसकी रोशनी को रिफ्लेक्ट नहीं कर पायेगा। तब पृथ्वी केवल एक चीज़ से रोशनी प्राप्त कर पाएगी और वह हैं आसमान में चमकते हुए तारे। लेकिन प्राप्त होनेवाली यह रोशनी बेहद कम होगी। इकमो से मिलनेवाली विध्युत उर्जा थोड़े समय तक प्राप्त होती रहेगी और बड़े शहर एकदम से चमकने लगेंगे। थोड़े समय तक जीवन चलता रहेगा।
सूरज की रोशनी के बिना, प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की क्रिया बंद हो जायेगी। क्योंकि वनस्पतियाँ कार्बन डाइऑक्साइड और पानी से खाना बनाने के लिए सूर्य की रौशनी का उपयोग करती हैं। सूरज के बिना पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को inhale नहीं कर पाएंगें और प्राणवायु ऑक्सीजन को exhale नहीं कर पाएंगें। लेकिन पौधो के बिना भी पृथ्वी पर इतनी मात्रा में ऑक्सीजन वायु होगा की पृथ्वी के समग्र प्राणिजगत को हजारो सालों तक जिन्दा रख पाएगा।
बिना सूरज के हमारी पृथ्वी पर तापमान गिरने लगेगा और पूरा ग्रह जमने लगेगा। हमारे गृह को पूरी तरह से SOLID FREEZE होने में लाखो साल लगेगे,लेकिन पृथ्वी की उपरी पपड़ी का तापमान 1 हफ्ते के अन्दर अन्दर ही 0 डिग्री से नीचे चला जाएगा और 1 साल के भीतर -100 डिग्री तक पहुँच जाएगा। कुछ ही लाखों वर्षो में तापमान -240 डिग्री स्थिर पर होगा लेकिन पृथ्वी की भूतापीय ऊर्जा अभी भी काम कर रही होगी।
अत्यधिक तापमान, आतंक, और सभ्यता के पतन के बीच, मानव जनसंख्या के अधिकांश हिस्से का सफाया हो जाएगा। जीवित रहने के लिए उपयुक्त गर्मी हांसिल करने के लिए पृथ्वी की भूतापीय उर्जा का सहारा लेना पड़ेगा। इसके लिए पृथ्वी के केंद्र के करीब जाने की आवश्यकता पड़ेगी।
सूर्य के जाने के 1 से 3 सालों के बिच समन्दरो की सतह जम कर ठोंस हो जायेगी। तब बर्फ एक INSULATOR का काम करेगी,बर्फ की निचे की सतह का पानी लाखो सालों तक प्रवाही स्वरुप में रह पायेगी। सूर्य के जाने के 20-30 सालों में हमारा ग्रह इतना ठंडा हो गया होगा की तब हमारा वातावरण प्रवाही स्वरूप का होने लगेगा। हो सकता हैं की हवा के बादल बनने लगे और LIQUID AIR के स्वरुप में उसकी बारिश हो,जमी हुई हवा जैसा बर्फ।
पर्याप्त प्लानिंग के साथ यह मुमकिन हो सकता हैं की इस समय तक भी हम जिंदा बच सके। करोडो वर्षो के बाद,पृथ्वी आकाश गंगा में 1,00,000 प्रकाशवर्ष जितना अंतर काट लेंगी। हो सकता हैं की हमारी पृथ्वी इतने समय में किसी और तारे के नजदीक आ जाए और हमारे नए तारे के ORBIT में उसके आसपास चक्कर काटने लगे।
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
नई पोस्ट पुराने पोस्ट मुख्यपृष्ठ
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
सदस्यता प्राप्त करे

हमारे नये पोस्ट ईमेल से प्राप्त करे ,यहाँ अपना ईमेल लिख कर


निचे

कुल पेज दृश्य

Sparkline

जो आपको चाहिए यहाँ खोज करे

Copyright © विज्ञानं news | Powered by Blogger
Design by Hardeep Asrani | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Distributed By Gooyaabi Templates