विज्ञानं news

विज्ञानं के बारे सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

  • Home
  • Business
    • Internet
    • Market
    • Stock
  • Parent Category
    • Child Category 1
      • Sub Child Category 1
      • Sub Child Category 2
      • Sub Child Category 3
    • Child Category 2
    • Child Category 3
    • Child Category 4
  • Featured
  • Health
    • Childcare
    • Doctors
  • Home
  • Business
    • Internet
    • Market
    • Stock
  • Downloads
    • Dvd
    • Games
    • Software
      • Office
  • Parent Category
    • Child Category 1
      • Sub Child Category 1
      • Sub Child Category 2
      • Sub Child Category 3
    • Child Category 2
    • Child Category 3
    • Child Category 4
  • Featured
  • Health
    • Childcare
    • Doctors
  • Uncategorized

शुक्रवार, 11 नवंबर 2016

60 इशारे जो बतायेंगे कि आपको किसी से प्यार हो गया है (60 signs which shows that you are in love) 60 love signs

 Rahiskhan     प्यार और रोमांच   

60 इशारे जो बतायेंगे कि आपको किसी से प्यार हो गया है (60 signs which shows that you are in love) 60 love signsप्यार कुदरत का दिया हुआ वह खूबसूरत तोहफा है जो जिन्दगी में एक बार सभी को मिलता है। इसके एहसास से कोई भी अनछुआ नहीं रह सकता। कुछ लोगो के जीवन में बहुत जल्दी प्यार की बहार आ जाती है जबकि कुछ लोगों की जिन्दगी में प्यार थोड़ा देर से आता है। किसी को किसी से कब और कहाँ प्यार हो जाये ये कहा नही जा सकता। लेकिन जब किसी को किसी से प्यार होता है तो जिन्दगी में बहुत सारी चीजें बदल जाती हैं। प्यार का एहसास हमारी सोच के साथ साथ हमारी रोज की दिनचर्या पर भी असर डालता है। जब हमें प्यार होता है तो कुछ चीजें हमें बहुत अच्छी लगने लगती हैं। प्यार में इंसान कभी कभी बड़े बेवकूफी वाले काम भी कर देता है जिससे वो मजाक का पात्र भी बन जाता है। प्यार में कभी कभी इंसान बहुत खुश रहता है तो कभी कभी बहुत गम्भीर हो जाता है। कभी कभी उसे लगता है कि वो दुनिया का मुश्किल से मुश्किल काम भी कर सकता है तो कभी कभी उसका काम में मन ही नही लगता है। और भी ऐसे बहुत से लक्षण हैं जो प्यार होने के बाद दिखाई देने लगते हैं। प्यार क्या है? इसके बारें में पहले ही बता चुका हूँ। आज मैं आपको बताने जा रहा हूँ प्यार के लक्षणों के बारें में। इसे भी पढ़ें – प्यार क्या है? क्यों होता है किसी से प्यार? आईये देखते हैं कि क्या होता है जब इंसान प्यार में होता है ? 1.
१.जब इंसान प्यार में होता है तो ज्यादातर अपने प्यार के
 बारे में ही सोचता रहता है। उसके हर ख्याल, उसकी हर याद में सिर्फ वो ही होता है जिससे वो प्यार करता है।
 2. उससे चाहे फोन पर कितनी ही बातें कर ले, लेकिन फिर भी उससे बार बार बात करने को मन करता है।
 3. फ़ोन पर बात करने के बाद भी उसे मैसेज करते हैं, whatsapp पर chat करते हैं।
 4. उससे रोजाना मिलने को मन करता है और ऐसा मन करता है कि वो हर पल बस हमारे पास रहे, हमारे साथ रहे, हमारी आँखों के सामने रहे।
 5. अगर एक दिन भी उससे बात न हों, या एक दिन उससे मिलना न हो तो जान निकल जाती है, मन घबराने लगता है, बेचैनी होने लगती है और किसी काम में मन नही लगता है।
 6. उसका फोन, मैसेज, मेल आने का इंतजार रहता है। फोन की हर रिंगटोन, हर मैसेज टोन पर मन उछलने लग जाता है कि उसी का होगा।
 7. चाहे घर पर हों, ऑफिस में हो या कहीं और हों, ध्यान हमेशा उसी के ख्यालो में डूबा रहता है।
 8. उसकी हर बात अच्छी लगने लगती है। उसकी बेवकूफी भरी हरकते भी भाने लगती हैं।
 9. उसके अन्दर कोई कमी नहीं दिखती। उसकी सारी कमियों, सारी गलतियों पर प्यार आने लगता है।
 10. ऐसा लगने लगता हैं कि वो बस उनके लिए ही बना हैं उसके साथ सारी ज़िंदगी गुज़ारना चाहते हैं तथा अगले सात जन्मों तक की भी प्लानिंग कर लेते हैं।
 11. लैला-मजनूं , हीर-राँझा, सोहिनी-महिवाल, शीरी-फरहाद role model बन जाते हैं।
 12. अगर वो साथ में ऑफिस में काम करते हैं या स्कूल, कॉलेज में साथ में पढ़ते हैं तो बार बार किसी बहाने से उनको देखते हैं या बात करने की कोशिश करते हैं।
 13. कोई उसकी जरा सी भी बुराई कर दे तो बहुत बुरा लगता है। और बुराई करने वाले से झगड़ा तक कर लेते हैं।
 14. अपने प्यार से चाहे कितनी भी बहस हो जाये, चाहे
 कितना भी झगड़ा हो जाये, Last में सब कुछ Normal हो जाता है।
 15. उसकी गैरमौजूदगी में अधूरापन सा महसूस होता है, बार बार नजरें उसी को ढूढ़ती रहती है।
 16. कहीं पर भी अकेले जाना अच्छा नही लगता। ऐसा मन करता है कि सभी जगह पर वो साथ में जायें।
 17. रोमांटिक गाने सुनना शुरू कर देते हैं। रोमांटिक Movie देखना अच्छा लगने लगता है।
 18. Movie देखते हुए फिल्म के हीरो की जगह खुद की कल्पना करने लगते हैं।
 19. रोमांटिक गानों के हर बोल Movie का हर रोमांटिक सीन खुद के लिए महसूस होने लगता है।
 20. उसके साथ वक्त गुजारना अच्छा लगता है। उसके बिताया हुआ वक्त पलक झपकते ही बीत जाता है। सारें दिन का वक्त भी कम लगने लगता है।
 21. उसके दुखी होने पर खुद भी दुखी हो जाते हैं। ऐसा मन करता है कि किसी भी तरह से बस उसका दुःख दूर कर दें। 
22. उसको देखकर चेहरे पर रौनक आ जाती है।
 23. हर पल उसे खुश करने के काम करते रहते है या उसे खुश करने के बहाने ढूँढते रहते हैं।
 24. उसकी ख़ुशी के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए तैयार रहते है।
 25. फोन पर नंबर किसी और का लगाते हैं लेकिन घंटी उसकी बज जाती है जिससे प्यार करते हैं।
 26. उसके बिना जिन्दगी बेकार लगने लगती है। ऐसा लगने लगता है कि उसके बिना जी नहीं पायेंगे।
 27. उसके पालतू कुत्ते, बिल्ली सब अच्छे, लगने लगते हैं, प्यारे लगने लगते हैं। और उसके सामने उन्हें बिना मतलब भी चूम लेते हैं।
 28. उसके परिवार के लोग अच्छे लगने लगते है, भले ही उसके परिवार के लोग आपको पसन्द ना करते हों।
 29. प्यार भरे गाने, शेर, शायरी, गजल बहुत डूब कर सुनते हैं। ऐसा लगने लगता है कि जैसे हर एक लाइन बस उन्ही के लिए लिखी गई है।
 30. शेर, शायरी, गजल, लिखना शुरू कर देते हैं। अंदाज शायराना हो जाता है।
 31. उसका किसी और के साथ बात करना या किसी और के साथ कहीं आना जाना बुरा लगता है, जलन होने लगती है।
 32. अपना बर्थ डे भले ही याद न रहे लेकिन उसका बर्थ डे हमेशा याद रखते हैं।
 33. अखबारों में, किताबो में या इंटरनेट पर लव टिप्स और Love Stories पढने में रूचि लेने लग जाते हैं। 34. अपने E-Mail ID, कंप्यूटर आदि का Password उसके नाम पर रख देते हैं।
 35. दिन मे कई बार शीशा देखने लग जाते हैं, अपने Looks पर ध्यान देने लग जाते हैं।
 36. अगर उससे मिलने जाना हो तो तय समय से बहुत पहले पहुँच जाते हैं।
 37. चाहे जाना कहीं पर भी हो लेकिन जाते उसी की गलियोँ से गुजरकर हैं।
 38. कम्पनी में अगर बॉस डांट भी दे तो भी बुरा नहीं लगता।
 39. इंटरनेट पर उसके नाम का अर्थ ढूढना शरू कर देते हैं। 
40. उसकी पसन्द के कपड़े पहनना शरू कर देते हैं।
 41. कहीं पर भी उसका जिक्र होने पर चेहरे पर रौनक बढ़ जाती है।
 42. जहाँ जहाँ उसका आना जाना है वहाँ पर मंडराना शरू कर देते हैं।
 43. भगवान में आस्था बढ़ जाती है। मंदिर, मजारों पर जाकर मन्नत माँगना शरू कर देते हैं।
 44. दोस्तो से झूठ बोलना शरू कर देते है। दोस्तों के साथ कहीं आना जाना, खेलना या उठना बैठना कम कर देते हैं।
 45. पब्लिक प्लेस, रेस्टोरेंट आदि में एक दूसरे को छेड़ते है और ये भी भूल जाते हैं कि आपके आस पास और लोग भी मौजूद हैं।
 46. अगर रास्ते में अपने दोस्त के साथ हो और वो मिल
 जाये तो दोस्तों को छोड़कर उसके साथ चल देते हैं।
 47. उसकी नजरों में अच्छा बनने की कोशिश करने लगते हैं।
 48. रेस्टोरेंट में उसकी पसंद का खाना तथा उसकी पसंद की कोल्डड्रिंक पीते हैं चाहे वो चीजें खुद को पसंद ना हो।
 49. दिन की शुरुआत उससे बात करके होती है तथा उसको Good Night बोलने के बाद ही सोने जाते हैं। 50. Facebook, Whatsaap पर रोमांटिक Status डालते हैं तथा Love या Motivational बातें Share करते हैं।
 51. Whatsapp पर मैसेज करने के बाद बार बार ये चेक करते हैं कि अभी पढ़ा हैं कि नहीं, अभी तक blue tick क्यों नहीं हुआ?
 52. उसके मना करने के बावजूद भी उसके फोन में रिचार्ज करवाते हैं।
 53. उसके किसी भी काम के लिए मना नहीं करते चाहे काम कितना भी मुश्किल क्यों ना हो।
 54. अगर Shopping करने जा रहे हैं तो सारा सामान खुद उठाते हैं।
 55. अगर सड़क पर चल रहे हैं तो उसे किनारे की ओर
 रखते हैं और खुद सड़क की ओर चलते हैं।
 56. सड़क पार करते समय उसका हाथ पकड़कर सड़क पार करवाते हैं।
 57. चाहे खुद को दो घंटे का इंतजार करना पड़े लेकिन उसे एक मिनट का भी इंतजार नहीं करवाते हैं।
 58. रेस्टोरेंट, Shopping का बिल, किराया सभी खुद pay करते हैं।
 59. सड़क पर चलते
हुए एक दूसरे को Touch करने की कोशिश करते हैं। 60. जब भी मिलने जाते हैं तो उसकी पसंद की चॉकलेट, Cold Drink, Fruit, या अपने हाथ से कुछ बनाकर लेकर जाते हैं।
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

रविवार, 23 अक्टूबर 2016

दिल के अहसास

 Rahiskhan   

जल्दी सो गये बच्चे उस झोंपडी के, माँ ने जब कहा - " फरिस्ते" आते है ख्वाब मे"रोटी" लेकर
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016

आप भी अपने फोन के चार्जर को बना सकते हैं वायरलेस, जानिये कैसे-You can make your wireless phone charger, Learn how

 Rahiskhan     नया आविष्कार, mobile trick   




आप भी अपने फोन के चार्जर को बना सकते है वायरलैस चार्जर
आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी ज़िन्दगी की एक बहुत बड़ी जरुरत बन गया है। इस बात को आप लोग भी अपनी ज़िंदगी में महसूस करते ही होंगे। आलम यह है कि आज हम कुछ समय भी बगैर स्मार्टफोन के नहीं काट सकते।
हमारे फ़ोन तो वक़्त के साथ स्मार्ट होते जा रहे हैं पर इसकी भी कुछ सीमायें भी हैं, जिसकी वजह से हमें कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इनमें सबसे बड़ी दिक्कत है फोन के चार्जर के 'छोटे केबल', इन छोटे केबल की वजह से मैं तो अपने आप को स्विचबोर्ड से बंधा हुआ महसूस करने लगता हूँ। और मुझे पूरा यकीन है कि आप भी इस समस्या से काफी परेशान होंगे।
इसलिए आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने चार्जर को वायरलेस चार्जर में आसानी से बदल सकते हैं। आइये जानते हैं यह आसान ट्रिक, जो आपकी काफी मदद करने वाली है।
आइये जानते हैं इस ट्रिक के लिए आपको किन चीजों की जरूरत पड़ेगी
इस ट्रिक के लिए सबसे पहली चीज जो आपको चाहिए, वो है एक साधारण यूएसबी केबल।
एक चार्जिंग एडॉप्टर

यहाँ हम सैमसंग का एक एडॉप्टर इस्तेमाल कर रहे हैं।
कॉपर वायर
जी हाँ, इस ट्रिक को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए हमें कॉपर वायर की भी जरूरत पड़ेगी।
एक चुम्बक
चार्जिंग एडॉप्टर के इर्द-गिर्द वायरलेस क्षेत्र बनाने के लिए हमें एक चुम्बक की भी जरूरत पड़ेगी।
एल्युमीनियम फॉयल
वायरलेस क्षेत्र की तरंगों को और अच्छा बनाने के लिए हम एल्युमीनियम फॉयल का इस्तेमाल करेंगे।
इलेक्ट्रिकल टेप
इस तरह का कोई काम किया जाए और इलेक्ट्रिकल टेप का इस्तेमाल ना हो यह तो हो ही नहीं सकता।
अब हम शुरू करेंगे अपना काम
सबसे पहले तो आप एक कैंची ढूँढ लीजिये जिससे वायर अच्छी तरह से काटे जा सकें।

अब हम शुरू करेंगे अपना काम
तस्वीर में दिखाए अनुसार केबल को काट लें और अतिरिक्त प्लास्टिक को हटा कर इसे तस्वीर में दिखाए अनुसार कर लें।
अब हम इस्तेमाल करेंगे चुम्बक

चुम्बक को अपने एडॉप्टर के सामने वाले हिस्से के बाएं भाग में लगाएं। ऐसा करने से आप बेहतर वायरलेस क्षेत्र उत्पन्न कर सकेंगे।
अब इलेक्ट्रिक टेप का इस्तेमाल करें
केबल के खुले हुए भाग को इलेक्ट्रिक टेप से लपेट दें। ऐसा करने के बाद टेप के ऊपर कॉपर वायर को लपेटें एवं इसे फिर से इलेक्ट्रिक टेप से कवर कर दें। ध्यान रहे कि अच्छे वायरलेस क्षेत्र के लिए इसे 2 बार कॉपर वायर से लपेटना जरूरी है।
आपका वायरलेस चार्जर तैयार है
बधाई हो। आपका अपना घर में बनाया हुआ वायरलेस चार्जर अब तैयार है। अब आप छोटे चार्जिंग केबल से बंधने की जगह खुलकर अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल अर सकते हैं।






Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016

इस तकनीक से मोबाइल 5 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा Is taknik se mobile 5 mint me full charge ho jayega

 Rahiskhan     mobile trick   

इस तकनीक से मोबाइल 5 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा Is taknik se mobile 5 mint me full charge ho jayega
चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो (Oppo) ने एक ऐसी टेक्नोलॉजी की खोज की है जो आपके फोन की बैटरी को 5 मिनट में 100% तक चार्ज कर सकती है। इस टेक्नोलॉजी से डिस्चार्ज बैटरी को सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर बैटरी 10 घंटे काम करेगी।
क्या हैं इस तकनीक के खास फीचर्स:
नई टेक्नोलॉजी सुपर VOOC फ्लैश चार्ज सभी स्मार्टफोन पर काम करेगी। इसका इस्तेमाल Micro-USB और USB Type-C इनपुट से किया जा सकेगा। सुपर VOOC फ्लैश चार्ज में 5V लो-वोल्टेज प्लस-चार्ज का यूज किया गया है।
खास बातें :
* इस तकनीक से 2500mAh की बैटरी 0 से 100% चार्ज सिर्फ 15 मिनट में किया जा सकेगा।
* सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर बैटरी 10 घंटे टॉकटाइम बैकअप देगी।
* तकनीक में इस्तेमाल होने वाले एडॉप्टर, केबल और कनेक्टर मिलटेरी-ग्रेड मटेरियल से तैयार किए गए हैं।
* कंपनी का दावा है कि इसका लो-टेम्परेचर चार्ज बैटरी को पूरी तरह सेफ रखेगा।
कैसे संभव हुआ यह:  कंपनी का कहना है कि उन्होंने लिथियम आयन बैटरी के जल्दी डिस्चार्ज होने और देर तक चार्ज करने की समस्या को देखते हुए आधुनिक तकनीक से इसे बनाया है।  लिथियम आयन बैटरी चार्ज होने में लंबा वक्त लेती है। फिलहाल सभी कंपनियां स्मार्टफोन में लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल करती हैं। बैटरी कितना बैकअप देगी ये उसके mAh पॉवर पर डिपेंड होता है।
वैसे तो कई कंपनियां स्मार्टफोन में क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती हैं। क्विक चार्ज से बैटरी 15 मिनट में 4-5 घंटे का बैकअप दे सकती है, लेकिन इतने समय में बैटरी फुल चार्ज नहीं होती।
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

बुधवार, 19 अक्टूबर 2016

जानिए तारों की अनोखी दुनिया के बारे में -Learn about the unique world of the stars -

 Rahiskhan     ध्रुव तारा, रोचक जानकारी, विचित्र दुनिया   

आकाश में सूरज, चाँद और तारों की दुनिया बहुत अनोखी है। आपने घर की छत पर जाकर चाँद और तारों को खुशी और आश्चर्य से कभी न कभी जरुर निहारा होगा। गांवों में तो आकाश में जड़े प्रतीत होने वाले तारों को देखने में और भी अधिक आनंद आता है, क्योंकि शहरों की अपेक्षा गांवों में बिजली की रोशनी की चकाचौंध कम होती है और वातावरण भी स्वच्छ एवं शांत होता है। तारों को निहारते-निहारते और उनकी अधिक संख्या को देखकर आप जरुर आश्चर्यचकित हो जाते होंगे। इस बात की पूरी सम्भावना है कि आपनें शहर में कभी भी ऐसा सुंदर दृश्य न देखा होगा!
जानिए तारों की अनोखी दुनिया के बारे में -Learn about the unique world of the stars -

तारों को रोज देखने से आपके मन में कई सवाल उठतें होंगे कि आकाश के ये तारे हमसे कितनी दूर हैं? ये हमेशा चमकते क्यों दिखाई देते हैं? ये कब तक चमकते रहेंगे? क्या इन तारों का जन्म भी होता है? क्या इनकी मृत्यु भी होती है? आकाश में कुल कितनें तारे हैं? क्या हमारा सूर्य भी एक तारा है? यदि हमारा सूर्य भी एक तारा है, तो इन असंख्य तारों की दुनिया में इसका क्या स्थान है? कहाँ हमारा सूर्य बहुत चमकीला है तो कहाँ तारे अपेक्षाकृत मंद दिखाई पड़ते हैं इसके पीछे क्या कारण हैं? मोतियों से जड़े इस गोले (आकाश) के बावजूद अंधेरा क्यों होता है? क्यों तारे टिमटिमाते नजर आते हैं? और कुछ तारे क्यों नही टिमटिमाते दिखाई देते हैं? आदि अनेक प्रश्न आपके जिज्ञासु दिमाग में जरुर उठते होंगे।
क्या आप जानतें हैं कि प्राचीनकाल से ही मानव तारों से संबंधित उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर पाने का प्रयास करता रहा है? इसी का परिणाम है कि आज हमारे पास इन प्रश्नों के सटीक उत्तर उपलब्ध हैं। हम इस आलेख में विस्तार से तारों की इस दुनिया के बारे में चर्चा करेंगें।
कितने दूर हैं तारे?
सूर्य के समीप के तारे
रात के समय आकाश को देखने पर हमें यही प्रतीत होता हैं कि सभी तारे किसी विशाल गोले पर बिखरे हुए हैं और साथ ही साथ हमें यह भी लगता है कि सभी तारे हमसे एकसमान दूरी पर स्थित हैं। इस गोले को प्राचीन भारतीय खगोल-विज्ञानियों तथा यूनानी ज्योतिषियों ने ‘नक्षत्र-लोक’ नाम दिया था। इसी अनुमान के आधार पर अमीर खुसरो ने इस पहेली की भी रचना की थी -‘एक थाल मोती भरा, सबके सिर पर औंधा पड़ा!’ इस पहेली को आप और हम कई बार हल कर चुकें हैं। आज हम जानते हैं कि उनका यह अनुमान सही नहीं था, क्योंकि न तो सभी तारे एकसमान दूरी पर स्थित हैं और न ही कोई ऐसा गोल है जिस पर ये टिके हुए हैं।
हाँ, कुछ तारे हमसे बहुत दूर हैं तो कुछ तारे हमसे बहुत नजदीक। पृथ्वी से तारों  की दूरियाँ इतनी अधिक होती हैं कि हम उसे किलोमीटर या अन्य सामान्य इकाइयों  में व्यक्त नही कर सकते हैं इसलिए हमें एक विशेष पैमाना निर्धारित करना पड़ा जिसे वैज्ञानिक प्रकाश वर्ष कहतें हैं। दरअसल बात यह है कि प्रकाश की किरणें एक सेकेंड में लगभग तीन लाख किलोमीटर की दूरी तय करती हैं। इस वेग से प्रकाश-किरणें एक वर्ष में जितनी दूरी तय करती हैं, उसे एक प्रकाश वर्ष कहते हैं। इसलिए एक प्रकाश वर्ष 94 खरब, 60 अरब, 52 करोड़, 84 लाख, 5 हजार किलोमीटर के बराबर होता है।
सूर्य के बाद हमसे सर्वाधिक नजदीकी तारा प्रौक्सिमा-सेंटौरी हैं, जिसकी दूरी लगभग 4.3 प्रकाश वर्ष है। प्रकाश वर्ष हमें समय और दूरी दोनों की सूचना देता है, हम यह भी कह सकते हैं कि प्रौक्सिमा-सेंटौरी से प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में 4.3 प्रकाश वर्ष लगेंगे। आकाश का सबसे चमकीला तारा लुब्धक या व्याध हमसे तकरीबन 9 प्रकाश वर्ष दूर है। तारों  की दूरियां मापने के लिये एक और पैमाने का इस्तेमाल होता है, जिसे पारसेक कहते हैं। एक पारसेक 3.26 प्रकाश-वर्षों के बराबर है।
सूर्य हमसे लगभग 8 मिनट और 18 प्रकाश सेकेंड दूर है। सूर्य और पृथ्वी के बीच की इस दूरी को ‘खगोलीय इकाई’ या ‘खगोलीय एकक’ कहते हैं। हमारी दृष्टि में सूर्य अन्य तारों की तुलना में अधिक बड़ा तथा प्रकाशमान प्रतीत होता है, परन्तु विशाल ब्रह्मांड की दृष्टि में यह महासागर के एक बूंद के बराबर भी नही है। इसलिए हमारा सूर्य आकाश का एक सामान्य तारा है। वास्तविकता तो यह है कि अन्य तारों की अपेक्षा सूर्य पृथ्वी के अधिक नजदीक है इसलिए हमें यह अधिक प्रकाशमान तथा शक्तिशाली प्रतीत होता है।
तारों के रंग एवं तापमान
तारों का तापमान तथा रंग
क्या आप जानते हैं कि सभी तारे एक ही रंग के नहीं होते? पृथ्वी से देखने पर हमे ज्यादातर तारे एक ही जैसे दिखाई देते हैं। मगर, जब हम तारों को दूरबीन से देखतें हैं तो यह साफ हो जाता है कि उनके रंग अलग-अलग हैं। क्या आपको मालूम है कि रंगों से हमें तारों के तापमान के बारे में भी पता चलता है। तथा अलग-अलग तापमान होने के ही कारण दूरबीन से देखने पर तारे अलग-अलग रंग के दिखाई देते हैं। जब किसी लोहे की छड़ी को हम आग में गर्म करते हैं तो ताप और रंग के बीच
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

मरने के बाद भी जिन्दा हो जाते है इस मंदिर में -In this temple of the dead become alive -

 Rahiskhan     यूनिवर्स रहस्य, रोचक जानकारी, विचित्र दुनिया   


एक मन्दिर जहां मरा हुआ भी हो जाता है जिन्दा-
मरने के बाद भी जिन्दा हो जाते है इस मंदिर में -In this temple of the dead become alive -
नई दिल्ली। हमारे देश में कई चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिर है, जहां लोगों की बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल चुटकियों में हो जाता है। कई मंदिर तो इतने चमत्कारी हंै कि लोग दूर-दूर से यहां मनौती मांगने आते हैं। कहते हैं कि इन मंदिरों में सच्चे मन से की गई प्रार्थना जरूर पूरी होती है। ऐसा ही एक चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिर है जहां किसी व्यक्ति के शव को लेकर जाया जाए तो उसकी आत्मा उस शव में पुन: प्रवेश कर जाती है और वह इंसान जीवित हो उठता है।
खुदाई में मिले हजारों शिवलिंग-
प्रकृति की वादियों में बसा यह गांव देहरादून से 128 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाखामंडल नामक स्थान पर है। यह मंदिर यमुना नदी की तट पर बर्नीगाड़ नामक जगह से सिर्फ 4-5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। समुद्र तल से इस स्थान की ऊंचाई लगभग 1372 मीटर है। दिल को लुभाने वाली यह जगह गुफाओं और भगवान शिव के मंदिर के प्राचीन अवशेषों से घिरा हुआ है। यहां पर खुदाई करते वक्त विभिन्न आकार के और विभिन्न ऐतिहासिक काल के हजारों शिवलिंग मिले हैं।
युधिष्ठिर ने स्थापित किया था शिवलिंग-
माना जाता है कि महाभारत काल में पांडवों को जीवित आग में भस्म करने के लिए उनके चचेरे भाई कौरवों ने यहीं लाक्षागृह का निर्माण करवाया था। ऐसी मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान इस स्थान पर स्वयं युधिष्ठिर ने शिवलिंग को स्थापित किया था। इस शिवलिंग को आज भी महामंडेश्वर नाम से जाना जाता है। जहां युधिष्ठिर ने शिवलिंग स्थापित किया था वहां एक बहुत खूबसूरत मंदिर बनाया गया था। शिवलिंग के ठीक सामने दो द्वारपाल पश्चिम की तरफ मुंह करके खड़े हुए दिखते हैं।

जीवित होते ही लेता है भगवान का नाम-
ऐसी मान्यता है कि मंदिर में अगर किसी शव को इन द्वारपालों के सामने रखकर मंदिर के पुजारी उस पर पवित्र जल छिड़कें तो वह मृत व्यक्ति कुछ समय के लिए पुन: जीवित हो उठता है। जीवित होने के बाद वह भगवान का नाम लेता है और उसे गंगाजल प्रदान किया जाता है। गंगाजल ग्रहण करते ही उसकी आत्मा फिर से शरीर त्यागकर चली जाती है।
बना हुआ है रहस्य
लेकिन इस बात का रहस्य क्या है यह आज तक कोई नहीं जान पाया। इस मंदिर के पीछे दो द्वारपाल स्थित हैं, जिनमें से एक का हाथ कटा हुआ है। अब ऐसा क्यों हैं यह बात आज तक एक रहस्य ही बना हुआ है।
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016

1600 वर्ष पहले की भारतीय विज्ञान का कमाल -1600 years ago the Science Amazing -

 Rahiskhan     अविष्कार, ये भी जाने, रोचक जानकारी   

भारतीय विज्ञान का कमाल
दिल्ली का लौह स्तंभ
भारतीय इतिहासकार गुप्तकाल ह्यतीसरी शताब्दी से छठी शताब्दी के मध्यहृ को भारत का स्वर्णयुग मानते हैं। इस काल के वैभव का प्रत्यक्षदर्शी रहा है दिल्ली का लौह–स्तंभ। चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के शासन काल में बना यह स्तंभ खुले आकाश में 1600 वर्षों र्से मौसम को चुनौती देता आ रहा है और धातु–विज्ञान में हमारी उत्कृष्टता का ठोस प्रमाण हैं।
1600 वर्ष पहले की भारतीय विज्ञान का कमाल -1600 years ago the Science Amazing -


प्रकृति में लोहा मुख्यतः इसके अयस्कों के रूप में ही उपलब्ध होता है और इन अयस्कों को क़रीब 1000 डिग्री सेल्सियस तापमान तक पिघलाकर लोहा तैयार करना कम से कम उस समय तो कतई आसान काम नहीं था।
लौह–स्तंभ में लोहे की मात्रा करीब 98 प्रतिशत है और आश्चर्य की बात है कि अब तक इसमें जंग नहीं लग रही। इसका कारण जानने के लिए वैज्ञानिक अभी भी जुटे हुए हैं।
भारत में लोहे से संबंधित धातु–कर्म की जानकारी करीब 250 ई .पू .से ही थी। बारहवीं शताब्दी के अरबी विद्वान इदरिसी ने लिखा है कि भारतीय सदा ही लोहे के निर्माण में सर्वोत्कृष्ट रहे और उनके द्वारा स्थापित मानकों की बराबरी कर पाना असंभव सा है।
पश्चिमी देश इस ज्ञान में 1000 से भी अधिक वर्ष पीछे रहे। इंग्लैंड में लोहे की ढलाई का पहला कारखाना सन 1161 में ही खुल सका। वैसे चीनी लोग इसमें भारतीयों से भी २००–3०० साल आगे थे, पर लौह–स्तंभ जैसा चमत्कार वे भी नहीं कर पाए।
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

सोमवार, 17 अक्टूबर 2016

पवित्र कुरआन में दर्ज है अंतरिक्ष विज्ञान जानकारी -Information is recorded in the Holy Qur'an in space science -

 Rahiskhan     धर्म विज्ञानं   

अंतरिक्ष - विज्ञान
astrology
सृष्टि की संरचना: ‘‘बिग बैंग ‘‘अंतरिक्ष विज्ञान के विशेषज्ञों ने सृष्टि की व्याख्या एयहां अरबी शब्द ‘‘दहाहा‘‘ प्रयुक्त है, जिसका आशय ‘‘शुतुरमुर्ग़‘‘ के अंडे के रूप, में धरती की वृत्ताकार बनावट की उपमा ही हो सकता है। इस प्रकार यह माणित हुआ कि पवित्र क़ुरआन में ज़मीन के बनावट की सटीक परिभाषा बता दी गई है, यद्यपि पवित्र कुरआन के अवतरण काल में आम विचार यही था कि ज़मीन चपटी है।
चांद का प्रकाश प्रतिबिंबित प्रकाश है
प्राचीन संस्कृतियों में यह माना जाता था कि चांद अपना प्रकाश स्वयं व्यक्त करता है। विज्ञान ने हमें बताया कि चांद का प्रकाश प्रतिबिंबित प्रकाश है फिर भी यह वास्तविकता आज से चौदह सौ वर्ष पहले पवित्र क़ुरआन की निम्नलिखित आयत में बता दी गई है।
,,बड़ा पवित्र है वह जिसने आसमान में बुर्ज ( दुर्ग ) बनाए और उसमें एक चिराग़
और चमकता हुआ चांद आलोकित किया ।( अल. क़ुरआन ,सूर: 25 आयत 61)
पवित्र क़ुरआन में सूरज के लिये अरबी शब्द ‘‘शम्स‘‘ प्रयुक्त हुआ है। अलबत्ता सूरज को ‘सिराज‘ भी कहा जाता है जिसका अर्थ है मशाल (torch) जबकि अन्य अवसरों
पर उसे ‘वहाज‘ अर्थात् जलता हुआ चिराग या प्रज्वलित दीपक कहा गया है। इसका अर्थ
‘‘प्रदीप्त‘ तेज और महानता‘‘ है। सूरज के लिये उपरोक्त तीनों स्पष्टीकरण उपयुक्त हैं क्योंकि उसके अंदर प्रज्वलन combustion का ज़बरदस्त कर्म निरंतर जारी रहने के कारण तीव्र ऊष्मा और रौशनी निकलती रहती है।
चांद के लिये पवित्र क़ुरआन में अरबी शब्द क़मर प्रयुक्त किया गया है और इसे बतौर‘ मुनीर प्रकाशमान बताया गया है ऐसा शरीर जो ‘नूर‘ (ज्योति) प्रदान करता हो। अर्थात, प्रतिबिंबित रौशनी देता हो। एक बार पुन: पवित्र क़ुरआन द्वारा चांद के बारे में बताए गये तथ्य पर नज़र डालते हैं, क्योंकि निसंदेह चंद्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं है बल्कि वह सूरज के प्रकाश से प्रतिबिंबित होता है और हमें जलता हुआ दिखाई देता है। पवित्र क़ुरआन में एक बार भी चांद के लिये‘, सिराज वहाज, या दीपक जैसें शब्दों का उपयोग नहीं हुआ है और न ही सूरज को , नूर या मुनीर‘,, कहा गया है। इस से स्पष्ट होता है कि पवित्र क़ुरआन में सूरज और चांद की रोशनी के बीच बहुत स्पष्ट अंतर रखा गया है, जो पवित्र क़ुरआन की आयत के अध्ययन से साफ़ समझ में आता है।
निम्नलिखित आयात में सूरज और चांद की रोशनी के बीच अंतर इस तरह स्पष्ट किया गया है:
वही है जिस ने सूरज को उजालेदार बनाया और चांद को चमक दी ।,,( अल-क़ुरआन: सूरः 10,, आयत 5 ,,)
क्या देखते नहीं हो कि अल्लाह ने किस प्रकार सात आसमान एक के ऊपर एक बनाए और उनमें चांद को नूर ( ज्योति ) और सूरज को चिराग़ (दीपक) बनाया ।( अल- क़ुरआन: सूर:71 आयत 15 से 16 )
इन पवित्र आयतों के अध्य्यन से प्रमाणित होता है कि महान पवित्र क़ुरआन और आधुनिक विज्ञान में धूप और चाँदनी की वास्तविकता के बारे में सम्पूर्ण सहमति है ।

सूरज घूमता है
एक लम्बी अवधि तक यूरोपीय दार्शिनिकों और वैज्ञानिकों का विश्वास रहा है कि धरती सृष्टि के केंद्र में चुप खड़ी है और सूरज सहित सृष्टि की प्रत्येक वस्तु उसकी परिक्रमा कर रही है। इसे धरती का केंद्रीय दृष्टिकोण‘ भूकेन्द्रीय सिद्धांत geo-centric-theory भी कहा जाता है जो बतलीमूस- काल, दूसरी सदी ईसा पूर्व से लेकर 16 वीं सदी ई. तक सर्वमान्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण रहा है, पुन:
1512 ई0 में निकोलस कॉपरनिकस ने ‘‘अंतरिक्ष में ग्रहों की गति के सौर-..केंद्रित ग्रह- गति सिद्धांत heliocentric theory of planetary motion का प्रतिपादन किया जिसमें कहा गया था कि सूरज सौरमण्डल के केंद्र में यथावत है और अन्य तमाम ग्रह उसकी परिक्रमा कर रहे है: 1609 ई0 में एक जर्मन वैज्ञानिक जोहानस कैप्लर ने astronomia nova (खगोलीय तंत्र) नामक एक किताब प्रकाशित कराई। जिसमें विद्वान लेखक ने, न केवल यह सिद्ध किया कि सौरमण्डल के ग्रह दीर्ध वृत्तीय:elliptical अण्डाकार धुरी पर सूरज की परिक्रमा करते हैं बल्कि उसमें यह प्रमाणिकता भी अविष्कृत है कि सारे ग्रह अपनी धुरियों (axis) पर अस्थाई गति से घूमते हैं। इस अविष्कृत ज्ञान के आधार पर यूरोपीय वैज्ञानिकों के लिये सौरमण्डल की अनेक व्यवस्थाओं की सटीक व्याख्या करना सम्भव हो गया। रात और दिन के परिवर्तन की निरंतरता के इन अविष्कारों के बाद यह समझा जाने लगा कि सूरज यथावत है और धरती की तरह अपनी धुरी पर परिक्रमा नहीं करता। मुझे याद है कि मेरे स्कूल के दिनों में भूगोल की कई किताबों में इसी ग़लतफ़हमी का प्रचार किया गया था। अब ज़रा पवित्र क़ुरआन की निम्न आयतों को ध्यान से देखें:
”और वह अल्लाह ही है, जिसने रात और दिन की रचना की और सूर्य और चांद को उत्पन्न किया,, सब एक. एक फ़लक (आकाश ) में तैर रहे हैं।“( अल-क़ुरआन: सूर: 21 आयत 33 क ऐसे सूचक (phenomenon) के माध्यम से करते हैं और जिसे व्यापक रूप ‘‘से बिग बैंग‘‘(big bang) के रूप में स्वीकार किया जाता है। बिग बैंग के प्रमाण में पिछले कई दशकों की अवधि में शोध एवं प्रयोगों के माध्यम से अंतरिक्ष विशेषज्ञों की इकटठा की हुई जानकारियां मौजूद है ‘बिग बैंग‘ दृष्टिकोण के अनुसार प्रारम्भ में यह सम्पूर्ण सृष्ठि प्राथमिक रसायन (primary nebula) के रूप में थी फिर एक महान विस्फ़ोट यानि बिग बैंग (secondry separation) हुआ जिस का नतीजा आकाशगंगा के रूप में उभरा, फिर वह आकाश गंगा विभाजित हुआ और उसके टुकड़े सितारों, ग्र्रहों, सूर्य, चंद्रमा आदि के अस्तित्व में परिवर्तित हो गए कायनात, प्रारम्भ में इतनी पृथक और अछूती थी कि संयोग (chance) के आधार पर उसके अस्तित्व में आने की ‘‘सम्भावना: (probability) शून्य थी । पवित्र क़ुरआन सृष्टि की संरचना के संदर्भ से निम्नलिखित आयतों में बताता है:
‘‘क्या वह लोग जिन्होंने ( नबी स.अ.व. की पुष्टि ) से इन्कार कर दिया है ध्यान नहीं करते कि यह सब आकाश और धरती परस्पर मिले हुए थे फिर हम ने उन्हें अलग किया‘‘(अल - क़ुरआन: सुर: 21, आयत 30 )
इस क़ुरआनी वचन और ‘‘बिग बैंग‘‘ के बीच आश्चर्यजनक समानता से इनकार सम्भव ही नहीं! यह कैसे सम्भव है कि एक किताब जो आज से 1400 वर्ष पहले अरब के रेगिस्तानों में व्यक्त हुई अपने अन्दर ऐसे असाधारण वैज्ञानिक यथार्थ समाए हुए है?
पवित्र कुरआन में दर्ज है अंतरिक्ष विज्ञान जानकारी -Information is recorded in the Holy Qur'an in space science -
आकाशगंगा की उत्पत्ति से पूर्व प्रारम्भिक वायुगत रसायन
वैज्ञानिक इस बात पर सहमत हैं कि सृष्टि में आकाशगंगाओं के निर्माण से पहले भी सृष्टि का सारा द्रव्य एक प्रारम्भिक वायुगत रसायन (gas) की अवस्था में था, संक्षिप्त यह कि आकाशगंगा निर्माण से पहले वायुगत रसायन अथवा व्यापक बादलों के रूप में मौजूद था जिसे आकाशगंगा के रूप में नीचे आना था. सृष्टि के इस प्रारम्भिक द्रव्य के विश्लेषण में गैस से अधिक उपयुक्त शब्द ‘‘धुंआ‘‘ है।
निम्नांकित आयतें क़ुरआन में सृष्टि की इस अवस्था को धुंआ शब्द से रेखांकित किया है।
‘‘फिर वे आसमान की ओर ध्यान आकर्षित हुए जो उस समय सिर्फ़ धुआं था उस (अल्लाह) ने आसमान और ज़मीन से कहा:अस्तित्व में आजाओ चाहे तुम चाहो या न चाहो‘‘ दोनों ने कहा: हम आ गये फ़र्मांबरदारों (आज्ञाकारी लोगों) की तरह‘‘(अल ..कु़रआन: सूर: 41 ,,आयत 11)
एक बार फिर, यह यथार्थ भी ‘‘बिग बैंग‘‘ के अनुकूल है जिसके बारे में हज़रत मुहम्मद मुस्तफा़ (स.अ.व. )की पैग़मबरी से पहले किसी को कुछ ज्ञान नहीं था (बिग बैंग दृष्टिकोण बीसवीं सदी यानी पैग़मबर काल के 1300 वर्ष बाद की पैदावार है )
अगर इस युग में कोई भी इसका जानकार नहीं था तो फिर इस ज्ञान का स्रोत क्या हो सकता है?
धरती की अवस्था: गोल या चपटी
प्राराम्भिक ज़मानों में लोग विश्वस्त थे कि ज़मीन चपटी है, यही कारण था कि सदियों तक मनुष्य केवल इसलिए सुदूर यात्रा करने से भयाक्रांति करता रहा कि कहीं वह ज़मीन के किनारों से किसी नीची खाई में न गिर पडे़! सर फ्रांस डेरिक वह पहला व्यक्ति था जिसने 1597 ई0 में धरती के गिर्द ( समुद्र मार्ग से ) चक्कर लगाया और व्यवहारिक रूप से यह सिद्ध किया कि ज़मीन गोल (वृत्ताकार ) है। यह बिंदु दिमाग़ में रखते हुए ज़रा निम्नलिखित क़ुरआनी आयत पर विचार करें जो दिन और रात के अवागमन से सम्बंधित है:
‘‘ क्या तुम देखते नहीं हो कि अल्लाह रात को दिन में पिरोता हुआ ले आता है और दिन को रात में ‘‘
(अल-.क़ुरआन: सूर: 31 आयत 29 )
यहां स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि अल्लाह ताला ने क्रमवार रात के दिन में ढलने और दिन के रात में ढलने (परिवर्तित होने )की चर्चा की है ,यह केवल तभी सम्भव हो सकता है जब धरती की संरचना गोल (वृत्ताकार ) हो। अगर धरती चपटी होती तो दिन का रात में या रात का दिन में बदलना बिल्कुल अचानक होता ।
निम्न में एक और आयत देखिये जिसमें धरती के गोल बनावट की ओर इशारा किया गया है:
उसने आसमानों और ज़मीन को बरहक़ (यथार्थ रूप से )उत्पन्न किया है ,, वही दिन पर रात और रात पर दिन को लपेटता है।,,(अल.-क़ुरआन: सूर:39 आयत 5)
यहां प्रयोग किये गये अरबी शब्द ‘‘कव्वर‘‘ का अर्थ है किसी एक वस्तु को दूसरे पर लपेटना या overlap करना या (एक वस्तु को दूसरी वस्तु पर) चक्कर देकर ( तार की तरह ) बांधना। दिन और रात को एक दूसरे पर लपेटना या एक दूसरे पर चक्कर देना तभी सम्भव है जब ज़मीन की बनावट गोल हो ।
ज़मीन किसी गेंद की भांति बिलकुल ही गोल नहीं बल्कि नारंगी की तरह (geo-spherical) है यानि ध्रुव (poles) पर से थोडी सी चपटी है। निम्न आयत में ज़मीन के बनावट की व्याख्या यूं की गई हैः ‘‘और फिर ज़मीन को उसने बिछाया ‘‘(अल क़ुरआन: सूर 79 आयत 30)
पवित्र कुरआन में दर्ज है अंतरिक्ष विज्ञान जानकारी -Information is recorded in the Holy Qur'an in space science -
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

बुधवार, 28 सितंबर 2016

हमे सपने दिखाई देने का क्या कारण है -This is what we dream of seeing -

 Irfan point     रोचक जानकारी, विचित्र दुनिया   

हमें सपने क्यों दिखाईं देते हैं? Why Do We Dream? हमारे दिमाग में ऐसा क्या चल रहा होता हैं की हमें सपने दिखाई देते हैं? वैज्ञानिक तौर पर सपनों पर होनेवाले अध्ययनों को Oneirology कहाँ जाता हैं. लेकिन हमारे ज्यादातर इतिहास में Oneirology का वजूद नहीं रहा हैं क्योंकि आप किसी सपनें को रोक नहीं सकते और ना ही उसे माप सकते हैं. ना हीं आप सपनों को चख सकते हैं और ना ही दूसरे लोगो के सपनों को देख सकते हैं.

हमे सपने दिखाई देने का क्या कारण है -This is what we dream of seeing -


अगर आप उन लोगों को पूछेंगे की उन्होंने कैसा सपना देखा तो परिणाम अधिकतर हमेशा अविश्वसनीय होंगे. यह अनुमान लगाया गया हैं की जो भी सपने हम देखते हैं उसमे से 95% सपने भूल जाते हैं और वो भी ज्यादातर उन्हें देखने के 10 मिनट के अन्दर ही. लेकिन सन 1952 में शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओंने इंसान के दिमाग में उसके सोने के दौरान एक अनूठे प्रकार की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी देखी. ऐसी अवस्था से उनको जगाया गया तब उन्होंने ज्यादातर यहीं कहा की वे सपना देख रहे थे. और इसी वक्त के दौरान लोगो की आँखे बंद होने के बावजूद इनके नीचें के नेत्रगोलक(Eyeballs) इधर-उधर हिल रहे थे. तो अगर सोने के दौरान आपके किसी दोस्त या किसी फॅमिली मेम्बर की आंखे भी इस तरह बंद होने के बावजूद हिल रही हैं तो समज लीजिए की वे अभी सपना देख रहे हैं.

sleep paralysis
REM (Rapid eye movement) नींद के दौरान कुछ विचित्र चीजे होती हैं. इस दौरान अगर दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटीओं पर नजर डालेंगे तो वो बिलकुल उसी तरह की होंगी जैसी वे इन्सान के जगने के दौरान होती हैं. मस्तिष्क के अंदर norepinephrine, सेरोटोनिन और हिस्टामिन जैसे रसायनों के उत्पादन पूरी तरह से ब्लॉक हो जाते हैं और वो ही मांसपेशीओं के ना हिल पाने का कारण बनते हैं. इस वजह से आप उड़ने का, दौड़ने का या फाइट करने का सपना देखते हैं लेकिन वास्तव में आपका शरीर हिल नहीं रहा होता हैं. जिन लोगो में REM-A-Topia को पूरी तरह से अचीव नहीं कर पाने का विकार होता हैं वो नींद के दौरान इधर-उधर हिलते हैं और अपने सपनें को वे खुद परफॉर्म करते हैं. कई बार तो अपने बिस्तर से निचे उतर कर चलने लगते हैं. कई बार हो सकता हैं की आप नींद से उठ गए हो लेकिन अपने शरीर को हिलाने के लिए सक्षम न हो पाए. आप जानते हैं की आप पूरी तरह से सजाग हैं लेकिन आपका शरीर हिलने के लिए तैयार नहीं हैं. क्योंकि अभी भी आप REM-A-Topia में होते हैं. कई बार आप सपने में होते हैं और जानते भी हैं की आप सपना देख रहे हैं. इस घटना को Lucid Dreaming कहते हैं. इस तरह की घटना के बारे में कमाल की बात यह हैं की आप अपने सपने के लिए कुछ भी सचेत निर्णय ले सकते हैं. में जहाँ चाहू वहाँ उड़ सकता हूँ या शाहरुख़ खान के साथ डिनर कर सकता हूँ. आप जो करना चाहे वो कर सकते हैं.


अगर एक व्यक्ति पूरे दिन के दौरान कोई मुश्किल नया काम सीखता है, जैसे की कोई नया उपकरण चलाना या कोई सवाल का जवाब, तब आप उनके दिमाग में चल रही इलेक्ट्रिकल एक्टिविटीओं को माप सकते हैं. जब उस रात को ऐसे लोग सो जाते हैं तब वे जाने या न जाने, उनका दिमाग उन इलेक्ट्रिकल एक्टिविटीओं का रीप्ले करता हैं. हम सपने क्यों देखते  हैं इसके बारे में सबसे लोकप्रिय सिध्धांत यह हैं की जब हम सोते हैं तब हमारे दिमाग का अचेतन हिस्सा हमारे दिमाग में स्टोर यादों का आयोजन करता हैं.


लेकिन सपनोँ के बारे में जानने से मजेदार हैं उन्हें देखना. सामने की तरफ तस्वीर में ईगल नेबुला हैं. यह बाह्य अंतरिक्ष की एक विशाल संरचना हैं. यह हमारे सौरमंडल से 6,500 प्रकाशवर्ष दूर हैं. हम जानते हैं की यह किस चीज़ से बना हैं और एक लाख अरब किलोमीटर लंबा हैं. हम यह भी जानते हैं की यह वहाँ पर किस कारण से हैं और 750 मिलियन सालों से वहाँ पर हैं. लेकिन पिछली रात यह मेरे सपने में आया. क्या स्पेशल इफ़ेक्ट था. मानों में खुद एक अवकाशयान हूँ और अंतरिक्ष में खुला लहरा रहा हूँ. इसके बाद ईगल नेबुला मेरे सामने था. कोई नहीं जानता क्यों? यहीं तो सपनों की खूबी हैं.
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

सोमवार, 19 सितंबर 2016

ये कीड़े मकोड़े की अजीब दुनिया, इस में समय भी धीमा हो जाता है --The strange world of insects, it also slows down the time -

 Irfan point     जीवन-विज्ञानं, ये भी जाने, रोचक जानकारी, विचित्र दुनिया   

मक्खी या छोटे जानवरों (Small Animals) की रफ़्तार को तो आप जानते ही होंगे. वे हमसे बहुत तेज होते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि मक्खियों की प्रक्रिया मनुष्य की तुलना में चार गुना अधिक दृश्य जानकारी के साथ होती हैं. मक्खियाँ अपने आसपास की दुनिया को प्रति सेकंड 250 फ्रेम में देखती हैं या Perceive करती हैं, जब की हम इन्सान केवल प्रति सेकंड 60 फ्रेम में देखते हैं. इसलिए ज्यादातर वह आप के हाथ में आने से बच जाती हैं. क्योंकि ऐसे छोटे जानवर दुनिया को स्लो-मोशन में देखते या महसूस करते हैं. Small Animals Live in a Slow-Motion World in hindi.
ये कीड़े मकोड़े की अजीब दुनिया, इस में समय भी धीमा हो जाता है --The strange world of insects, it also slows down the time -

एक इंसानी सेकंड अन्य जीवों की तुलना में
कुत्ते का एक साल इंसानों के सात सालों के बराबर होता हैं. तो क्या इसका मतलब यह हैं की हमारा एक साल कुत्ते को सात सालों जितना महसूस होता हैं? एक सबूत से यह पता चला हैं की, अलग अलग प्रजातियों के जानवरों को उनके जीवन का समय गुजरने का अनुभव अलग अलग पैमाने पर होता हैं. पशु व्यवहार से सम्बंधित एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि जानवरों के शरीर का द्रव्यमान और चयापचय का दर निर्धारित करता हैं की समय को वे कैसे महसूस करते हैं. समय की अनुभूति इस बात पर निर्भर करती हैं की कितनी तेजी से जानवर का तंत्रिका तंत्र संवेदी जानकारी को संसाधित करता है. इस क्षमता का परीक्षण करने के लिए, शोधकर्ताओंने कुछ लोगों को एक तेजी से चमकती रोशनी दिखाई. अगर रोशनी पर्याप्त तेजी से चमकती हैं तो उनको वह स्थिर दिखाई देंगी. वह फ़्लैश तो हो रही होती हैं लेकिन हम इंसानों को स्थिर दिखाई देती हैं. इसके बाद ऐसी रोशनी को अलग अलग जानवरों को दिखाया गया और उनके व्यवहार या उनके मस्तिष्क की गतिविधियों को इलेक्ट्रोड से मापा गया (इस इलेक्ट्रोड की मदद से सर्वोच्च आवृत्ति का पता चलता है). जो जानवर इस इन आवृत्तियों पर भी रोशनी को टिमटिमाती हुई देखते हैं, वे समय को एक स्पष्ट रेजोल्यूशन में देखते हैं. दूसरे शब्दों में कहे तो, हमारे द्वारा अनुभव कियें जानेवाले मूवमेंट और घटनाए ऐसे जानवरों को बहुत ही धीरे से होते दिखाई देते हैं. बिलकुल वैसे ही जैसे किसी फिल्म में बन्दूक की गोली स्लो-मोशन में निकलती हैं. आपने किसी छिपकली को तेजी से कीड़ों को खाते तो देखा ही होंगा.


समय की अनुभूति आपके लिए हमेशा एक जैसी नहीं होती हैं, जब तक की आप अपने शरीर को कोई मूवमेंट न दे. आप शरीर को जितनी तेज मूवमेंट कराएँगे उतना ही समय आपको धीरे धीरे बितता महसूस होंगा. उदहारण के लिए सोचिये की आप अपने हैडफ़ोन में कोई गाना सुन रहे हैं, फिर आप अचानक ही 5 मिनिट के लिए तेज दौड़कर आते हैं या जोगिंग कर के आते हैं, उसके बाद जब आप वह गाना सुनेंगे तब आपको वह गाना थोडा स्लो-मोशन में सुनाई देंगा. ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए की आपके तेज दौड़ने से आपके शरीर में खून के बहने की गति बढ़ जाती हैं और दिल तेज धड़क रहा होता हैं. समय की रफ़्तार आपके लिए धीमी नहीं होंगी लेकिन सामान्य इन्सान के मुकाबले आपका दिमाग थोडा तेज मूवमेंट कर रहा होता हैं. दिमाग रक्त बहाव तेज होने से आप दुनिया को कुछ पल के लिए स्लो-मोशन में महसूस करेंगे. लेकिन जब आप रात को अपने बिस्तर पर सोते वक़्त गाना सुनेंगे तो गाना ज्यादा तेज गति से फ़ास्ट-फॉरवर्ड में सुनाए देंगा. क्योंकि तब बिलकुल निष्क्रिय होंगे. आप मूवमेंट नहीं कर रहे होंगे और आपके शरीर और आपके दिमाग में रक्त प्रवाह कम होगा.

चीटी और मक्खी जैसे कई जानवर समय को एक स्पष्ट रेजोल्यूशन में देखते हैं. वे बहुत हलके होते हैं और उनकी चयापचय की क्रिया बहुत ही तेज होती हैं. इससे आप किसी चूहें और हाथी की समय को महसूस करने की क्षमता के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं. कुत्ते इन्सान की तुलना में कम से कम 25 प्रतिशत तेजी से दृश्य जानकारी लेते हैं. समय की अनुभूति, शरीर की संरचना, और शरीर विज्ञान के बीच की कड़ी से यह पता चलता हैं की अलग अलग नर्वस सिस्टम ऊर्जा संरक्षण के साथ प्राकृतिक वातावरण के दबाव को संतुलित करने के लिए विकसित हुई हैं.

मेरे ख्याल से कोई भी चीज़ जितनी भी छोटी होती हैं, समय की रफ़्तार उसके लिए कम होती जाती हैं. आप जैसे जैसे स्केल में निचे उतरते जाएंगे तब आपका एक सेकंड लंबा होता जाएगा. यह हम हमारी पोस्ट एक सेकंड कितना लंबा होता हैं? में देख चुके हैं. इंसानी सेकंड की परिभाषा होती हैं ” एक सीज़ियम परमाणु के भीतर होते 9,19,26,31,770 संक्रमण.” इन संक्रमणों की संख्या भले ही बहुत ज्यादा हैं लेकिन वहाँ उस परमाणु के भीतर वह एक सामान्य बात होंगी. भौतिकता के किसी एक बहुत ही छोटे स्तर पर एक पिकोसेकंड का मूल्य भी एक इंसानी सेकंड जितना हो सकता हैं. मान लीजिए आप अपने हाथ से चुटकी बजाते हैं. उस चुटकी के द्रश्य को अगर आप आपके शरीर के एक परमाणु या उससे भी छोटे कण के नजरिये से देखे तो वह शायद उसके समय के मुताबिक कुछ महीनों या सालों जितना लंबा होंगा.

उसी तरह चीज़ जितनी विशाल होती हैं उसको उससे छोटी चीज़े बहुत ही तेजी से मूवमेंट करती दिखाई देती हैं. यानी की भौतिकता के एक विशाल स्तर पर रही किसी विशाल चीज़ के मुताबिक हमारी पृथ्वी का एक साल उस स्तर के एक सेकंड जितना हो सकता हैं. यानी की उस लेवल का एक सेकंड हमारे एक साल के बराबर होंगा. इस अनंत संसार में हम इंसान किसी एक विशाल चीज़ के लिए एक परमाणु भर हो सकते हैं.

Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

रविवार, 18 सितंबर 2016

ब्लैक होल के बारे में रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी -Interesting and important information about the black hole -

 Irfan point     अन्तरिक्ष विज्ञानं, भौतिक विज्ञान, यूनिवर्स रहस्य, रोचक जानकारी   

ब्लैक होल ब्रह्माण्ड (UNIVERSE) की सबसे बड़ी रहस्यमयी चीज़ हैं. विज्ञान (SCIENCE) और भौतिकी (PHYSICS) में ब्लैक होल थ्योरी (black hole theory) के बारे में अभी कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब आज तक नहीं मिल पाए हैं. तो आईए देखते हैं इन ब्लैक होल के बारे में अनकहे तथ्य. Amazing Black Hole Facts in hindi.
ब्लैक होल के बारे में रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी -Interesting and important information about the black hole -


  • ब्लैक होल्स समय को प्रभावित करते हैंब्लैक होल्स के नजदीक गुरुत्वाकर्षण बल सबसे ज्यादा होता हैं जिसकी वजह से उसके आसपास के कुछ हिस्से में समय की गति धीमी हो जाती हैं. जितने ब्लैक होल्स के नजदीक आप जायेंगे समय की गति उतनी ही धीमी होती जायेगी.
  • पृथ्वी के सबसे नजदीकी ब्लैक होल 1,600 प्रकाश वर्ष दूर हैपृथ्वी पर किसी भी तरह की असर पहुंचा सकनेवाले या नुकसान पहुंचाने वाले ब्लैक होल्स हमारे सौर मंडल से बहुत दूर हैं.
  • Event Horizon से दूर रहिये भोतिक विज्ञान में event horizon को ब्लैक होल्स की सीमा कहा जाता हैं. इस बिन्दु से पहले आपके पास अभी भी वापस जा पाने का मौका होगा. लेकिन एक बार इसे पार कर लेने के बाद वापस जाने का कोई भी रास्ता नहीं.
  • हमारी मिल्की वे आकाशगंगा के केंद्र में भी एक विशाल ब्लैक होल है यह ब्लैक होल हमारे सौर मंडल से 30,000 प्रकाशवर्ष की दूरी पर हैं और हमारे सूरज से 30 लाख गुना बड़ा हैं.
  •  ब्लैक होल्स रेडिएशन (विकिरण) बाहर फेंकते हैं.सामान्य रूप से कहा जाता हैं की कोई भी चीज़ ब्लैक होल्स से बच नहीं सकती, लेकिन एक चीज़ बाहर निकल सकती हैं…रेडिएशन (विकिरण). कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक जैसे जैसे ब्लैक होल रेडिएशन बाहर फेंकता हैं वैसे वैसे अपना मास भी खो देता हैं. यह प्रक्रिया आखिर में ब्लैक होल को मारने की क्षमता रखती है.
  • ब्लैक होल्स funnel के आकार के नहीं होते, वे एक क्षेत्र होते हैं
  • पुस्तकों में ज्यादातर ब्लैक होल्स को आप ने फनल की तरह ही देखा होगा. क्योंकि उन्हें गुरुत्वीय कुओं के नजरिये से सचित्र किया गया होता हैं. हकीकत में वे एक क्षेत्र की तरह ज्यादा लगते हैं.
  • ब्लैक होल्स घूमते हैं
  • जब एक तारा अपने ही अन्दर ढहने लगता हैं तब वह तेजी से घुमने लगता हैं और छोटे से छोटा होता जाता हैं. उसी तरह ब्लैक होल भी घूमते हैं. जब ब्लैक होल अपनी Planck length तक सिकुड़ जाता हैं तब वह घूमना जारी रखता हैं.
  • चीजे डरावनी हो जाती हैं जब हम ब्लैक होल्स के नजदीक पहुँचते हैं
  • ब्लैक होल्स में अंतरिक्ष को विकृत करने की क्षमता होती हैं, और जैसे जैसे वह घूमना जारी रखता हैं अंतरिक्ष की विकृति और भी विकृत होती जाती हैं. यह विकृतियों का एक अनंत प्रतिगमन है.
  • ब्लैक होल्स के करीब जाने से आपकी भयानक तरीके से मौत हो सकती हैं 
  • ब्लैक होल्स के बारे में ज्यादातर लोग सोचते हैं की उसके अन्दर जाने से वे कुचले जायेंगे. लेकिन ऐसा जरुरी नहीं हैं. जैसे जैसे आप event horizon के नजदीक जायेंगे तब आपका शरीर भयानक गुरुत्वाकर्षण से असामान्य रूप से खींच जायेंगा और आपकी मौत हो जाएगी.
  • ब्लैक होल्स हमेशां काले नहीं होते हैं
  • ब्लैक होल्स अपने कालेपन के लिए जाने जाते हैं. वे वास्तव में विद्युत चुम्बकीय विकिरण का उत्सर्जन करते हैं.
  • ब्लैक होल्स केवल विनाश नहीं करते हैं 
  • विज्ञान की शोधो के मुताबिक ब्लैक होल्स का उर्जा पाने के लिए और समय यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता हैं.
  • ब्लैक होल्स बहुत बड़े भी हो सकते हैं
  • ब्लैक होल्स दूसरें ब्लैक होल्स के साथ की टक्कर के साथ साथ बड़े से बड़े आकार के हो सकते हैं.
  • ब्लैक होल्स विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं
  • आधुनिक खगोलविदों के मुताबिक अलग अलग आकर के हों सकते हैं : spinning black holes, electrical black holes, and spinning electrical black holes. उसके प्रकार ज्यादातर अंतरिक्ष को विकृती के वक्त बाहर निकलती उर्जा पर निर्भर करता हैं.
  • आल्बर्ट आइंस्टीन ने ब्लैक होल्स की खोज नहीं की थी
  • 1916 में आल्बर्ट आइंस्टीन ने ब्लैक होल के सिद्धांत को पुनर्जीवित किया था. 1783 में जॉन मिशेल नामक वैज्ञानिक ने वास्तव में इस सिद्धांत को विकसित किया था. उन्होंने खोजा था की गुरुत्वाकर्षण बल इतना ज्यादा प्रबल हो सकता हैं की कोई भी चीज़ उससे बच नहीं सकती हैं.
  • ब्लैक होल्स बहुत dense (घने) हो सकते हैं
  • ब्लैक होल्स अपने गुरुत्वाकर्षण बल से प्रकाश को भी अपने अन्दर खिंच लेते हैं. ब्लैक होल्स के एक अन्यंत छोटे से हिस्से में अविश्वसनीय रूप से द्रव्यमान शामिल होता हैं. ऐसे ब्लैक होल का द्रव्यमान सूरज से 10 से 30 गुना ज्यादा होता हैं.
  • ब्लैक होल्स शोर करते हैं
  • जब ब्लैक होल्स किसी चीज़ को आने अन्दर खींचता हैं तब event horizon सुपर चार्ज हो जाता हैं और उसके कणों की रफ़्तार प्रकाश की रफ़्तार तक पहुँच जाती हैं. जिसकी वजह से शोर उत्पन होता हैं.
  • ब्लैक होल्स जीवन को संभव बनानेवाले तत्वों को पैदा कर सकते हैं
  • शोधकर्ताओं का मानना हैं की ब्लैक होल्स तत्वों के कणों को तोड़कर उनके subatomic कण बनाते है. इन subatomic कणों में कार्बन और हीलियम से भी ज्यादा भारी तत्वों को बनाने की क्षमता होती हैं. ऐसे तत्व शायद जीवन के गठन के लायक हो सकते हैं.
  • Any matter भी ब्लैक होल बन सकता हैं
  • तकनिकी तौर पर सिर्फ तारे ही ब्लैक होल्स नहीं बन सकते हैं. किसी भी चीज़ को बहुत ही ज्यादा सिकुड़ा जाए तो वह भी ब्लैक होल बन सकती हैं.
  • ब्लैक होल्स के केंद्र में भौतिकी के सारे नियम टूट जाते हैं
  • ब्लैक होल्स के अन्दर के तत्वों को उसका अनंत घनत्व कुचल देता हैं. जिससे समय और अन्तरिक्ष का अस्तित्व मिट जाता हैं.
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

परछाई,छाया का भी वजन होता है-Reflection, shadow-the weight of

 Irfan point     ये भी जाने, रोचक जानकारी, विचित्र दुनिया   

WHAT IS A SHADOW?
पहली बार सुनने पर तो यह एक मूर्खतापूर्ण सवाल लग सकता है. मेरा मतलब परछाई को कभी किसी चीज़ के ऊपर रखकर उसका वजन नहीं मापा जा सकता हैं. लेकिन रौशनी जो हमारे शरीर पर पड़ती हैं, जिसकी वजह से हमारी परछाईं बनती हैं, उसे तोला जा सकता हैं. क्योंकि परछाई अंधकार नहीं हैं, वह रौशनी की कम मात्रा हैं,  हम सब जानते हैं की प्रकाश के अन्दर उर्जा होती हैं. जब प्रकाश किसी चीज़ से टकराता हैं तब वह चीज़ को हल्का सा धक्का भी देता हैं. पृथ्वी की सतह पर जब सूरज की रौशनी टकराती हैं तब हर वर्ग इंच पर एक पाउंड  के एक अरब वे हिस्से जितने बल से धक्का लगता हैं, जो सामान्य रूप से कुछ भी नहीं हैं.

परछाई,छाया का भी वजन होता है-Reflection, shadow-the weight of

शिकागो शहर में जिस दिन धुप निकली हो उस दिन उसका वजन 300 पाउंड ज्यादा होता हैं. इसलिए क्योंकी सूरज की रौशनी उस पर गिर रही हैं, उसे धकेल रही हैं. बाहरी अंतरिक्ष में जहाँ पर सौर हवाएं पृथ्वी के वायुमंडल या चुंबकीय क्षेत्र से फ़िल्टर नहीं होती, वहाँ इसकी मात्रा में बढौतरी मिल सकती हैं. एक अंतरिक्षयान जो पृथ्वी से मंगल की यात्रा कर रहा हैं, उसे वहाँ जाते हुए 1000 किमी तक के रस्ते पर प्रकाश का धक्का लगेगा. इसलिए इन चीजों का मंगल ग्रह की यात्रा करने में सकारात्मक असर होता है.

इसे मापना तो बहुत मुश्किल हैं पर हम कह सकते हैं की जिन क्षेत्रों पर परछाई होती हैं उन क्षेत्रो पर बिना परछाई वाले क्षेत्रों के मुकाबले प्रकाश द्वारा दिया गया धक्का कम होता हैं. इसलिए बिना परछाई वाले क्षेत्रों की तुलना में परछाई वाले क्षेत्रों का वजन कम होता हैं. 3 खगोलीय पिंड जो पृथ्वी की सतह पर छाया डाल सकते हैं जो मनुष्य के देखने के लिए पर्याप्त प्रकाशित होते हैं. एक स्पष्ट रूप से सूर्य है, और दूसरा चन्द्र हैं. लेकिन तीसरे क्या है? तीसरा हैं शुक्र. Pete Lawrence ने रात्रि के आकाश की जांच की और पता लगाया की रात के दौरान परछाईओं के लिए कुछ हिस्सा शुक्र का भी जिम्मेदार होता हैं.

किसी भी चीज़ को प्रकाश का धक्का लगने की गति तत्काल नहीं हैं और निश्चित रूप से वह प्रकाश की गति भी नहीं हैं. लेकिन प्रकाश आप को धक्का दे सकता हैं. यानी उसके पास किसी तरह का बल या वजन हैं. मतलब जब आप पर किसी भी चीज़ की रौशनी गिर रही हैं तो आपका वजन ज्यादा होगा और रौशनी नहीं गिर रही या आप अंधेरे में हैं तो आप का वजन कम हो जाएगा. लेकिन आप उसे मापने के लिए मत बैठ जाना.

Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

सपनो की विडियो बना सकता है ये अविष्कार -The video could make dreams These inventions -

 Irfan point     अविष्कार, ये भी जाने, रोचक जानकारी, सामान्य विज्ञानं   

सपनें एक अद्भुत घटना है. आप अपने जीवन के 6 साल सपनें देखने में खर्च कर देते हैं. लेकिन ज्यादातर सपनों को हम बहुत ही जल्दी भूल जाते हैं. हर रात को जब हम सो जाते हैं तब हमारा दिमाग अपना काम करना शुरू करता हैं, और कुछ बहुत ही अविश्वसनीय, कुछ डरावनी और अक्सर कुछ Random कल्पनाए और कहानियाँ दिखाता हैं. कई विज्ञानकथाओं या फिल्मों की तरह, क्या हम इन्हें कभी भी रिकॉर्ड कर सकते हैं? क्या हम कभी यह देख सकते हैं की हम सपने में क्या देख रहे थे? हमने पहले भी मेरी आगे की पोस्ट में ब्रेनवेव्स के बारे में पढ़ा था. लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा हैं की क्या यह वास्तव में वेव्स हैं? और क्या यह अपने साथ किसी तरह की जानकारी रखती हैं? क्या ब्रेनवेव्स रेडियोवेव्स की तरह होती हैं?क्या हम अपने सपनों को रिकॉर्ड कर सकते हैं? Can We Record Our Dreams

सपनो की विडियो बना सकता है ये अविष्कार -The video could make dreams These inventions -

इसका जवाब है……हाँ. ब्रेनवेव्स और रेडियोवेव्स दोनों ही इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन से बनी होती हैं. यह वेव्स प्रकाश की गति से सफ़र करती हैं. जब कभी भी आप कुछ सोचते हैं तब हजारों की संख्या में न्युरोंस एक ही फ्रीक्वेंसी पर फायर होते और वेव्स बनाते हैं. यह वेव्स लगभग 10-100 साइकल्स प्रति सेकंड जितनी गति से थरथराती हैं. जब की रेडियोवेव्स लगभग 50,000,000-1,00,00,00,000 साइकल्स प्रति सेकंड जितनी गति से थरथराती हैं. वैज्ञानिकों ने लंबे समय तक मस्तिष्क की गतिविधियों को मापने के लिए और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मस्तिष्क इंटरफेस करने के लिए इस घटना का इस्तेमाल किया है. यह हमें ये देखने की अनुमति देता है की मस्तिष्क के कौन से हिस्से विभिन्न गतिविधियों के लिए सक्रिय हैं, और मस्तिष्क का कौन सा हिस्सा सपने के दौरान सक्रीय रहता हैं. यह बड़ी अजीब बात हैं की हमे नींद क्यों आती हैं और उसके दौरान सपनें क्यों आते हैं, इसका जवाब आज भी राज़ बना हुआ हैं.इसके लिए बहुत सारे सिद्धांत मौजूद हैं, वास्तव में हम कभी यह माप या जान नहीं सकते हैं की कोई भी इन्सान किस चीज़ के बारे में सपना देख रहा हैं? जब तक की हम उनको जगाकर पूछ न ले. दुर्भाग्य से अबतक ऐसी कोई भी मशीन मौजूद नहीं हैं जो सपना देखनेवाले के दिमाग के अन्दर देख सके. या फिर मौजूद हैं?

आपको यह जानकार शायद विश्वास नहीं होंगा लेकिन वैज्ञानिकों ने ऐसा करने के लिए एक तकनीक बनाई है. दिमाग को पढने के लिए बनाई गई यह टेक्नोलॉजी फंक्शनल MRI स्कैनर से शुरू होती हैं. इसके अन्दर किसी भी चीज़ की ब्लैक और वाइट रंग के पिक्सेल्स की सामान्य तस्वीर दिखती हैं. इस सोफ्टवेर की मदद से दिमाग के अंदर होनेवाली गतिविधियों की पैटर्न्स तस्वीर के रूप में दिखती हैं.

उदाहरण के लिए, जब किसी व्यक्ति को “T” अक्षर दिखाया जाता हैं तब यह सॉफ्टवेर वोही रिकॉर्ड करेगा जैसा दिमाग उस वक़्त प्रतिक्रिया करेंगा. जब एक इन्सान को ‘neuron’ शब्द दिखाया गया तब सॉफ्टवेर ने दिमाग पढ़कर सामने की तरफ की तस्वीर को प्रोसेस किया. लेकिन इतना काफी नहीं हैं, आगे की खोज के लिए वैज्ञानिकोने अधिक जटिल दृश्यों का इस्तेमाल शुरू किया हैं और इन्सान की नींद में ही सपनों के विषय की निगरानी शुरू कर दी हैं. इस मामले में, जब कोई सोता हुआ इन्सान फंक्शनल MRI से कनेक्टेड होता हैं तब उनको सपनें के बिच में जगा सकते हैं और जल्दी से उनको पूछ सकते हैं की वे किस विषय में सपना देख रहे थे. इन्टरनेट पर ऐसी कई तस्वीरे मौजूद हैं जो ऐसे दिमाग द्वारा मशीन से प्रोसेस की गयी हैं. इससे भी ज्यादा चौका देनेवाली बात तो यह हैं वैज्ञानिक अब इस तरह की दिमाग में चलनेवाली प्रतिक्रियाओं की विडियो फुटेज भी बना रहे हैं
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

अगर सूरज की रोशनी खत्म हो जाये तो क्या होगा -If the sun is over what will happen -

 Irfan point     ये भी जाने, रोचक जानकारी, सामान्य विज्ञानं   

अगर सूरज न होता तो क्या होता-
सूर्य पिछले 4.5 अरब वर्षो से हमारे ग्रह पृथ्वी (Earth)को प्रकाश (Light) और उर्जा दे रहा हैं। सूर्य की उर्जा और प्रकाश के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव ही नहीं हैं यह हम सब जानते हैं। लेकिन हम सूर्य पर कितना निर्भर करते हैं? क्या होगा अगर सूर्य अपनी जगह से अचानक ही गायब हो जाए ? What Would Happen If Sun Disappeared? पृथ्वी और हमारे सूर्यमंडल पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा,आइये देखते हैं.

अगर सूरज की रोशनी खत्म हो जाये तो क्या होगा -If the sun is over what will happen -

अगर सूर्य अचानक गायब हो गया तो पृथ्वी पर उस वक्त किसी को पता नहीं चलेगा। सूर्य के गायब हो जाने के बाद 8 मिनिट और 19 सेकंड उसकी रोशनी और उर्जा पृथ्वी पर आती ही रहेगी। क्योंकि हम जानते हैं सूर्य की रोशनी को पृथ्वी पर पहुंचते पहुंचते 8 मिनिट और 19 सेकंड जितना वक्त लगता हैं। उसके बाद पृथ्वी पर अनंत काल की रात्री की शुरुआत हो जाएगीं।
8 मिनिट और 19 सेकंड के बाद पृथ्वी ना केवल सूर्य के प्रकाश और उर्जा को खो देंगी बल्कि उसका गुरुत्वाकर्षण प्रभाव भी खो देंगी। वह सूर्य की कक्षा से बाहर निकल जायेगी। पृथ्वी प्रति सेकंड 18 मील की गति से किसी एक सीधी रेखा में अपना INTERSTELLAR प्रवास शुरू कर देंगी।
पृथ्वी पर अँधेरा होने के 30 मिनिट बाद गुरु (JUPITER) सूर्य का प्रकाश और गुरुत्वाकर्षण बल खो देंगा। सूर्य गायब हो जाने के बाद और एक घंटे तक गुरु ग्रह पर उसकी रोशनी आती रहेगी। उसके बाद वहाँ पर भी अनंतकाल की रात्री की शुरुआत हो जायेगी।
सूर्य के चले जाने के बाद चाँद भी उसकी रोशनी को रिफ्लेक्ट नहीं कर पायेगा। तब पृथ्वी केवल एक चीज़ से रोशनी प्राप्त कर पाएगी और वह हैं आसमान में चमकते हुए तारे। लेकिन प्राप्त होनेवाली यह रोशनी बेहद कम होगी। इकमो से मिलनेवाली विध्युत उर्जा थोड़े समय तक प्राप्त होती रहेगी और बड़े शहर एकदम से चमकने लगेंगे। थोड़े समय तक जीवन चलता रहेगा।
सूरज की रोशनी के बिना, प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की क्रिया बंद हो जायेगी। क्योंकि वनस्पतियाँ कार्बन डाइऑक्साइड और पानी से खाना बनाने के लिए सूर्य की रौशनी का उपयोग करती हैं। सूरज के बिना पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को inhale नहीं कर पाएंगें और प्राणवायु ऑक्सीजन को exhale नहीं कर पाएंगें। लेकिन पौधो के बिना भी पृथ्वी पर इतनी मात्रा में ऑक्सीजन वायु होगा की पृथ्वी के समग्र प्राणिजगत को हजारो सालों तक जिन्दा रख पाएगा।
बिना सूरज के हमारी पृथ्वी पर तापमान गिरने लगेगा और पूरा ग्रह जमने लगेगा। हमारे गृह को पूरी तरह से SOLID FREEZE होने में लाखो साल लगेगे,लेकिन पृथ्वी की उपरी पपड़ी का तापमान 1 हफ्ते के अन्दर अन्दर ही 0 डिग्री से नीचे चला जाएगा और 1 साल के भीतर -100 डिग्री तक पहुँच जाएगा। कुछ ही लाखों वर्षो में तापमान -240 डिग्री स्थिर पर होगा लेकिन पृथ्वी की भूतापीय ऊर्जा अभी भी काम कर रही होगी।
अत्यधिक तापमान, आतंक, और सभ्यता के पतन के बीच, मानव जनसंख्या के अधिकांश हिस्से का सफाया हो जाएगा। जीवित रहने के लिए उपयुक्त गर्मी हांसिल करने के लिए पृथ्वी की भूतापीय उर्जा का सहारा लेना पड़ेगा। इसके लिए पृथ्वी के केंद्र के करीब जाने की आवश्यकता पड़ेगी।
सूर्य के जाने के 1 से 3 सालों के बिच समन्दरो की सतह जम कर ठोंस हो जायेगी। तब बर्फ एक INSULATOR का काम करेगी,बर्फ की निचे की सतह का पानी लाखो सालों तक प्रवाही स्वरुप में रह पायेगी। सूर्य के जाने के 20-30 सालों में हमारा ग्रह इतना ठंडा हो गया होगा की तब हमारा वातावरण प्रवाही स्वरूप का होने लगेगा। हो सकता हैं की हवा के बादल बनने लगे और LIQUID AIR के स्वरुप में उसकी बारिश हो,जमी हुई हवा जैसा बर्फ।
पर्याप्त प्लानिंग के साथ यह मुमकिन हो सकता हैं की इस समय तक भी हम जिंदा बच सके। करोडो वर्षो के बाद,पृथ्वी आकाश गंगा में 1,00,000 प्रकाशवर्ष जितना अंतर काट लेंगी। हो सकता हैं की हमारी पृथ्वी इतने समय में किसी और तारे के नजदीक आ जाए और हमारे नए तारे के ORBIT में उसके आसपास चक्कर काटने लगे।
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

10 कारण हम इस धरती पर क्यों जीवित है -10 reasons why we live on this earth -

 Irfan point     ये भी जाने, रोचक जानकारी, सामान्य विज्ञानं   

10 कारण हम इस धरती पर क्यों जीवित है -10 reasons why we live on this earth -


सूर्य से एकदम सहीं अंतर

सौरमंडल में सिर्फ पृथ्वी पर ही हमे जीवन मिलता हैं दूसरी किसी भी जगह पर नहीं, इसका एक कारण हैं। हमारा गृह सूर्य के आसपास एकदम सही अंतर की दूरी से अपनी कक्षा में भ्रमण करता हैं। जहाँ पर बहुत ज्यादा ठण्ड भी नहीं होती और बहुत ज्यादा गर्मी भी नहीं होती। यह एक ऐसा आवासीय क्षेत्र हैं जहाँ पर पानी तरल स्वरुप में मौजूद रह सकता हैं जो जीवन के लिए एक बुनियादी आवश्यकता हैं। अगर हमारा ग्रह शुक्र के स्थान पर होता तो बहुत ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ता और मंगल के स्थान पर होता तो बहुत ज्यादा ठण्ड का।

हमारा चंद्रमा :

हमे हमारे बड़े और खूबसूरत चन्द्रमा के लिए आभारी होना चाहिए। चंद्रमा के बिना आप यहाँ पर नहीं होते। इसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति (सूरज की मदद से) समंदर में ज्वार पैदा करती हैं। एक सिध्धांत ऐसा कहता हैं की हमारे ग्रह पर जीवन की शुरूआत ज्वारीय क्षेत्रोँ में ही हुई थी।

स्थिर परिभ्रमण: 

पृथ्वी का परिभ्रमण सुबह सूरज को उगाता हैं और रात को उसे फिर से निचे भेज देता हैं। अगर हमारी पृथ्वी परिभ्रमण न करती तो,एक तरफ आग ही आग होती और दूसरी तरफ ठण्ड से जीवन ख़त्म हो जाता। लेकिन सही परिभ्रमण के कारण पृथ्वी पर एकदम सहीं तापमान के रात और दिन होते हैं। हमारा चंद्रमा पृथ्वी की परिभ्रमण करने की शक्ति को चुराता हैं जिस से हमारे ग्रह की गति कम होती हैं। 1.5 मिलीसेकंड हर सदी में।

लगातार गुरुत्वाकर्षण

आज तक वैज्ञानिक ठीक से नहीं जान पाए हैं की गुरुत्वाकर्षण बल वास्तव में काम कैसे करता हैं। लेकिन हमनें उसे स्वीकार लिया हैं। यह हमे वास्तव में हम जो हैं वैसा बनाने में मदद करता हैं। यह हमारी ताकत को परिभाषित करता हैं। हम पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के आदि हो गए हैं।

सुरक्षात्मक चुंबकीय क्षेत्र 

अगर हमारी पृथ्वी के पास एक मजबूत और अपेक्षाकृत चुंबकीय क्षेत्र न होता तो हम सभी अंतरिक्ष से आती COSMIC किरणों से और सौर तूफानों से जल कर राख हो जाते। यह चुंबकीय क्षेत्र स्थिर नहीं हैं। हमारी पृथ्वी के चुंबकीय ध्रुव समय समय पर बदलते रहते हैं। वैज्ञानिको का मानना हैं की हमारे नजदीकी भविष्य में ही ऐसी एक फ्लिप होने वाली हैं।

तापमान क्षेत्र

हमारे ग्रह पर अलग अलग क्षेत्रों में तापमान भी अलग अलग होता हैं। अलग अलग तापमान होने से जलवायु भी अलग अलग होती हैं। जिससे यहाँ पर जीवन में भी विविधता देखने को मिलती हैं। पृथ्वी पर सबसे कम से कम तापमान माइनस  89.2 डिग्री सेल्सियस और ज्यादा से ज्यादा तापमान  57.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया हैं।

गहरा नीला समुद्र

हमारी पृथ्वी का 70 प्रतिशत हिस्सा समुद्र से गिरा हुआ हैं। पृथ्वी के जीवन को टिकाए रखने के लिए समंदरों का होना बहुत जरूरी हैं क्योंकि का तरल पानी ही जीवन की सबसे बड़ी बुनियादी आवश्यकता हैं। समुद्र से ही जलवायु टिक सकती हैं।

समुद्र का स्तर

महासागर एक आशीर्वाद के साथ साथ एक अभिशाप भी हो सकता हैं। अभी के दशकों में समुद्र का स्तर स्थिर हैं ऐसी अवधारणा थी। लेकिन हाल ही के वक्त में स्थितियां बदल रहीं हैं। समुद्र के गर्म होने के कारण बर्फ और ग्लेशियर्स पिगल रहे हैं जिसकी वजह से समुद्र के स्तर में वृद्धि हो रहीं हैं। दुनिया के कुछ द्वीप समुद्र के अन्दर डूब जाने की तैयारी में हैं। समुद्र का स्तर 1950-2009 में प्रति वर्ष 0.08 इंच की तेजी से बढ़ा हैं।

हरियाली

हरा एक बहुत ही महत्वपूर्ण रंग हैं। यह एक कुदरत का करिश्मा ही हैं की सूर्य के प्रकाश, कार्बन डाइऑक्साइड और पानी का photosynthesis की प्रक्रिया से वानस्पतिक भोजन में रूपांतरण होता हैं। photosynthesis प्रक्रिया पशु जीवन के लिए आधार प्रदान करती हैं।

इलेक्ट्रिक पृथ्वी

अमेरिका के दर्जनों निवासी हर साल बिजली गिरने से मारे जाते हैं। लेकिन बिजली जीवन की उत्पत्ति के लिए  महत्वपूर्ण हो सकती है। वातावरण में पानी, मीथेन और अन्य रसायनों के साथ बिजली अमीनो एसिड और शक्कर का निर्माण करती हैं जी जीवन के जरूरी अंग हैं।

अंतरिक्ष

हमारी पृथ्वी एक वैक्यूम में मौजूद नहीं है। हमारे सौर मंडल में अंतरिक्ष क्षुद्रग्रहों और धूमकेतुओं,धूल और गैस के निशानों से भरा हुआ है। अभी भी छोटी अंतरिक्ष चट्टानों की पृथ्वी पर हररोज बारिश होती हैं। लेकिन ऐसी बड़ी चट्टानों पर NASA हमेशां नजर रखता हैं। हमारे ग्रह के गठन के प्रारंभिक वर्षों में कोई ऐसा ही बड़ा धूमकेतु या
क्षुद्रग्रह टकराया था जो अपने साथ पृथ्वी के लिए पानी और अन्य महत्वपूर्ण रसायन लाया था।

हमारी पृथ्वी के पास इन सारी चीजों का होना एक संयोग तो नहीं हो सकता। कम से कम मैं तो ऐसा नहीं मानता। चन्द्रमा और सूरज हमारी पृथ्वी से अलग अलग स्थान की दूरी पर हैं। सूरज 15 करोड़ किलोमीटर दूर हैं जब की चंद्रमाँ 3,84,400 किलोमीटर दूर हैं। तो क्या यह एक संयोग हैं की पृथ्वी से वह दोनों एक ही आकार के दीखते हैं? फैसला आपका हैं। सोचिये। 
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

कोई फ़ाइल् मिटने के बाद कहा चली जाती है -After dissolving leaves a file called

 Irfan point     कम्प्यूटर विज्ञान, ये भी जाने, रोचक जानकारी, विचित्र दुनिया   

सोचिये, आपके कंप्यूटर में रहे विडियो, तस्वीरे, सॉफ्टवेर, गेम्स को अचानक ही आप Delete कर देते हैं. तो यह सब स्टफ डिलीट करने के बाद कहाँ जाता होंगा? Where Do Deleted Files Go? डिलीट हो जाने के बाद क्या वह कंप्यूटर या मोबाइल में ही रहता हैं? वह सारी इनफार्मेशन अचानक से गायब तो नहीं सकती. में कई सालों तक इसके बारे में सोचता रहा. लेकिन सबसे पहले इस शब्द के बारे में जानते हैं : Delete. सन 1979 एक महत्वपूर्ण वर्ष था. Ngram दर्शक के अनुसार, यह पहला साल था जब हम Delete शब्द का इस्तेमाल करने लगे, Erase शब्द के बदले में. वैसे हमारे संचार में Forget (भूल जाना) शब्द का उपयोग भी ज्यादा होता हैं. लेकिन कोई कंप्यूटर भूल कैसे सकता हैं? किसी फाइल को कंप्यूटर के Recycle Bin में डालना तो सिर्फ शुरुआत भर होती हैं.डिलीट करने के बाद फाइलें कहाँ जाती हैं? Where Do Deleted Files Go
कोई फ़ाइल् मिटने के बाद कहा चली जाती है -After dissolving leaves a file called


कोई भी फाइल आकस्मिक रूप से डिलीट हो जाए इसके लिए वह पहले कंप्यूटर के Recycle Bin में जाती हैं. वहाँ वह फाइल पूरी तरह से delete नहीं होती बल्कि, Recycle Bin में पड़ी रहती हैं. आप चाहे तो उसको वहाँ से वापस ला सकते हैं. लेकिन जब आप Recycle Bin को खाली करते हैं तो आप को एक बार चेतावनी दी जाती हैं. उसके बाद आपकी फाइल पूरी तरह से डिलीट हो जाती हैं. लेकिन जब आप Recycle Bin को खाली करते हैं तब वह खाली space वास्तव में वह खाली नहीं होता हैं. वह सिर्फ खाली स्वरुप में मार्क किया गया होता हैं. कहीं पर नया डेटा स्टोर करने के लिए यह space उपलब्ध होता हैं. डिलीट की हुई फाइल जिस जगह पर थी उतनी जगह उपलब्ध हो जाती हैं लेकिन डिलीट कर दी हुई फाइल को बाहर नहीं कर दिया होता हैं. केवल उसके पॉइंटर्स दूर चले जाते हैं. पॉइंटर आपकी ड्राइव में एक अलग तरह का डाटा होता हैं जो की किसी कंटेंट के टेबल की तरह होते हैं.

किसी कंप्यूटर का डेटा Recycle Bin में डालकर उसमे से भी डिलीट करने की प्रक्रिया को कुछ इस तरह सोचिए. किसी पुस्तक में से एक चैप्टर को डिलीट करने के लिए उसके किसी पेज की कंटेंट को मोडकर उसको खाली स्वरुप में मार्क करना. इसका मतलब आप जिस सामग्री को ढूंढ रहे हैं वह यहाँ मौजूद नहीं हैं. कंप्यूटर के लिए किसी टेबल को पढ़ते वक्त उसके लिए वह] जगह खाली हैं, लेकिन वास्तव में वह सब कंटेंट वही पर मौजूद हैं. कई तरह के Special data recovery tools मेमोरी के अन्दर देखते हैं और मार्क की हुई जगह को स्कैन कर के यह देखते हैं की वहाँ पर वास्तव में क्या हैं. अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो ऐसे टूल्स आपकी फाइल को ढूंढकर सेव भी कर लेते हैं. लेकिन जिन फाइल्स को पहले से ही ओवरराईट कर दिया गया हो ऐसी फाइल्स currept हो सकती हैं और वहाँ पर प्रॉब्लम हो सकती हैं.

तो आज मेरा यह शक भी दूर हो गया की डिलीट करने के बाद फाइल्स कहाँ जाती हैं. वे कही नहीं जाती बल्कि वही पर होती हैं. केवल उनकी जगह को empty (खाली) मार्क कर दिया जाता हैं और उस जगह पर आप दूसरी फाइल स्टोर कर सकते हैं. लेकिन इससे एक नया सवाल पैदा हो गया. तो यह हार्ड डिस्क कितने GB की हैं? डेटा अगर डिलीट नहीं होता तो हार्ड डिस्क फुल नहीं हो जाएगी? बदकिस्मती से इसका जवाब मेरे पास नहीं हैं. लेकिन जरूर ढूंढ लूँगा. वैसे यह पोस्ट हमारे ब्लॉग के संबंधित तो नहीं था लेकिन सोचने लायक अवश्य था.
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

डार्क मैटर,डार्क एनर्जी को समझें आसानी से -Dark Matter, Dark Energy, understand easily -

 Irfan point     अन्तरिक्ष विज्ञानं, भौतिक विज्ञान, यूनिवर्स रहस्य   

पदार्थ…हम पदार्थ को परमाणु, सितारे, आकाशगंगाए, ग्रह, पेड़, चट्टाने और खुद हमारे शरीर के रूप में जानते हैं. समग्र ब्रह्माण्ड में केवल 5% जितना ही पदार्थ मौजूद हैं. बाकि 25% काला पदार्थ (Dark Matter) और 70% काली ऊर्जा (Dark Energy) है. यह दोनों ही अद्रश्य हैं. यह अजीब बात हैं क्योंकि जो ब्रह्माण्ड हम देखते और महसूस करते हैं वह वास्तव में वास्तविकता का केवल छोटा सा अंश भर हैं. तो चलिए आज की इस पोस्ट में जानते हैं डार्क मेटर और डार्क एनर्जी के बारे में.
डार्क मैटर,डार्क एनर्जी को समझें आसानी से -Dark Matter, Dark Energy, understand easily -

Dark Matter and Dark Energy डार्क मेटर - श्याम पदार्थ

वास्तव में हमारे पास ऐसा कोई भी सुराग नहीं हैं की जिससे हम जान सके की डार्क मेटर और डार्क एनर्जी आखिर हैं क्या? और वह काम कैसे करते हैं? श्याम पदार्थ एक ऐसी सामग्री हैं जो ब्रह्माण्ड में आकाशगंगाओं का अस्तित्व बनाए रखता हैं. जब हम इस बात की गणना करते हैं की ब्रह्माण्ड आखिर ऐसा क्यों हैं जैसा वह वास्तव में हैं, तब यह जल्दी से स्पष्ट हो जाता हैं की ब्रह्माण्ड में पर्याप्त मात्रा में पदार्थ नहीं हैं. यहाँ पर प्रत्यक्ष पदार्थ का गुरुत्वाकर्षण आकाशगंगाए और अन्य जटिल संरचनाए बनाने के लिए पर्याप्त मजबूत नहीं है. अगर वह मजबूत होता आकाशगंगाओं की जगह सारे ब्रह्माण्ड में सभी जगह पर तारे बिखरे होते, उनके जुंड नहीं. ब्रह्माण्ड में कुछ ऐसा हैं जो प्रकाश को उत्सर्जित या प्रतिबिंबित नहीं करता हैं. कुछ अंधकार मय. लेकिन श्याम पदार्थ के अस्तित्व की गणना करने में सक्षम होने के अलावा हम उसे एक प्रकार से देख सकते हैं. उच्च सकेन्द्रण वाले स्थानों पर श्याम पदार्थ उसके पास से गुजर रहे प्रकाश को मोड़ देता हैं. इसका मतलब वहां पर कुछ मौजूद हैं जो गुरुत्वाकर्षण के साथ क्रिया-प्रतिक्रिया करता हैं.

हम जानते हैं की श्याम पदार्थ केवल बिना सितारों वाला एक बादल नहीं हैं, क्योंकि वह किसी प्रकार के कणों का उत्सर्जन करता हैं जिनके बारे में हम पता लगा सकते हैं. श्याम पदार्थ एंटीमेटर भी नहीं हैं, क्योंकि एंटीमेटर सामान्य पदार्थ के साथ प्रतिक्रिया कर के अनूठे प्रकार के गामा किरणों का उत्पादन करता हैं. डार्क मेटर ब्लैक होल से भी नहीं बना हैं, क्योंकि यह श्याम पदार्थ हर जगह पर बिखरा हुआ होता हैं.

अधिकांश, हम तिन बातें निश्चित तौर पर जानते हैं,

1). वहां पर कुछ तो हैं.
2). वह गुरुत्वाकर्षण के साथ क्रिया-प्रतिक्रिया करता हैं.
3). वह बहुत सारा हैं.

डार्क मेटर शायद एक जटिल और अनोखे कण से बना है, जो किसी भी तरह के पदार्थ और प्रकाश के साथ प्रतिक्रिया नहीं करता हैं. लेकिन इसके बारे में हम अभी पक्के तौर पर नहीं जानते हैं.

डार्क एनर्जी (श्याम ऊर्जा) और भी अजीब और रहस्यमयी है. हम ना ही इसका पता लगा सकते हैं, ना ही इसको माप सकते हैं और ना ही इसको टेस्ट कर सकते हैं. लेकिन हम बहुत ही स्पष्ट रूप से इसके प्रभाव देख सकते हैं. 1929 में, एडवर्ड हबल ने जांच की कि कैसे दूर की आकाशगंगाओं के द्वारा उत्सर्जित किए गए प्रकाश की तरंग दैर्ध्य (वेवलेंथ) अंतरिक्ष में यात्रा करते समय विद्युत-चुम्बकीय वर्णक्रम (electromagnetic spectrum) के लाल रंग के अंत की दिशा की तरफ शिफ्ट हो जाती है. हबल ने यह निर्धारित किया की ऐसा इस वजह से होता हैं क्योंकि ब्रह्माण्ड का विस्तार हो रहा हैं. अभी हाल की खोजो से यह पता लगा हैं की ब्रह्माण्ड के फैलने की गति accelerate हो रही हैं.

डार्क एनर्जी – श्याम उर्जा

इसके पहले ऐसा सोचा गया था की गुरुत्वाकर्षण का खिंचाव या तो ब्रह्माण्ड के विस्तार को धीमा कर देंगा या फिर पूरा ब्रह्माण्ड वापस खुद के ही अन्दर किसी एक बिन्दु में ढह जाएंगा. अंतरिक्ष फैलने के साथ कभी अपने गुण नहीं बदलता हैं. नयी space लगातार बनती जा रही हैं. आकाशगंगाए गुरुत्वाकर्षण के द्वारा समूहों में कस ली गई हैं, इसलिए हम हमारे दैनिक जीवन में इस होनेवाले विस्तार का अनुभव नहीं कर पाते. लेकिन हम हमारे आसपास हर जगह इसे देखते हैं. ब्रह्माण्ड में जहाँ जहाँ खाली जगह हैं, वहां हर सेकंड अन्य रचनाए हो रही हैं. ऐसा प्रतीत हो रहा है की श्याम उर्जा कुछ इस तरह की उर्जा हैं जो खाली जगह के अंतर्भूत हो सकती हैं.

खाली जगह के पास संयुक्त ब्रह्माण्ड में मौजूद सभी चीज़ों की तुलना में ज्यादा अधिक ऊर्जा है. हमारे पास श्याम ऊर्जा क्या हो सकती है इसके बारे में कई विचार हैं. एक विचार ऐसा हैं की श्याम उर्जा कोई वस्तु नहीं हैं बल्कि वह अंतरिक्ष की एक संपत्ति हैं. खाली जगह nothing (कुछ नहीं) नहीं हैं, उसके पास अपनी खुद की उर्जा हैं. यह अधिक space उत्पन्न करती हैं और काफी सक्रिय है. तो जैसे जैसे ब्रह्माण्ड का विस्तार होता हैं तब दो आकाशगंगाओं के बिच अधिक और अधिक खाली जगह उत्पन्न होती रहती हैं. उनके बिच का अंतर बढ़ता ही जाता हैं और जो ब्रह्माण्ड के विस्तार को तेजी की तरफ ले जाता हैं. यह विचार, आइंस्टीन के द्वारा 1917 में दीये गए सिद्धांत “ब्रह्माण्ड विज्ञान के स्थिरांक की अवधारणा (concept of a cosmologyical constant)” से काफी मेल खाता हैं. एक बल जो गुरुत्वाकर्षण बल के साथ प्रतिक्रिया करता हैं या उसे थाम लेता हैं.
समस्या केवल यह है की, जब हमने इस ऊर्जा की राशि की गणना करने की कोशिश की तब इसका परिणाम एकदम गलत और अजीब था. इसलिए इस विचार से केवल कंफ्यूजन ही पैदा होता हैं.

एक विचार यह हैं की, यह खाली जगह वास्तव में अस्थायी और आभासी कणों से भरी हुई हैं. यह कण स्वतः और लगातार nothing (कुछ नहीं) से उत्पन्न होते हैं और वापस nothing में गायब हो जाते हैं. इन कणों में स्थित उर्जा श्याम उर्जा या डार्क एनर्जी हो सकती हैं. या फिर हो सकता हैं, यह श्याम उर्जा एक अज्ञात प्रकार का गतिशील ऊर्जा तरल हो या फिर एक ऐसा क्षेत्र जो पुरे ब्रह्माण्ड में व्याप्त हैं.

लेकिन अगर यह ब्रह्माण्ड में मौजूद हैं तो हम नहीं जानते की इसका पता कैसे और कहा लगाया जाए. मतलब की हमारे पास अभी बहुत सारे ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब मिलना अभी बाकी हैं. डार्क मेटर और डार्क एनर्जी के बारे में हमारे पास जितने भी सिद्धांत हैं वे सभी अभी तक सिद्धांत ही हैं.

Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

परीक्षा में सफतला पाने का कारगर तरीका -Efficient way of finding success in the exam -

 Irfan point     रोचक जानकारी, सफलता के सूत्र   

परीक्षा में सफतला पाने के लिए आप कई तरीके अपनाते हैं. लेकिन ज्यादातर तरीके अपना कर आप नाकामयाब ही होते हैं. इसीलिए आज हम देखते हैं पढाई और पढाई करने के तरीकों में विज्ञान की क्या राय हैं? How to Study?  Scientifically. क्योंकि ज्यादातर हम से कई पढाई लंबे नहीं लेकिन स्मार्ट तरीके से करना चाहते हैं. तो आइये इस बार जानते हैं 9 Scientific Study Tips in Hindi – पढाई करने के 9 वैज्ञानिक तरीके. एक बार इन तरीको को भी आजमा लीजिए. शायद इस बार आपका काम बन जाए.-Study Tips In Hindi पढाई करने के तरीके


  1. सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात यह हैं की काफी लंबे समय तक पढाई करने की बजाय आप थोड़े वक़्त तक ही पढ़े. क्योंकि कई अध्ययनों में थोड़े वक़्त की या टुकडो में की गई पढाई ज्यादा फायदेकारक साबित हुई हैं. आप अपनी पढाई करने के समय को छोटे छोटे हिस्सों में बाट दे. कभी भी बहुत ही लंबे समय तक ज्यादा पढाई मत करे. मतलब की आपके किसी विषय या यूनिट के लिए 10 घंटे रट्टा मारने से तो अच्छा हैं की आप कुछ हफ्तों तक उसे 1 घंटा ही पढ़े. ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा दिमाग छोटे छोटे हिस्सों में की गई पढाई को एक बड़े हिस्से में की गई पढाई की तुलना में ज्यादा जल्दी याद रख पाता हैं. 
  2. पूरी रात पढ़ना बहुत जरुरी हैं यह बात एक पद्धति हैं जिससे आपका पढाई का लेवल निचा आ सकता हैं. केवल पढाई ही नहीं बल्कि आप स्विमिंग, टेनिस और सिंगिंग में भी इस तरीके को अपना कर उनमें जल्दी महारत हांसिल कर सकते हें.
  3. ज्यादातर लोग अपने कई घंटे एक ही विषय को बार बार पढने में और अपने पाठ्यपुस्तक को हाईलाइट करने में खर्च कर देते हैं. एक अध्ययन से यह पता चला हैं की यह चीज़े पढाई के लिए एकदम बेअसर हैं. इससे टॉपिक को समजने में किसी भी तरह का इम्प्रूवमेंट नहीं होता हैं. यह तरीका आपका ध्यान कम इम्पोर्टेन्ट टॉपिक की ओर ज्यादा ले जाता हैं.
  4. बिना किसी उद्देश्य के अध्ययन करने की बजाय किसी एक टॉपिक को चुनिए.
  5. आइनस्टीन ने कहा था If you can’t explain it simply, then you don’t understand it well enough. मतलब की अगर आप किसी चीज को आसानी से समजा नहीं सकते हैं तो आप उसे अभी अच्छी तरह से समजे नहीं हैं.
  6. एक अध्ययन के दौरान विद्यार्थीयों के दो ग्रुप किए गए. दोनों ग्रुप को एक ही टॉपिक दिया गया. लेकिन एक ग्रुप के विद्यार्थियों को कहा गया की आपको इस विषय का टेस्ट देना हैं, और दूसरे ग्रुप के विद्यार्थियों को बताया गया की आपको इस विषय को दूसरे स्टूडेंट्स को समजाना हैं. दोनों में से जिस ग्रुप के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए बोला गया था उनकी उस विषय में तैयारी और अंडरस्टैंडिंग काफी अच्छी थी. क्योंकि जब आप किसी विषय को पढ़ाने की उम्मीद रख के तयारी कर रहे हैं तब आपका दिमाग जानकारी का आयोजन एक अधिक तार्किक और सुसंगत संरचना में करता हैं.
  7. लेकिन सबसे जरुरी हैं प्रैक्टिस…प्रैक्टिस…और…प्रैक्टिस. लेकिन कई बार पढाई में गलती करना भी फायदेकारक हें. लेकिन वह तब आप उसे सुधारे तो. मतलब की गलतीयां हमे ज्यादा याद रहती हैं. इसके आलावा किसी भी विषय के 100 या 50 गुणों के टेस्ट लिखना भी ज्यादा फायदेमंद हैं.
  8. तो आप पढाई कहाँ पर करे? वहां, जहाँ पर आप अच्छा महसूस करते हो. कोई एसी जगह जहाँ पर आपको पढाई के लिए जरुरी सभी चीज़े आसानी मिल जाए और जो अच्छी तरह से सुसज्जित हो. आपको अपनी जगह से फिर से उठाना न पड़े.
  9. कुछ अध्ययनों से पता चला है कि शास्त्रीय संगीत के कुछ प्रकार पढाई की एकाग्रता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं. एक अध्ययन के मुताबिक ऐसा भी पता चला हैं की लयबद्ध पृष्ठभूमि शोर (rhythmic background noise) ध्यान केंद्रित करने के लिए हानिकारक हो सकता है. लेकिन मेरी सलाह हैं की आप म्यूजिक ही ना सुने.
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

ये 5 वैज्ञानिक जानकारी जानकर आप हैरान हो जाओगे -The 5 scientific information will be surprised to know -

 Irfan point     ये भी जाने, रोचक जानकारी, सामान्य विज्ञानं   


Amazing Science Facts In Hindi 

    ये 5 वैज्ञानिक जानकारी जानकर आप हैरान हो जाओगे -The 5 scientific information will be surprised to know -
  1. हम सब Stardust (तारों की धुल) से बने हैं.

हम सभी जानते हैं की ब्रह्माण्ड में और पूरी दुनिया में मिलनेवाले सारे तत्व सितारों की गर्मी से बने हैं. यह विशाल सितारे अपने अंत के नजदीक होते हैं तब उनमें सुपरनोवा के रूप में विस्फोट होता हैं. विस्फोट के साथ वे उर्जा के स्वरुप में जीवन के लिए जरुरी सामग्री ब्रह्माण्ड में फैलाते हैं. ब्रह्माण्ड में फैले हुए इसके उर्जा और तत्व गुरुत्वाकर्षण से एकरूप होकर आकाशगंगाए, तारे , ग्रह और मनुष्य को बनाने के लिए जिम्मेदार हैं. आपके शरीर का हर एक परमाणु ब्रह्माण्ड का हिस्सा हैं. तो जब आप अगली बार आसमान में सितारों की और देखे तो इस तथ्य को एक बार फिर से याद का लीजिएगा. आप और यह सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड एक ही चीज़ हैं.

2.आप का शरीर 99% खाली जगह हैं.

हम आज तक जिन तत्वों को जानते हैं वे सब परमाणुओं से बने हैं और यह सब परमाणु हमारे शरीर को बनाते हैं. हर परमाणु का एक प्रतिशत हिस्सा प्रोटोन, न्युट्रोन और इलेक्ट्रान से बना हैं. एनी 99% जगह खाली हैं. पृथ्वी पर जितने भी मनुष्य हैं उनके शरीर के तमाम परमाणुओं के बिच की खाली जगह निकल दे तो उनकी साइज़ एक चीनी के दाने जितनी हो जायेगी. इसका मतलब तो यह हुआ की सबकुछ भ्रम हैं. हमारा शरीर जो हम महसूस करते हैं वह भी भ्रम हैं.

3.आपका दिमाग एक ब्रह्माण्ड हैं.

समग्र ब्रह्माण्ड में 100 अरब आकाशगंगाए हैं और प्रत्येक आकाशगंगा में 100 अरब तारे हैं. आप एक बार इस विशाल संख्या के बारे में सोचकर देखिए. इसी तरह कुदरत ने इन्सान को एक बहुत ही सक्षम मस्तिष्क के साथ बनाया हैं. इंसानी मष्तिष्क में भी 100 अरब न्युरोंस होते हैं. जिस तरह एक आकाशगंगा में 100 अरब तारे होते हैं उसी तरह एक इंसानी मस्तिष्क में 100 अरब न्युरोंस होते हैं. यहाँ पर कोई भी एक न्युरोंन दूसरे हजारो न्युरोंस के साथ कनेक्शन बना देता हैं और electrical impulse की मदद से सन्देश को भेजते और ग्रहण करते हैं. संचार के दौरान इसकी हर कोशिका चमक उठती हैं जैसे रात में आसमान चमक उठता हैं. हो सकता हैं हमारा ब्रह्माण्ड भी किसी अति विशाल जीव का एक मष्तिष्क भर हो.

4.पृथ्वी पर अब तक रह चुकी सारी प्रजातिओं में से 99% विलुप्त हो चुकी हैं.

यह अविश्वसनीय तथ्य भौतिक अस्तित्व की क्षणभंगुर प्रकृति को दर्शाता हैं. हम इंसानों से पहले कई तरह की प्रजातियाँ यहाँ पर रह चुकी हैं. हम इन्सान तो कुछ हजारो सालों से ही पृथ्वी पर रह रहे हैं जो की बहुत छोटी अवधि हैं. वास्तव में हमारे पहले की प्रजातियाँ अगर विलुप्त न हुई होती तो आज हम इंसानों का वजूद भी न होता. पृथ्वी पर यह प्रक्रिया तो पहले से चलती आई हैं और चलती रहेगी. हम इंसानों की प्रजाति भी भविष्य में एक दिन विलुप्त हो जाएँगी.

5.कोई भी निरीक्षक (देखनेवाला) वास्तविकता को बदल सकता हैं (An observer can alter reality)

क्वांटम मैकेनिक्स ने विज्ञान की दुनिया में क्रांति ला दी हैं और हमारे सामान्य ज्ञान की धारणाओं को चुनौती दी हैं. प्रसिध्ध double-slit प्रयोग की मदद से पता चला की छोटे कणों के बुनियादी गुण बदल जाते हैं जब किसी इंसानी दिमाग या अन्य माध्यम से उनका निरिक्षण हो रहा हो. जब दो स्लिट्स वाली स्क्रीन पर इलेक्ट्रॉन्स को फायर किया गया तब वैज्ञानिकों को (विवर्तन पैटर्न) diffraction pattern मिला, यह सिर्फ तब मुमकिन हो सकता हैं जब इलेक्ट्रान दोनों ही स्लिट्स से एक साथ गुजर रहे हो. इस व्यव्हार से पता चला की इलेक्ट्रॉन्स ठोंस तत्व के बदले तरंगो या लहरों के स्वरूप में बर्ताव कर रहे थे. इससे साबित होता हैं की छोटे से छोटा कण भी अपनी स्थिति बदल सकता हैं अगर उसे देखा जा रहा हो या उसका किसी भी तरह से निरिक्षण किया जा रहा हो.

“जब में रात के आसमान को देखता हूँ तब मुझे महसूस होता हैं की हम सब इस ब्रह्माण्ड के अंग हैं, हम सब इस ब्रह्माण्ड में हैं. पर इन दोनों तथ्यों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण हैं की ब्रह्माण्ड हमारे अन्दर हैं. कई लोग खुद को बहुत छोटा समजते हैं, क्योंकि वे छोटे हैं और ब्रह्माण्ड बड़ा हैं, लेकिन में खुद को बड़ा महसूस करता हूँ क्योंकि में उन दूर के तारों में से आया हूँ.”
– Neil deGrasse Tyson
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg

कुछ जबरदस्त सामान्य जानकारी -Some tremendous, General knowledge information

 Irfan point     ये भी जाने, रोचक जानकारी, सामान्य विज्ञानं   

Amazing Facts in Hindi – कुछ आश्चर्यजनक तथ्य
कुछ जबरदस्त सामान्य जानकारी -Some tremendous, General knowledge information


  1. आपको यह जानकार बड़ी हैरानी होगी लेकिन पेड़ वास्तव में हवा में विकसित होते हैं, जमीन पर नहीं. यद्यपि वे जमीन में से कुछ खनिज प्राप्त करते हैं और हवा से कार्बन डाइऑक्साइड और सूरज की मदद से ऑक्सीजन को बाहर छोड़ते हैं. यह कार्बन पानी के साथ मिलकर पेड़ों के अंग बनाता हैं.
  2. अगर आप की उम्र अभी 18 साल हैं, तो आपके पास आपकी ज़िन्दगी के 3200-3500 वीकेंड्स बचे हैं. मतलब की औसतन 57 गर्मियों के सीजन.
  3. जिंदगी में कुछ चीज़े ज्यादा हैरान करनेवाली होती हैं, जैसे की क्या आप जानते हैं की ज्यादातर आल्कोहोलिक ड्रिंक्स के अन्दर सभी 13 जरुरी खनिज पदार्थ होते हैं जो की मानव जीवन को बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं. दुनिया की आबादी के लगभग एक प्रतिशत लोग अभी इस वक़्त नशे में हैं और हो सकता है आप भी उनमें से एक हो.
  4. एक आम इन्सान अपने पूरे जीवनकाल के दौरान जितना चलता हैं उतने से वह पृथ्वी के तीन चक्कर लगा सकता हैं.
  5. और क्या आप यह जानते हैं की apple कंपनी का iPhone दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा बिकनेवाला प्रोडक्ट हैं. पहले नंबर का सबसे ज्यादा बिकनेवाला प्रोडक्ट हैं Rubik’s Cube. और यह Rubik’s Cube जिसके 4,32,52,00,32,74,48,98,56,000 जितने configurations हैं.
  6. हम जानते हैं की ऑक्सीजन दहन के लिए आवश्यक है और हाइड्रोजन ज्वलनशील है. लेकिन जब यह दोनों मिलते हैं तो वे पानी बनाते हैं. और यह वही पानी होता हैं जिससे हम आग को बुजाते है.
  7. जब इरेज़र की खोज नहीं हुई थी तब पेंसिल की लिखावट को मिटाने के लिए ब्रेड का इस्तेमाल होता था.
  8. अगर आप पीनट बटर को बहुत ही ज्यादा दबाव में रखे तो वह हीरों (डायमंड्स) के स्वरुप में बदलने लगेंगा.
  9. आपकी एक नकली स्माइल वास्तव में आपका मूड बेहतर बना सकती हैं, क्योंकि यह दिमाग के उस हिस्से को असर करती हैं जिस हिस्से से आपके वास्तव में हसने पर असर होता हैं.
  10. आप वास्तव में चीन की दीवाल को अंतरिक्ष में से नहीं देख सकते हैं, आप जो भी देखते है वह हवा का प्रदूषण होता हैं और क्या आप जानते हैं की काजू सेब के ऊपर भी बढ़ सकते हैं.
  11. अगर आप पृथ्वी पर उत्तर दिशा की तरफ चलना शुरू करेंगे तो दक्षिण तक पहुँच जाएंगे, लेकिन अगर आप पृथ्वी पर पश्चिम की तरफ चलना शुरू करेंगे तो आप हमेशां पश्चिम की तरफ ही चलते रहेंगे.
  12. अगर आप अभी पृथ्वी पर हैं तो अगले दो सेकंड में आप पूर्व की तरफ पूरा 1 किलोमीटर जितना अंतर काट लेंगे. क्योंकि पृथ्वी अपनी धुरी पर दो सेकंड में 1 किलोमीटर घूम जाएंगी.
  13. अगर आप अपनी कार में किसी लोटरी की टिकट खरीदने जा रहे हैं तो आपके उस लोटरी को जितने की संभावना से ज्यादा आपके मरने की संभावना होती हैं.
  14. अमेरिका के Lake Superior में इतना पानी मौजूद हैं की उससे समग्र uttar और दक्षिण अमेरिका को एक फूट जितने पानी से ढका जा सकता हैं.
  15. भौतिकशाश्त्री जो की परमाणु पर खोज कर रहे हैं, वह वास्तव में सब परमाणु ही हैं जो साथ मिलकर खुद के अस्तित्व को जानने की कोशिश कर रहे हैं
  16. क्या आप बता सकते हैं की आप किस जगह पर पैदा हुए थे? आप कहेंगे पृथ्वी पर, भारत के xyz शहर या गाँव में. लेकीन रुकीए….पृथ्वी स्थिर नहीं हैं. पृथ्वी सूरज के आसपास घुमती हैं, सूरज आकाशगंगा के केंद्र के आसपास घूमता हैं, आकाशगंगा ब्रह्माण्ड में किसी दिशा में गति कर रही है. तो आपके जन्म के वक़्त पृथ्वी ब्रह्माण्ड में या अंतरिक्ष में वास्तव में किस जगह पर थी यह आप कभी भी जान नहीं पाएंगे. क्योंकि आप अपने जन्म स्थल से काफी दूर निकल आए हैं.
Read More
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
नई पोस्ट पुराने पोस्ट मुख्यपृष्ठ
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
सदस्यता प्राप्त करे

हमारे नये पोस्ट ईमेल से प्राप्त करे ,यहाँ अपना ईमेल लिख कर


निचे

कुल पेज दृश्य

Sparkline

जो आपको चाहिए यहाँ खोज करे

Copyright © विज्ञानं news | Powered by Blogger
Design by Hardeep Asrani | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Distributed By Gooyaabi Templates